8 बेस्ट लोगो मेकर वेबसाइटस (Best Logo Maker)

Share Us

5003
8 बेस्ट लोगो मेकर वेबसाइटस (Best Logo Maker)
30 Jan 2024
7 min read

Blog Post

एक अच्छा और प्रभावशाली लोगो आपके ब्रांड, व्यवसाय या वेबसाइट की आधारशिला है। यह लोगों को या ग्राहकों को यह समझने में मदद करता है कि आप क्या करते हैं, आप कौन हैं और आप क्या महत्व रखते हैं। लोगो एक प्रकार के सिंबल symbol की तरह होता है जो हमारे ब्रांड को प्रदर्शित करता है।

किसी वेबसाइट या कंपनी के लिए एक अच्छा लोगो होना सबसे ज्यादा ज़रूरी माना जाता है। क्योंकि लोगो से ही किसी ब्रांड या किसी कंपनी की पहचान होती है।

लेकिन एक अच्छा लोगो डिजाइन करना मुश्किल हो सकता है। आपको रचनात्मक होना होगा, और आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपका लोगो आपके व्यवसाय के लिए सही है।

यदि आप अपने लिए एक लोगो डिजाइन करने का प्रयास करने के लिए समय या कौशल नहीं रखते हैं, तो आप एक लोगो मेकर वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं।

आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ बेस्ट लोगो मेकर वेबसाइट Best logo maker website के बारे में बताने जा रहे हैं।

लोगो मेकर वेबसाइटें आपको एक पेशेवर दिखने वाला लोगो बनाने में मदद करने के लिए टेम्पलेट और संसाधन प्रदान करती हैं।

एक अच्छा लोगो आपके ब्रांड के लिए एक महत्वपूर्ण संपत्ति है। यह आपके व्यवसाय की पहचान बनाने और ग्राहकों को प्रभावित करने में मदद कर सकता है।

इन बेस्ट लोगो मेकर वेबसाइट्स Best Logo Maker Websites का उपयोग करके, आप अपने ब्रांड के लिए एक अद्वितीय और आकर्षक लोगो बना सकते हैं।

लोगो Logo टेक्स्ट, कलर और छवियों से बने एक यूनिक Symbol सिंबल होते हैं जो हमें किसी भी ब्रांड्स की पहचान करने में मदद करते हैं। इससे ग्राहकों को यह पता चलता है कि उस ब्रांड का क्या काम है और वह ब्रांड कैसे काम करता है। लोगो केवल वेबसाइट, यूट्यूब चैनल, या फिर ब्लॉगर ही नहीं बल्कि प्रत्येक व्यक्ति अपनी कंपनी या अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए लोगो डिजाइन करवा सकता है।

यदि आप Blogging करते है तो आपको भी अपने ब्लॉग के लिए एक अच्छा Logo चाहिए होता है। लोगो वास्तव में आपकी कंपनी के ब्रांड वैल्यू brand value को दर्शाते हैं। आजकल बहुत सी कंपनी अपनी ब्रांड का लोगो Logo बनाने के लिए अच्छा खासा पैसा भी खर्च करती है।

अच्छा Logo बनाना इतना आसान नहीं होता है इसलिए आज आपको इस लेख में हम कुछ वेबसाइट के बारे में बताएँगे जिससे आप भी अपने ब्रांड के लिए अच्छा Logo बना पाएँगे।

आजकल बहुत सारी ऐसी वेबसाइट भी हैं जो आपको फ्री में भी लोगो बनाने की सुविधा देती हैं। यहाँ तक कि कुछ वेबसाइट ऐसी भी हैं जो आपको सबसे अच्छा लोगो (best logo) बनाने की तकनीक के बारे में भी बताती हैं। तो चलिए जानते हैं बेस्ट लोगो मेकर वेबसाइट best logo maker website के बारे में।

8 बेस्ट लोगो मेकर वेबसाइटस (Best Logo Maker)

