आपकी राशि के अनुसार आप किस क्षेत्र में बेहतर करेगें?

Share Us

1849
आपकी राशि के अनुसार आप किस क्षेत्र में बेहतर करेगें?
23 Sep 2021
9 min read

Blog Post

जब करियर चुनने की बात आती है तो लोग अपनी रुचि को ध्यान में रखते हुए इसका निर्णय लेते हैं। सही करियर चुनने के लिए कई लोगों का भरोसा आज भी ज्योतिष शास्त्र पर है। आज हम आपको बताएंगे आपकी राशि के अनुसार आपको कैसे करियर ऑप्शन चुनने चाहिए।

हमें हमेशा से सिखाया जाता है कि हमें यह जानने की कोशिश करनी चाहिए कि हमारा पैशन क्या है, हमारा इस दुनिया में रहने का उद्देश्य क्या है। अंग्रेजी में इसे कहते हैं- डिस्कवर योर कॉलिंग। जब करियर चुनने की बात आती है, तो लोग अपनी रुचि को ध्यान में रखते हुए इसका निर्णय लेते हैं। सही करियर चुनने के लिए कई लोग का भरोसा आज भी ज्योतिष शास्त्र पर है। 

अपनी राशि की मदद से लोग अपनी ताकत और कमजोरियों को जानते हैं और ऐसा करियर चुनते हैं, जिसमें वो आगे चलकर अच्छा प्रदर्शन कर पाएं। ऐसा बिलकुल भी नहीं है कि अगर किसी ज्योतिष ने कह दिया कि आप की राशि के अनुसार आप एक अच्छे मनोवैज्ञानिक बनेंगे, तो यह 100 प्रतिशत सच हो। अगर एक मनोवैज्ञानिक बनना आपका पैशन है और आपने उसके लिए मेहनत की है तो इसमें कोई शक नहीं है कि आप एक अच्छे मनोवैज्ञानिक बनेंगे।

आज हम आपको बताएंगे आपकी राशि के अनुसार आपको कैसे करियर ऑप्शन चुनने चाहिए, पर उससे पहले आप यह जान लें कि आप किस राशि के हैं-

  • कुंभ राशि (Aquarius) - 22 जनवरी से 19 फरवरी
  • मीन राशि (Pisces) - 20 फरवरी से 20 मार्च
  • मेष राशि (Aries) - 21 मार्च से 20 अप्रैल
  • वृषभ राशि (Taurus) - 21 अप्रैल से 21 मई
  • मिथुन राशि (Gemini) - 22 मई से 21 जून
  • कर्क राशि (Cancer) - 22 जून से 23 जुलाई
  • सिंह राशि (Leo) - 24 जुलाई से 23 अगस्त
  • कन्या राशि (Virgo) - 24अगस्त से 23 सितंबर
  • तुला राशि (Libra) - 24 सितंबर से 23 अक्टूबर
  • वृश्चिक राशि (Scorpio) - 24 अक्टूबर से 22 नवंबर
  • धनु राशि (Sagittarius) - 23 नवंबर से 21 दिसंबर
  • मकर राशि (Capricorn) - 22 दिसंबर से 21 जनवरी

 

1.कुंभ राशि 

कुंभ राशि के लोग बहुत साहसी और काफी नम्र स्वभाव के होते हैं। दूसरे इनके बारे में क्या सोच रहे हैं, उनसे इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। कुंभ राशि के लोग डिजाइनिंग, संगीत, फाइन आर्ट्स और राजनीति जैसे क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन दिखाते हैं।

2. मीन राशि 

जब बात दूसरों की मदद करने को आती है, तो मीन राशि के लोग सबसे पहले हाथ बढ़ाते हैं। मीन राशि के लोग बहुत भावुक और रचनात्मक होते हैं। इनकी सबसे अच्छी खासियत यह है कि इन्हें पता रहता है कि इनके लिए क्या गलत है और क्या सही है। मीन राशि के लोग जोखिम उठाने के लिए तैयार रहते हैं इसीलिए उद्यमिता इनके लिए सबसे बेहतरीन करियर ऑप्शन है। कला और चिकित्सा जैसे क्षेत्र में भी इनका दबदबा है।

3.मेष राशि

मेष राशि के लोग प्रतिस्पर्धी, साहसी और उत्साही होते हैं। इन्हें दूसरों के लिए काम करना इतना अच्छा नहीं लगता है। किसी बड़े निगम के सीईओ और एक नेता बनने में इनकी रुचि होती है। मेष राशि के लोग उन स्थिति में खुश होते हैं जहाँ वे मालिक होते हैं। फिटनेस ट्रेनर, मैनेजर, स्टाइलिस्ट, एडिटर, हेल्थ प्रैक्टिशनर जैसे करियर में इनका प्रदर्शन अच्छा होता है।

