विदेशों में भी मशहूर हैं भारत की यह 5 यूनिवर्सिटीज

Share Us

1722
विदेशों में भी मशहूर हैं भारत की यह 5 यूनिवर्सिटीज
02 Apr 2022
7 min read

Blog Post

एक समय में हमारा देश शिक्षा का प्रमुख केंद्र हुआ करता था और नालंदा, तक्षशिला और विक्रमशिला से तो देश-विदेश के लोग परिचित हैं ही। हम शिक्षा के मामले में हमेशा से ही समृद्ध रहे हैं इसीलिए आज हम आपको भारत की उन यूनिवर्सिटीज के बारे में बताएंगे जो विदेशों में भी मशहूर हैं।

शिक्षा के मामले में भारत किसी भी देश से कम नहीं है। भारत की कुछ यूनिवर्सिटीज की शिक्षण पद्धति और अन्य गतिविधियों से प्रभावित होकर कई विदेशी छात्र भी भारत की यूनिवर्सिटीज से अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं। अगर बात शिक्षा की होती है तो यह कहना गलत नहीं होगा कि विश्व स्तर पर हमारे देश की इस क्षेत्र में अलग ही पहचान है। एक समय में हमारा देश शिक्षा का प्रमुख केंद्र हुआ करता था और नालंदा, तक्षशिला और विक्रमशिला से तो देश-विदेश के लोग परिचित हैं ही। हम शिक्षा के मामले में हमेशा से ही समृद्ध रहे हैं इसीलिए आज हम आपको भारत की उन यूनिवर्सिटीज के बारे में बताएंगे जो विदेशों में भी मशहूर हैं और जहां विदेश से भी बच्चे पढ़ने आते हैं-

1. दिल्ली यूनिवर्सिटी Delhi University

भारत की बेहतरीन यूनिवर्सिटी best university होने की वजह से भारत के ज्यादातर स्टूडेंट यहां से अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहते हैं। सन 1922 में इसकी स्थापना की गई थी और यह यूनिवर्सिटी अपनी टेक्निकल शिक्षा के लिए काफी फेमस है। इसके साथ-साथ इस यूनिवर्सिटी में आप अलग-अलग स्ट्रीम जैसे ह्यूमैनिटीज humanities, साइंस और कॉमर्स science and commerce में डिग्री प्राप्त कर सकते हैं। इस यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों के अलावा विदेशी छात्र भी पढ़ने आते हैं। 

यदि आप 2022 में दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपको बता दें कि अगस्त के पहले सप्ताह से दिल्ली विश्वविद्यालय 2022 में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। इच्छुक उम्मीदवार डीयू के प्रवेश पोर्टल 2022 admission.uod.ac.in पर दिल्ली विश्वविद्यालय का आवेदन पत्र 2022 जारी होने के बाद ऑनलाइन भर सकेंगे और अपनी मनचाही यूनिवर्सिटी में दाखिला प्राप्त कर सकते हैं। 2022 में दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी की करीब 70,000 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे।

2. जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी Jawaharlal Nehru University

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी जिसे जेएनयू JNU के नाम से भी जाना जाता है, एक केंद्रीय विश्वविद्यालय central university है। यह देश की राजधानी दिल्ली में स्थित है और यहां लगभग हर कोर्स के लिए डिपार्टमेंट है। जेएनयू में करीब 7 से 8 हजार छात्र पढ़ाई करते हैं और इसकी शिक्षण पद्धति की वजह से इसे भारत की बेस्ट यूनिवर्सिटी best university में शामिल किया गया है। जेएनयू की एक और खास बात यह है कि यहां की फीस भारत की अन्य बेस्ट यूनिवर्सिटी से बेहद कम हैं और यहां सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेश से भी बच्चे पढ़ने आते हैं। निर्मला सीतारमण, अरविंद गुप्ता और एस. जयशंकर जैसे नेताओं ने यहीं से अपनी पढ़ाई पूरी की है। 

आपको बता दें कि, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में इस वर्ष ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन प्रोसेस को बदल दिया गया है। इस साल CUET परीक्षा के तहत जेएनयू के सभी ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन किये जाएंगे। अगर आप भी इस साल जेएनयू में एडमिशन लेने का प्लान बना रहे हैं तो आपको बता दें कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल 2022 से शुरू होने जा रही है। इसके साथ ही इस वर्ष से 45 से अधिक सेंट्रल यूनिवर्सिटी CUET स्कोर के आधार पर एडमिशन लेंगी। 

3. बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी Banaras Hindu University

बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सन् 1916 में मदन मोहन मालवीय जी ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) की स्थापना करवाई थी। बीएचयू एशिया की सबसे बड़ी रेजिडेंशियल यूनिवर्सिटी largest residential university है और इसमें करीब 30 हजार छात्र पढ़ाई करते हैं। भारत ही नहीं बल्कि दूसरे देशों से भी बच्चे यहां पढ़ाई करने आते हैं। आज भी इस यूनिवर्सिटी में दाखिला पाने के लिए लाखों बच्चे प्रवेश परीक्षा entrance exam देते हैं। जिस वक्त इस यूनिवर्सिटी के निर्माण की बात चल रही थी उस वक्त भारत पर विदेशी शासन था लेकिन इसके बावजूद भी महामना को यूनिवर्सिटी बनाने के लिए 1360 एकड़ जमीन दान में दी गई थी। ऐसा कहा जाता है कि जब मालवीय जी काशी नरेश के पास जमीन मांगने गए थे तो काशी नरेश ने एक अनोखी शर्त रखी थी। उनकी शर्त थी कि एक दिन में महामना जितनी जमीन पैदल चलकर नाप लेंगे, उन्हें विश्वविद्यालय बनाने के लिए उतनी ज़मीन दान दे दी जाएगी। ऐसा बताया जाता है कि मालवीय जी को काशी नरेश ने 11 गांव, 100 पक्के कुएं, 70 हजार वृक्ष, 20 कच्चे कुएं, 860 कच्चे मकान, 40 पक्के मकान, एक मंदिर और एक धर्मशाला दान में दिया था। इस विश्वविद्यालय में छात्र आयुर्वेदिक (चिकित्सा), वैदिक, कला, कृषि, भाषा, विज्ञान, आदि विभाग से ग्रेजुएशन कर सकते हैं।

4. यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता University of Kolkata

यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता की स्थापना 1857 में की गई थी। यहां का नैनो साइंस और नैनो टेक्नोलॉजी सेंटर nano science and nanotechnology centre सिर्फ देश के ही नहीं बल्कि विदेशी क्षेत्रों के बच्चों को आकर्षित करता है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के बाद यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता देश की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी है। यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता में 2022 में एडमिशन लेने के लिए आपको उसकी साइट पर जाकर फॉर्म भरना पड़ेगा। 

5. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस Indian Institute of Science

बैंगलोर में स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस भारत की सबसे बेहतरीन यूनिवर्सिटी है। टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग रिसर्च technology and engineering research के लिए यह यूनिवर्सिटी दुनिया भर में मशहूर है। 400 एकड़ में फैली हुई इस यूनिवर्सिटी में करीब 40 डिपार्टमेंट्स हैं। रिसर्च के लिए यह काफी फेमस है और इसीलिए दुनिया भर से स्टूडेंट्स यहां पढ़ाई करने आते हैं।

Think with Niche पर आपके लिए और रोचक विषयों पर लेख उपलब्ध हैं एक अन्य लेख को पढ़ने के लिए कृपया नीचे  दिए लिंक पर क्लिक करे-

भारत के टॉप 5 MBA कॉलेज