इन गेमिंग ऐप्स से बनाएं शिक्षा को मज़ेदार

Share Us

3148
इन गेमिंग ऐप्स से बनाएं शिक्षा को मज़ेदार
12 Nov 2021
9 min read

Blog Post

दुनिया भर में कई ऐसे बच्चे हैं जो किताबों के माध्यम से सीखने में रुचि नहीं रखते। ऐसे में उनके विकास पर काफी प्रभाव पड़ता है। इस चीज को ध्यान में रखते हुए टेक उद्योग ने गेमिंग एप्स के माध्यम से बच्चों का इतना आसान बनाया है। मोबाइल पर ऐसे कई शैक्षिक गेम लॉन्च किये गए हैं, जो बच्चों के मानसिक विकास और शिक्षा को आसान बनाते हैं, साथ ही उनमें सीखने की चाह को भी उजागर करते हैं। उद्योग ने गेम्स में अनेक प्रकार की पहेलियां और ऐसी गतिविधियों को शामिल किया है जो बच्चों को उनसे जोड़े रखते हैं। 

दुनिया भर में कई ऐसे बच्चे हैं जो किताबों के माध्यम से सीखने में रुचि नहीं रखते। ऐसे में उनके विकास पर काफी प्रभाव पड़ता है। इस चीज को ध्यान में रखते हुए टेक उद्योग ने गेमिंग एप्स के माध्यम से बच्चों का इतना आसान बनाया है। मोबाइल पर ऐसे कई शैक्षिक गेम लॉन्च किये गए हैं, जो बच्चों के मानसिक विकास और शिक्षा को आसान बनाते हैं, साथ ही उनमें सीखने की चाह को भी उजागर करते हैं। उद्योग ने गेम्स में अनेक प्रकार की पहेलियां और ऐसी गतिविधियों को शामिल किया है जो बच्चों को उनसे जोड़े रखते हैं। 

गेमिंग ऐप्स बनाते शिक्षा को मजेदार

गेमिंग मनोरंजक हो सकता है और साथ ही सीखने को मजेदार बना सकता है। हाल के वर्षों में एड-टेक उद्योग में व्यापक विकास के साथ कई बदलाव दिखाए हैं। कक्षाओं में ब्लैकबोर्ड से सीखना, डेस्कटॉप और मोबाइल उपकरणों में बदलता जा रहे हैं। वर्षों से, खेल सीखने के उपकरण के रूप में प्रभावी ‌हुए हैं और आने वाले समय में होते ‌रहेंगे। शैक्षिक खेल उन बच्चों के लिए एक बढ़िया विकल्प हैं जो पेंसिल और कागज के माध्यम से सीखना पसंद नहीं करते और उसमें रुचि नहीं लेते। विषय चाहे जो भी हो, चाहे बच्चा उससे नफरत करता हो या उससे प्यार करता हो, बच्चों के लिए शैक्षिक खेल उनमें सीखने की चाह पैदा करने में मदद कर सकते हैं। चाहे वे होमस्कूलिंग, ऑनलाइन लर्निंग या पारंपरिक कक्षा सेटिंग के माध्यम से सीख रहे हों, यह सभी पर लागू होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे गेमिंग ऐप्स के बारे में बताएंगे जो आपके बच्चों को मजेदार तरीके से सीखने में मदद कर सकते हैं।

1. कोको ऐप coco app

कोको मोबाइल गेम बच्चों को सीखने के लिए सबसे अच्छे शैक्षिक खेलों में से एक हो सकते हैं।‌ खेल के माध्यम से बच्चे शैक्षिक पहेलियों और स्मृति खेलों को हल करना सीखते हैं। इसके द्वारा बच्चे बहुत ही मनोरंजक तरीके से गेम को खेलते हुए सीखते हैं। गेम के सुंदर दृश्य बच्चों को लुभाने का काम करते हैं। यह मजेदार गेम आपके बच्चों को मूल संख्याओं और अक्षरों को पहचानना सिखाता है, साथ ही रंगों, शब्दों, आकृतियों और यहां तक ​​कि उनकी पहली ध्वनियों के बारे में भी सिखाता है बच्चों की रचनात्मकता, विकास और उनकी सोच में सुधार के कारण माता-पिता भी इस गेम को पसंद करते हैं।