4.वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों में यह देखा गया है कि अगर वे किसी चीज को लेकर उत्साहित हैं, तो उसमें उन्हें सफलता मिलनी तय है। लक्ष्यों को पूरा करने के लिए इन्हें कड़ी मेहनत और त्याग की जरूरत पड़ती है। यह टीम के साथ काम करना ज्यादा पसंद करते हैं और शेफ, बैंकर, प्रोजेक्ट मैनेजर, इंटीरियर डिजाइनर, एंटरटेनमेंट परफॉर्मर, फोटोग्राफर जैसे करियर इनके लिए उचित होते हैं।

5.मिथुन राशि

जब संचार और नेटवर्किंग की बात आती है तो उसमें मिथुन राशि के लोगों ने महारत हासिल की है। अकसर देखा गया है कि संचार के क्षेत्र में जब ये कोई करियर चुनते हैं, तो उसमें इन्हें सफलता मिलती है। समय सीमा से पहले काम कर लेना इनकी खूबी है। शिक्षक, एकाउंटेंट, नर्स, जर्नलिस्ट, ट्रांसलेटर, इवेंट मैनेजर, टूर गाइड जैसे करियर चुनकर ये जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

6.कर्क राशि

कर्क राशि के लोग काफी संवेदनशील और मेहनती होते हैं। कर्क राशि के लोगों को दूसरों की देखभाल करना अच्छा लगता है। कंटेंट एडिटर, चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, आर्किटेक्ट, डॉक्टर, नर्स, समाज सेवक, कंप्यूटर प्रोग्रामर, गणितज्ञ जैसे करियर में ये अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

7. सिंह राशि 

निडर, केंद्रित और ईमानदार होने के लिए जाने जाने वाले, सिंह राशि के लोगों को ऐसे काम करने पसंद हैं जो जनता के हित में हो। वृषभ राशि के विपरीत, इन्हें टीम की बजाय अकेले काम करना पसंद है। कंसल्टेंट, बिज़नेस कोच, प्रोफेसर, एक्जीक्यूटिव शेफ, पर्सनल ट्रेनर, फैशन डिजाइनर, सेल्स मैनेजर, इंटीरियर डेकोरेटर, जैसे करियर ऑप्शन इनके लिए उचित हैं। लोगों के सपने को पूरा करना और उनकी मदद करना इनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।

8.कन्या राशि 

कन्या राशि के लोग काफी जुनूनी होते हैं। जब ये लोग खुद का व्यवसाय शुरू करते हैं तो उसमें हानि की संभावना कम होती है। अगर आप फोर्ब्स की अरबपतियों की सूची देखें तो उसमें कन्या राशि के लोगों का नाम सबसे अधिक है। लेखक, शिक्षक, इन्वेस्टर, एकाउंटेंट, काउंसलर, पर्सनल असिस्टेंट, एडिटर, साइंटिफिक रिसर्चर, डायटिशियन और कला जैसे क्षेत्र में ये सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। 

9.तुला राशि 

तुला राशि के लोग काफी रचनात्मक होते हैं और जब किसी चीज को सौंदर्यपूर्ण बनाने की बात आती है, तो उसमें यह काफी निपुण होते हैं। तुला राशि के लोग जीवन में हर चीज को संतुलित रखना चाहते हैं। इंटीरियर डिज़ाइन, फैशन, राजनीति, कला, संगीत और बिज़नेस जैसे क्षेत्र में ये काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाते हैं।

10.वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग बहुत फोकस्ड, ईमानदार और वफादार होते हैं। इस राशि के लोगों में आत्मविश्वास जन्म से ही होता है। इन्हें अपने काम को स्वयं करना ज्यादा पसंद होता है। वकील, डिटेक्टिव, केमिस्ट, रिसर्चर, इंजीनियर, मार्केट एनालिस्ट, फाइनेंशियल एडवाइजर, सर्जन जैसे करियर इनके लिए बेहतरीन हैं।

11.धनु राशि

जब बात अपने लिए सही निर्णय लेने की आती है तो उसमें धनु राशि के लोग काफी अच्छे होते हैं। इनका सपना होता है कि ये खुद का व्यवसाय शुरू करें। किसी अन्य राशि की तुलना में धनु राशि के लोगों को यात्रा करना काफी पसंद होता है। आर्किटेक्ट, ट्रैवल एजेंट, उद्यमी, शिक्षक, कोच, पर्सनल ट्रेनर, इंवेस्टीगेटर, ट्रांसलेटर, प्रोफेसर जैसे करियर इनके लिए अच्छे माने जाते हैं।

12.मकर राशि

मकर राशि के लोग मेहनती और महत्वाकांक्षी होते हैं और व्यवसाय में किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान करने में ये काफी निपुण होते हैं। इन्हें निरंतर प्रयास करना पसंद होता है और ये काफी दृढ़ निश्चयी होते हैं। कॉपीराइटर, बिज़नेस एनालिस्ट, चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, फाइनेंशियल प्लानर, फॉरेन अफेयर्स एनालिस्ट, क्रिएटिव डायरेक्टर, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजर, एकाउंटेंट, बिज़नेस एक्जीक्यूटिव, कंप्यूटर प्रोग्रामर, वैज्ञानिक, इन्वेस्टरी मैनेजर जैसे करियर ऑप्शन मकर राशि के लोगों के लिए उचित माने जाते हैं।