News In Brief Sustainability
News In Brief Sustainability

उत्तर प्रदेश में 11 से 17 अगस्त तक मनाया जाएगा 'स्वतंत्रता सप्ताह'

Share Us

601
उत्तर प्रदेश में 11 से 17 अगस्त तक मनाया जाएगा 'स्वतंत्रता सप्ताह'
21 Jul 2022
7 min read

News Synopsis

उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh में इस बार आजादी के अमृत महोत्सव Azadi Ka Amrit Mahotsav पर 11 से 17 अगस्त तक 'स्वतंत्रता सप्ताह' Independence Week मनाया जाएगा। इस अवसर  पर 13 से 15 अगस्त तक प्रदेश भर में 'हर घर तिरंगा' Har Ghar Tiranga अभियान के तहत साढ़े 4 करोड़ तिरंगा फहराया जाएगा। आपको बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर प्रदेश सरकार की तरफ से भी तैयारियां जोरों- शोरों पर हैं। यूपी सरकार द्वारा राष्ट्रध्वजों को तैयार करने के लिए स्वयं सहायता समूह, एनजीओ, एमएसएमई/खादी एवं ग्राम उद्योग और निजी सिलाई केंद्रों Self Help Groups, NGOs, MSMEs/Khadi and Village Industries and Private Tailoring Centers का सहयोग लिया जा रहा है। 

उत्तर प्रदेश में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत साढ़े 4 करोड़ राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने हैं और इसके लिए सरकार की तरफ से अलग- अलग टारगेट भी बनाये गए हैं, जिसमें से प्रदेश के 76547 स्वयं सहायता समूहों को 15016077 तिरंगे बनाने का लक्ष्य, 10224 एनजीओ को 3182134 तिरंगे बनाने का टारगेट और प्रदेश के 10112 निजी सिलाई केंद्रों को 8166735 तिरंगे बनाने का लक्ष्य दिया गया है। साथ ही यूपी के कई जिलों के लगभग 97 हजार स्थानीय निर्माण केंद्रों को भी 2.64 करोड़ झंडे तैयार करने का टारगेट दिया गया है। 

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Prime Minister Narendra Modi ने 12 मार्च 2021 को 'आजादी का अमृत महोत्सव' की शुरुआत साबरमती आश्रम Sabarmati Ashram से एक पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर की थी। दरअसल, 12 मार्च 1930 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी Father of the Nation Mahatma Gandh ने नमक सत्याग्रह की शुरुआत की थी।  2020 में नमक सत्याग्रह Salt Satyagraha के 91 वर्ष पूरे होने पर केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय Union Ministry of Culture and Tourism ने 75 किलोमीटर की पदयात्रा का आयोजन किया था। 

TWN In-Focus