4 किताबें जो आपको बनाएंगी बेहतर इंसान

Share Us

1663
 4 किताबें जो आपको बनाएंगी बेहतर इंसान
11 Jan 2022
7 min read

Blog Post

किताबें पढ़ने से आप रोज़ कल से बेहतर इंसान बनते हैं और जीवन में होने वाली तमाम चुनौतियों से निपटने में आपको मदद मिलती है। हमें हमेशा सिखाया जाता है कि हमें सीखना कभी बंद नहीं करना चाहिए और नई चीज़ों को जानने का सबसे आसान तरीका हैं- किताबें।

किताबें हमारी सबसे अच्छी दोस्त होती हैं क्योंकि इनमें आपको हर समस्या का हल मिल जाता है। जब भी आप इनके बारे में और जानने का प्रयास करते हैं यह आपको कुछ सिखा जाती हैं इसीलिए हर व्यक्ति को रोज़ कुछ न कुछ ज़रूर पढ़ना चाहिए।

किताबें पढ़ने से आप रोज़ कल से बेहतर इंसान बनते हैं और जीवन में होने वाली तमाम चुनौतियों से निपटने में आपको मदद मिलती है। हमें हमेशा सिखाया जाता है कि हमें सीखना कभी बंद नहीं करना चाहिए और नई चीज़ों को जानने का सबसे आसान तरीका हैं- किताबें।

आज हम आपको कुछ ऐसी किताबों के बारे में बताएंगे जिन्हें हर व्यक्ति को अपनी ज़िंदगी में एक बार तो अवश्य पढ़ना चाहिए क्योंकि ये कितने आपको एक बेहतर इंसान बनाएंगी books that will make you a better person -

1. द अल्केमिस्ट The Alchemist

द अल्केमिस्ट को पाओलो कोएलो Paulo Coelho ने लिखा है। इस पुस्तक में पाओलो कोएलो ने स्पेन के अंडलूशिया में रहने वाले एक लड़के सैंटियागो Santiago की कहानी बताई है, जो हर परिस्थिति का सामना करते हुए अपनी मंजिल तक पहुंचता है। सैंटियागो खजाने की तलाश में स्पेन से मिस्र तक का सफर तय करता है और सफर के दौरान वह कई लोगों से मिलता है। सफर के दौरान उसे कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है और वह जीवन के महत्व के बारे में सीखता है। जब आप किसी चीज़ को पूरी शिद्दत से चाहते हैं तो पूरी कायनात आपको उस चीज़ से मिलाने में लग जाती हैं, आपने यह डायलॉग शाहरुख ख़ान की फ़िल्म में सुना होगा लेकिन आपको बता दें कि वास्तव में यह लाइन द अल्केमिस्ट बुक से ली गई है। 

2. द सेवन हैबिट्स ऑफ़ हाइली इफेक्टिव पीपल The Seven habits of highly effective people

द सेवन हैबिट्स ऑफ़ हाइली इफेक्टिव पीपल को स्टीफन कोवे Stephen Covey ने लिखा है। इस पुस्तक में उन्होंने उन आदतों habits के बारे में बताया है जो जीवन के हर क्षेत्र में हमारी मदद करती हैं। आदतें कैसे बनाई जाती हैं और ये 7 आदतें कैसे हमारे लिए लाभकारी होती हैं, इस बात को उन्होंने विस्तार से समझाया है। द सेवन हैबिट्स ऑफ़ हाइली इफेक्टिव पीपल एक प्रेरणादायक किताब है inspiring book और इसमें कई प्रभावशाली विचार दिए गए हैं। 

3. इग्नाइटेड माइंड्स Ignited Minds

इग्नाइटेड माइंड्स को भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम A. P. J. Abdul Kalam ने लिखा है। इस पुस्तक में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने बताया है कि हमें बड़े सपने देखने चाहिए और हमारे पास उन सपनों को पूरा करने का आत्मविश्वास होना चाहिए। वैसे तो यह किताब कोई भी पढ़ सकता है लेकिन स्कूल और कॉलेज स्टूडेंट्स को यह किताब ज़रूर पढ़नी चाहिए। 

4. द सीक्रेट The Secret

द सीक्रेट को रॉन्डा बर्न Rhonda Byrne ने लिखा है और यह किताब दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली पुस्तकों best selling books में से एक है। इस किताब में रॉन्डा बर्न ने बताया है कि कैसे एक व्यक्ति की सोच उसे सफल बनाने में मदद करती है और इसके साथ-साथ उन्होंने कई सफल लोगों के सफलता के सीक्रेट को बताया है।