  1. विक्स Wix Logo Maker
  2. कैनवा Canva Logo Maker
  3. लॉगस्टर Logaster Logo Maker
  4. शॉपीफाई Shopify Logo Maker
  5. डिज़ाइन क्राउड Design Crowd Logo Maker
  6. डिज़ाइनइवो DesignEvo Logo Maker
  7. लोगो नर्ड्स LogoNerds Logo Maker
  8. डिजाइनमैटिक DesignMantic Logo Maker

सबसे अच्छी Logo Maker Website हैं

1. विक्स Wix Logo Maker

एक शानदार लोगो बनाने के लिए विक्स (wix) बहुत ही बढ़िया और अच्छा ऑप्शन है। इस वेबसाइट पर आप लोगो के साथ-साथ और भी बहुत सारी सुविधाऐं प्राप्त कर सकते हैं। Wix विक्स लोगो मेकर का उपयोग करके, आप मिनटों में अपने ब्रांड के लिए एक पेशेवर लोगो बना सकते हैं। Wix के साथ अपने ब्रांड के अनुरूप फ़ॉन्ट, रंग, आकार, टेक्स्ट इत्यादि बदलें। विक्स लोगो मेकर के साथ, आप एक ऐसा व्यावसायिक लोगो बना सकते हैं जिसे आप जरूर पसंद करेंगे।

यह वेबसाइट आपको कई सुविधाएं देती है जैसे - 

  • आप लोगो मेक्रर के साथ मुफ्त में लोगो बना सकते हैं।

  • मुफ्त लोगो मेकर आपको अपने ब्रांड के अनुरूप डिज़ाइन को पूरी तरह से अनुकूलित करने देता है। 

  • वेबसाइट डिज़ाइन की सुविधा

  • उच्च ऑनलाइन रैंक प्राप्त करने के लिए एक वैयक्तिकृत SEO योजना प्राप्त कर सकते हैं।

  • कस्टम डोमेन की सुविधा

  • एक शानदार लोगो डिजाइन कर सकते हैं। 

  • विक्स Wix के साथ, आप अपनी शानदार वेबसाइट बना सकते हैं, एक डोमेन प्राप्त कर सकते हैं। 

  • ऑनलाइन बिक्री कर सकते हैं, पेशेवर ईमेल professional email भेज सकते हैं और भी बहुत कुछ कर सकते हैं। 

  • उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाला लोगो बनाएं जिसे आप पसंद करेंगे।

  • प्रोफेशनल ब्लॉग, वेबसाइट टेम्पलेट, एससीओ टूल्स, मोबाइल ऐप आदि।

विक्स के साथ अपने ब्रांड के अनुरूप फ़ॉन्ट, रंग, आकार, टेक्स्ट इत्यादि बदलें। जब आपको लगे कि आपका मुफ्त लोगो डिज़ाइन आपके अनुरूप बन गया है तो आप उच्च-रिज़ॉल्यूशन फ़ाइलों को खरीद कर डाउनलोड कर सकते हैं। Wix के साथ, आप डिज़ाइनर निर्मित टेम्पलेट से अपनी वेबसाइट बना सकते हैं। विक्स (Wix Logo Maker) के जरिये लोगो बनाइये और अपनी कम्पनी को हज़ारो की भीड़ से अलग दिखाइये। 

2. कैनवा Canva Logo Maker

यदि आप एक ग्राफिक्स डिजाइनर graphics designer हैं, तो आपने कैनवा Canva का नाम जरूर सुना होगा। शुरुआती स्तर पर यहाँ से आप लोगो बनाना सीख सकते हैं। साथ ही इस वेबसाइट से आपको बहुत कुछ क्रिएटिव बनाने में मदद मिलती है।आप केवल एक मिनट में कैनवा का उपयोग करके एक पेशेवर लोगो बना सकते हैं। यह कुछ भी डिजाइन करने के लिए एक बहुत ही बढ़िया अनुप्रयोग है। यह लोगो बनाने के लिए सभी सामग्री प्रदान करता है।