2. द वेरी हंग्री कैटरपिलर The very hungry caterpillar

अगर आप अपने बच्चे के लिए एक अच्छे प्ले गेम ऐप की तलाश कर रहे हैं तो यह गेम एक बढ़िया ‌विकल्प‌‌ साबित हो सकता है। इस गेम में किताब के कई ऐसे पात्र शामिल हैं जो बच्चों को खूब पसंद आते हैं। इसमें कई गेम और पहेलियां शामिल है जो छोटे बच्चों को गिनती और स्मृति कौशल सिखाने में मदद करती हैं। यह गेम उन्हें कैटरपिलर और अन्य जानवरों के बारे में जानकारी देता है और साथ ही स्वास्थ्य खाने के बारे में जानकारी देता है। सुंदर दृश्य और इनाम भेज बच्चों को गेम की तरफ आकर्षित करते हैं। यह बच्चों की रचनात्मकता और एकाग्रता में सुधार करता है।

3. एन्डलेस अल्फाबेट endless alphabet

एन्डलेस अल्फाबेट गेमिंग एप बच्चों को अक्षर ध्वनियां और नई शब्दावली सिखाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह गेमिंग ऐप आपके बच्चों के लिए अक्षरों और शब्दों को सीखना आसान बनाएगा। इसमें कोई शक नहीं कि यह गेम सबसे बेहतर लर्निंग गेम ऐप्स में से एक है। बच्चों की पाठन और स्मृति कौशल में सुधार करने के कारण कई माता-पिता इस गेमिंग ऐप को पसंद करते हैं।

4. पिक्टोवर्ड pictoword

पिक्टोवर्ड एक ऐसा मजेदार गेमिंग ऐप जहाँ है जो बच्चों को घंटों तक पहेलियों को सुलझाने में व्यस्त रखता है। अपने सभी उम्र के बच्चों के लिए माइंड टीज़र और पज़ल्स के साथ ब्रेन ट्रेनिंग गेम्स शामिल हैं। यह बच्चों की तर्क और समस्याओं को सुलझाने की क्षमता में सुधार करता है। इस गेम को हर वर्ग के लोगों के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है इसलिए सिर्फ बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े लोग भी गेम का आनंद भली-भांति ले सकते हैं।

5. क्यूरियस वर्ल्ड curious world

क्यूरियस एक ऐसा प्रारंभिक‌ शैक्षिक गेमिंग ऐप है जो 2-7 साल के बच्चों की रुचियों और आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करता है। यह बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षित करने के लिए कई गतिविधियों से भरा हुआ है। शिल्प परियोजनाओं और विज्ञान प्रयोगों सहित वीडियो, खेल, किताबें, गीत और व्यावहारिक गतिविधियां आपके बच्चे को बोरियत से बचने के लिए कई दिलचस्प चीजें प्रदान करता है। बच्चों में अकादमिक कौशल academic skills, गणित maths, साक्षरता literacy और रचनात्मकता विकसित करने के लिए यह सर्वश्रेष्ठ शैक्षिक गेमिंग ऐप्स में से एक है।

ऊपर दिए गए कुछ गेमिंग ऐप्स आपके बच्चों को बेहतर सीखने और उनके विकास में जरूर मदद कर सकते हैं। यह बच्चों को कई गतिविधियों के द्वारा जोड़े रखते हैं। इसलिए जो बच्चे पढ़ाई में रुचि नहीं लेते उनके सीखने के लिए यह ऐप्स मददगार हो सकते हैं।