भारत के महंगे स्कूल, फीस है जिनकी लाखों में

Share Us

2096
भारत के महंगे स्कूल, फीस है जिनकी लाखों में
04 Jan 2022
6 min read

Blog Post

अपने बच्चे को अच्छी शिक्षा देना हर माता पिता का पहला कर्तव्य होता है। माता-पिता यही सोचते हैं कि उनका बच्चा पढ़-लिख कर उनके सपने पूरे करे। इसके लिए वो अपने बच्चे को अच्छे से अच्छे स्कूल में पढ़ाने के लिए तैयार रहते हैं। आजकल माता पिता बच्चों को प्राइवेट स्कूल private school में ही पढ़ाना चाहते हैं। प्राइवेट स्कूलों की फीस सरकारी स्कूलों के मुकाबले कई गुना ज्यादा होती है लेकिन फिर भी लोग बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में ही पढ़ाना पसंद करते हैं। हजारों रूपये फीस वसूलने वाले स्कूल लोगों को महंगे लगते हैं लेकिन कुछ स्कूल ऐसे भी हैं जिनकी फीस हजारों में नहीं बल्कि लाखों में है ।

हर किसी का सपना होता है कि वो अपने बच्चे को अच्छे से अच्छे स्कूल school में पढ़ाये। आजकल हर कोई अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल private school में पढ़ाता है। सरकारी स्कूल government school में कोई भी नहीं पढ़ाना चाहता। हम अक्सर प्राइवेट स्कूल की हजारों की फीस के बारे में सुनते हैं। हर किसी की जुबां पे यही होता है कि प्राइवेट स्कूल की फीस बहुत ज्यादा है और हजारों में है लेकिन आपको ये जानकार आश्चर्य होगा कि कुछ महंगे स्कूलों की फीस हजारों में नहीं बल्कि लाखों में है। ये स्कूल महंगे के साथ-साथ शिक्षा की गुणवत्ता में भी बेहतर प्रदर्शन करते हैं इसलिए इन स्कूलों में विदेशी छात्र भी शिक्षा प्राप्त करने के लिए आते हैं।

भारत के महंगे स्कूल जिनकी फीस है लाखो में India's expensive schools whose fees are in lakhs

 जानते हैं वो कौन से महंगे स्कूल हैं जिनकी फीस इतनी है कि आप उस फीस से एक घर भी खरीद सकते हैं। 

वुडस्टॉक स्कूल Woodstock School

यह स्कूल उत्तराखण्ड Uttarakhand के मसूरी Mussoorie में स्थित है। मसूरी भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल tourist spot में से एक है। यह अपनी ख़ूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में विख्यात है। यह स्कूल हरे भरे जंगलों के बीच पहाड़ों के ऊपर बना हुआ है इसलिए यहाँ का वातावरण बहुत ही मनमोहक और अच्छा है। यह स्कूल भारत में आजादी के समय का सबसे पुराना स्कूल oldest school माना जाता है। इस स्कूल की स्थापना वर्ष 1854 में हुई थी। वुड स्टॉक स्कूल Woodstock School देश का सबसे महँगा स्कूल माना जाता है। इस स्कूल में 12वीं कक्षा की फीस करीब 16 लाख रुपये है। एडमिशन के समय 4 लाख रूपए देने होते हैं जो कि वापस नहीं होते। वुड स्टॉक स्कूल में लड़के और लड़कियां दोनों की पढ़ने की पूरी व्यवस्था है। इस स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों में देश की बहुत सारी महान हस्तियां हैं। इस स्कूल से अभिनेता टॉम अल्‍टर Tom Alter और लेखक नयनतारा सहगल भी पढ़ें हैं। 

दून स्‍कूल Doon School

दून स्‍कूल देहरादून Dehradun के उत्तराखण्ड Uttarakhand में स्थित है। यह स्कूल सिर्फ भारत ही नहीं पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। इस स्कूल की स्थापना वर्ष 1935 में हुई थी। इसकी फीस 10 लाख रुपये हैं। पहाड़ों के बीच स्थित यह स्कूल बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है। भारत के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों में यह स्कूल भी गिना जाता है। यह स्कूल सिर्फ लड़कों के लिए है। दिवंगत भारतीय प्रधानमंत्री राजीव गांधी Indian Prime Minister Rajiv Gandhi, हीरो ग्रुप के सुनील मुंजाल Sunil Munjal ,ज्योतिरादित्य सिंधिया Jyotiraditya Scindia जैसे राजनेता, कलाकार अनीश कपूर, उपन्यासकार विक्रम सेठ Vikram Seth और अमिताव घोष, फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी fashion designer tarun tahiliani आदि कई प्रसिद्ध हस्तियाँ पढ़ चुके हैं। इस स्कूल में विदेशी छात्र भी पड़ते हैं। 

इकोल मोंडिएल वर्ल्ड स्कूल Ecole Mondiale World School

यह स्कूल मुंबई Mumbai में स्थित है। यह स्कूल शिक्षा की गुणवत्ता में भी काफी आगे रहा है। मुंबई में स्थित इस स्कूल की सालाना फीस 10.9 लाख रूपए है। इस स्कूल की स्थापना 2004 में हुई थी। यह स्कूल भी अन्य स्कूल की तरह काफी महंगा है। यह स्कूल आईबी (अंतर्राष्ट्रीय बैकलौरीएट) International Baccalaureate बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त है। यह स्कूल भी भारत के प्रसिद्ध स्कूल में से एक है। यह मुंबई का सबसे बड़ा स्कूल biggest school in mumbai है। इस स्कूल में अमीर बच्चे ही पढ़ सकते हैं। आम आदमी अपने बच्चों को इस स्कूल में नहीं पढ़ा सकता है। 