लोगो डिज़ाइन के लिए आपको डिज़ाइनर होने की आवश्यकता नहीं है। इसमें लोगो बनाने के लिए मुफ़्त और सशुल्क दोनों उपकरण हैं। इसमें शानदार लोगो बनाने के लिए मुफ्त टूल काफी अच्छे हैं। किसी भी प्रोजेक्ट के लिए लोगो डिज़ाइनर, बुक कवर, ब्लॉग डिज़ाइन Logo Designer, Book Cover, Blog Design आदि के लिए कैनवा का प्रयोग करें। 

इसकी मुख्य विशेषताऐं निम्न हैं -

  • कैनवा में लोगो डिजाइन के लिए लाखों आइकन, वैक्टर हैं।

  • इसमें एक आधुनिक फ़ॉन्ट संग्रह modern font collection है जो आपके लोगो को आकर्षक बनाता है।

  • मुफ्त में वीडियो बना सकते हैं

  • पोस्टर बनाने में मदद मिल सकती है। 

  • कैनवा में हजारों लोगो टेम्प्लेट logo template हैं। आप इन टेम्प्लेट को एक्सप्लोर कर सकते हैं और अपने लिए सबसे बेस्ट टेम्प्लेट चुन सकते हैं।

  • इसके द्वारा आप अपनी कल्पना का सही प्रतीक पा सकते हैं।

  • इसके अलावा, इसमें समृद्ध रंग पट्टियाँ और रचनात्मक उपकरण हैं जिससे आप एक पेशेवर लोगो बना सकते हैं।

  • कैनवा की मदद से आप इंफोग्राफिक infographic भी बना सकते हैं।

  • ऑनलाइन (online) इंस्टाग्रॉम पोस्ट बना सकते हैं।

  • फेसबुक पोस्ट बना सकते हैं।

  • कैनवा सिर्फ लोगो ही नहीं बनाता है। इसके साथ यह एक ब्रांड बनाने के लिए एक संपूर्ण डिज़ाइन सूट के साथ आता है। Canva के साथ, आप अपना व्यवसाय कार्ड business card, फ़्लायर्स, पोस्टर आदि बहुत कुछ डिज़ाइन कर सकते हैं।

3. लॉगस्टर Logaster Logo Maker

Logaster मुफ्त ऑनलाइन लोगो निर्माताओं का उपयोग करके आप कुछ ही क्लिक में एक पेशेवर लोगो professional logo बना सकते हैं। लॉगस्टर में लोगो बनाने के लिए इसमें कई टूल हैं। अगर आप एक स्टार्ट-अप कंपनी हैं और आप एक पेशेवर लोगो बनाना चाहते हैं, तो आप लोगस्टर चुनें। लोगो बनाने के लिए आप असीमित निःशुल्क ट्रेल्स का उपयोग कर सकते हैं।

इसकी मुख्य विशेषताऐं निम्न हैं -

  • यह एक साधारण ड्रैग एंड ड्रॉप तकनीक का उपयोग करता है। तो आपको किसी भी डिज़ाइन ज्ञान की आवश्यकता नहीं है। 

  • इसमें लोगो डिजाइन प्रक्रिया सरल है इसलिए आप कुछ ही मिनटों में एक लोगो बना सकते हैं। आप एक विशेष लोगो बना सकते हैं।

  • इसमें आपको उपयोग करने के लिए विभिन्न प्रकार के स्टाइलिश श्रेणी के फोंट मिलते हैं। फ़ॉन्ट पुस्तकालय बढ़िया और दिलचस्प है।

  • आप वॉटरमार्क मुक्त लोगोटाइप पीएनजी प्रारूप में मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • साथ ही यह आपको व्यवसाय कार्ड, लिफाफे, फ़ेविकॉन, लेटरहेड और बहुत कुछ बनाने में मदद करता है।

4. शॉपीफाई Shopify Logo Maker

Shopify मुख्यतः एक ई-कॉमर्स सॉफ्टवेयर टूल है जो व्यापार मालिकों को अपने व्यवसाय को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म online platform में बदलने में मदद करता है साथ ही इसमें लोगो मेकर्स - हैचफुल Hatchful नाम का एक बेहतरीन फ्री लोगो मेकर टूल भी है। इसकी मदद से आप शानदार लोगो Logo बना सकते है। यह लोगो निर्माता एप्लिकेशन विशेष रूप से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके अलावा, वेब-आधारित टूल में ड्रैग एंड ड्रॉप विकल्प होता है जो एक शानदार लोगो बनाना और भी आसान बनाता है।

