News In Brief Sustainability
News In Brief Sustainability

'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत 20 करोड़ घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा

Share Us

1288
'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत 20 करोड़ घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा
18 Jul 2022
7 min read

News Synopsis

एक आधिकारिक बयान में जानकारी देते हुए बताया गया है कि केंद्र सरकार के 'हर घर तिरंगा' 'Har Ghar Tiranga अभियान के तहत अगले महीने तीन दिनों तक देश भर में 20 करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। इस बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह Union Home Minister Amit Shah ने रविवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों Chief Ministers और केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों और प्रशासकों Lieutenant Governors and Administrators के साथ 'आजादी का अमृत महोत्सव' Azadi Ka Amrit Mahotsav' के तहत किए जाने वाले अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि 22 जुलाई से सभी राज्य सरकारों की वेबसाइट के होमपेज पर राष्ट्रीय ध्वज National Flag दिखाई देना चाहिए।

इसके साथ ही नागरिकों को भी अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर Facebook, Instagram, Twitter और अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर तिरंगा प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। शाह ने कहा कि लोगों को तिरंगे के साथ एक सेल्फी भी लेनी चाहिए और इसे संस्कृति मंत्रालय की वेबसाइट Website of Ministry of Culture पर अपलोड करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'आजादी का अमृत महोत्सव' हर नागरिक के लिए गर्व की बात है और आजादी के पिछले 75 वर्षों के दौरान न केवल भारत की लोकतांत्रिक जड़ें गहरी हुई हैं, बल्कि विकास की दृष्टि से वैश्विक परिप्रेक्ष्य में इसका कद ऊंचा हुआ है।

अपनी बात जारी रखते हुए अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी Prime Minister Narendra Modi ने 'आजादी का अमृत महोत्सव' को नए तरीके से मनाने का फैसला किया है और 'हर घर तिरंगा' अभियान देशभक्ति की भावना को उच्चतम स्तर तक ले जाएगा। बयान में कहा गया है कि 'प्रभात फेरी' Prabhat Pheri' महात्मा गांधी Mahatma Gandhi के नेतृत्व में देश के स्वतंत्रता संग्राम का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा था। इसलिए अपने क्षेत्रों में 'प्रभात फेरी' को सफल बनाना चाहिए।