वेलहम ब्यॉयज स्कूल Welham Boys School

यह स्कूल देहरादून Dehradun के उत्तराखंड Uttarakhand में स्थित है। यह स्कूल भी भारत के सबसे प्रसिद्ध विद्यालयों में से एक है। यह स्कूल दून स्कूल के पास में ही है। वेलहम ब्यॉयज स्कूल Welham Boys School करीब 35 एकड़ भूमि पर फैला हुआ है। यह स्कूल अपनी शिक्षा के लिए भी बहुत मशहूर है। इस स्कूल में एडमिशन admission के लिए टेस्ट test देना पड़ता है। इस स्कूल के कुछ अपने नियम हैं। अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ही स्कूल में पढ़ाया जाता है। यह स्कूल सीबीएसई बोर्ड CBSE Board द्वारा मान्यता प्राप्त है। इस स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों में देश की कई बड़ी हस्तियाँ हैं। मणिशंकर अय्यर Mani Shankar Aiyar, नवीन पटनायक Naveen Patnaik, संजय गांधी Sanjay Gandhi, विक्रम सेठ Vikram Seth, कैप्टन अमरिंदर सिंह Capt Amarinder Singh, मंसूर अली खान पटौदी Mansoor Ali Khan Pataudi आदि इसी स्कूल के पढ़े हुए हैं। 

सिंधिया स्कूल The Scindia School

इस स्कूल की स्थापना वर्ष 1897 में हुयी थी। इसकी स्थापना ग्वालियर Gwalior के महाराजा माधो राव सिंधिया Madho Rao Scindia के द्वारा की गयी थी। यह बोर्डिंग स्कूल Boarding school है और सिर्फ लड़कों के लिए है। इस स्कूल की भव्यता हर किसी का मन मोह लेती है। इस स्कूल के डायरेक्टर ज्योतिरादित्य माधो राव सिंधिया Director Jyotiraditya Madho Rao Scindia हैं। इस स्कूल में प्रवेश के लिए आपको टेस्ट देना होगा। इस स्कूल में भी मशहूर हस्तियों ने पढ़ाई की है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी Mukesh Ambani, owner of Reliance Industries, सलमान खान, अरबाज खान Arbaz khan ने भी यहाँ से पढ़ाई की है। इस स्कूल की वार्षिक फीस लगभग 12,00,000 रूपये है। 

मर्सडीज बेंज इंटरनेशनल स्कूल, पुणे Mercedes-Benz International School Pune

यह स्कूल पुणे के हिंजवाडी नामक जगह पर स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1974 में हुयी थी। यह स्कूल करीब 85 एकड जमीन पर बना हुआ है। यह स्कूल अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त स्कूल है। यहां पढ़ने वाले छात्रों में भी देश की कई महान हस्तियां हैं। इस स्कूल में कम बच्चों पर अधिक टीचर teacher होते हैं। इसकी फीस लगभग 16 लाख रुपये है। यह स्कूल भी काफी महंगा है और शिक्षा की दृष्टि से काफी अच्छा है। इस स्कूल में सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाता है। 

गुड शेफर्ड स्कूल , ऊटी Good Shepherd School Ooty

यह स्कूल ऊँटी Ooty के नीलगिरी पहाडियों Nilgiri Hills के बीच में स्थित है। यह स्कूल बहुत ही सुंदर जगह पर है। यहाँ की सुंदरता हर किसी का मन मोह लेती है। इस मनमोहक जगह और खूबसूरत पर्यावरण के कारण शिक्षा का माहौल और भी अच्छा हो जाता है। इस स्कूल की स्थापना सन 1997 में हुई थी। इस स्कूल की फीस 10 से 15 लाख रुपये प्रति वर्ष है। एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग Education World India School Ranking में इस स्कूल को शीर्ष रैंक मिला है। इस स्कूल में खास लाइब्रेरी library और क्लास रूम class rooms हैं, जिनकी वजह से ये काफी प्रसिद्ध है। 

मेयो अजमेर Mayo College

यह स्कूल राजस्थान Rajasthan के अजमेर Ajmer में स्थित है। राजस्थान के अरावली पहाडियों Aravalli Hills में स्थित यह स्कूल सिर्फ लड़कों का बोर्डिंग स्कूल है। यह स्कूल भारत के सबसे पुराने बोर्डिंग स्कूलों में से एक है। इस स्कूल की स्थापना 1875 में हुई थी। इस स्कूल को मेयो के 6 वें अर्ल रिचर्ड बोरके Earl Richard Bourke द्वारा स्थापित किया गया था। इस स्कूल की सालाना फीस लगभग 6,50,000 है। यह स्कूल सिर्फ भारत में ही नहीं विदेश में काफी मशहूर है। यहाँ प्रवेश पाने के लिए स्कूल द्वारा टेस्ट test लिया जाता है। स्कूल में 9 होल गोल्फ कोर्स, पोलो ग्राउंड polo ground और 50 घोड़ों का आवास horse house भी है। यह स्कूल स्पोर्ट्स sports के लिहाज से भी काफी प्रसिद्ध है।