इसकी मुख्य प्रमुख विशेषताऐं निम्न हैं -

  • डिज़ाइन स्टूडियो इंटरफ़ेस का उपयोग करना आसान है जिससे आप आसानी से आइकन, रंग और फोंट बदल सकते हैं।

  • यह लोगो मेकर टूल आपको कुछ ही मिनटों में अपने सोशल मीडिया एसेट बनाने में मदद करता है।

  • यह एप्लिकेशन आपको उच्च-गुणवत्ता वाले लोगो चित्र डाउनलोड करने की अनुमति देता है।

  • एक उच्च-रिज़ॉल्यूशन लोगो बनाने के लिए Shopify आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है।

  • Shopify Hatchful के साथ आप इसके सौ अद्वितीय टेम्प्लेट, आइकन, फ़्रेम और रंग संयोजन का उपयोग करके लोगो बना सकते हैं।

5. डिज़ाइन क्राउड Design Crowd Logo Maker

डिज़ाइन क्राउड (Design Crowd) के द्वारा आप सुंदर, स्टाइलिश (stylish) और बढ़िया मजेदार लोगो बना सकते हैं। यहाँ से आप अपने हिसाब से लोगो तैयार कर सकते हैं। यह वेबसाइट आपको डिज़ाइनर हायर करने की सुविधा भी देती है। डिज़ाइन क्राउड आपको एक गुणवत्ता वाला लोगो बनाने में मदद करता है।

इसकी मुख्य प्रमुख विशेषताऐं निम्न हैं -

  • यह लोगो डिज़ाइन की सुविधा देता है ।

  • वेबसाइट डिज़ाइन की सुविधा ।

  • डिजाइन क्राउड ने अब तक 5858 लोगो को डिजाइन किया है ।

  • इसके अलावा वर्जिन के लिए टी-शर्ट, माइक्रोसॉफ्ट के लिए ग्राफिक, हॉर्वड बिजनेस स्कूल के लिए खास लोगो डिजाइन किये हैं।

  • बिलबोर्ड डिज़ाइन की सुविधा।

  • इसके अलावा इन्होने कई तरह के टैटू, फैमली एल्बम जैसे कई दूसरे काम भी किये हैं।

  • पोस्टर डिज़ाइन की सुविधा।

  • टी-शर्ट डिज़ाइन की सुविधा ।

  • इसके अलावा आपको इस वेबसाइट पर और भी बहुत सी सुविधाएं मिल जायेंगी जिनका आप उपयोग कर सकते हैं। 

6. डिज़ाइनइवो DesignEvo Logo Maker

डिज़ाइनइवो DesignEvo 10,000+ टेम्प्लेट का उपयोग करके कुछ ही मिनटों में कोई भी एक अद्भुत लोगो बना सकता है। डिज़ाइनइवो एक टॉप रेटेड ऑनलाइन लोगो निर्माता एप्लिकेशन है। डिज़ाइनइवो DesignEvo में फ्री और प्रीमियम दोनों प्लान हैं। यदि आप एक प्रीमियम योजना चुनते हैं और आपको अपने ब्रांड लोगो के बारे में कोई ख़ास जानकारी नहीं है, तो आपको ज्यादा सोचने की जरुरत नहीं है। DesignEvo टेम्प्लेट लाइब्रेरी एक मिनट में एक शानदार लोगो बनाने में आपकी मदद करता है और जिसके द्वारा आप अपने बिज़नेस का लोगो बना सकते हैं।

इसकी मुख्य प्रमुख विशेषताऐं निम्न हैं -

  • इसमें आइकन की कोई सीमा नहीं है। आपको लोगो डिज़ाइन के लिए लाखों आइकन मिलते हैं।

  • इसमें 100 से ज्यादा सुंदर, स्टाइलिश, फॉण्ट और रंग हैं जो आपके लोगो को अधिक पेशेवर बनाते हैं।

  •  DesignEvo पेशेवर लोगो को डिज़ाइन करना आसान बनाता है।

  • वेक्टर फाइल

  • क्लाउड सेविंग की सुविधा

  • आप कीवर्ड का उपयोग करके अपने विशेष टेम्प्लेट खोज सकते हैं।

  • दस हज़ार से भी ज्यादा टेम्पलेट

  • कई उच्च-गुणवत्ता वाले svg और pdf लोगो टेम्प्लेट हैं 

  • टेम्पलेट्स को विभिन्न श्रेणियों में व्यवस्थित किया जाता है।

7. लोगो नर्ड्स LogoNerds Logo Maker

यह कंपनी आपको काफी सस्ते दरों पर लोगो के साथ ही प्रोटफोलियो बनाने की सुविधा भी देती है। यहाँ से अपने बजट के अनुसार अच्छे डिज़ाइन के लोगो बनवा सकते हैं। लोगो डिजाइन करवाते समय बहुत सारे पॉइंट ऐसे होते हैं जिन पर ध्यान देना बहुत ही आवश्यक होता है। वो सब आप लोगो नर्ड्स (LogoNerds) के साथ पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहाँ से सोशल मीडिया से संबंधित बहुत सी सुविधाएं पा सकते हैं। एक बढ़िया लोगो दुनिया को दिखाता है कि आप किस चीज़ के लिए खड़े हैं, लोगों को आपका ब्रांड याद दिलाता है। 

लोगो नर्ड्स आपको निम्नलिखित सुविधाएं प्रदान करती हैं-

  • ट्विटर हैडर बनवाने की सुविधा

  • वेब बैनर बनवाने की सुविधा

  • फ्लायर, ब्रोसर और पोस्टकार्ड डिज़ाइन की सुविधा

  • फेसबुक हैडर डिज़ाइन की सुविधा

  • वेबसाइट डिज़ाइन

  • यूट्यूब हैडर बनवाने की सुविधा

Related: स्टॉक खरीदने के लिए 5 सर्वश्रेष्ठ ऐप्स

8. डिजाइनमैटिक DesignMantic Logo Maker

डिजाइनमैटिक DesignMantic एक लोगो डिज़ाइन टूल है इसे आप निःशुल्क उपयोग कर सकते हैं। यह फोंट शैली, फ़ॉन्ट प्रकार, वैक्टर, और कई और लोगो डिजाइन तत्वों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है। यह अन्य लोगो डिज़ाइन टूल की तुलना में सबसे तेज़ DIY लोगो डिज़ाइन प्रक्रिया है। आप अपने लोगो को मुफ्त में डिजाइन और डाउनलोड कर सकते हैं। 

इसकी मुख्य विशेषताऐं निम्न हैं -

  • ब्रांडिंग तत्व बनाने के लिए 30 से अधिक उद्योग डिज़ाइन विकल्प हैं।

  • आप इस डिज़ाइन टूल का उपयोग करके जल्दी से एक लोगो बना सकते हैं।

  • DesignMantic मुद्रण सेवाएं प्रदान करता है

  • यदि आप अस्पतालों, स्कूलों और गैर-सरकारी संगठनों को डिजाइन करना चाहते हैं, तो आप सभी मुफ्त सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं।

  • यह डिजाइनिंग से लेकर उत्पादों के प्रिंटिंग आउटपुट तक एक संपूर्ण डिजाइन समाधान प्रदान करता है।

  • आप व्यवसाय कार्ड, लेटरहेड, लिफ़ाफ़े, फ़्लायर्स, ईमेल सिग्नेचर, कपड़े और एक्सेसरीज़, और बहुत कुछ डिज़ाइन कर सकते हैं।

  • अगर आप एक उच्च-रिज़ॉल्यूशन लोगो डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आप इसके प्रीमियम पैकेज खरीद सकते हैं।