2021 रसायन का नोबेल पुरस्कार

Share Us

1913
2021 रसायन का नोबेल पुरस्कार
06 Oct 2021
4 min read

News Synopsis

रसायन विज्ञान के लिए रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने वर्ष 2021 का नोबेल पुरस्कार (2021 Nobel Prize in Chemistry) बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यूसी मैकमिलन को दिया है। उन्हें यह सम्मान ''एसिमेट्रिक ऑर्गेनोकैटलिसिस'' के रूप में जाने वाले अणुओं के निर्माण के लिए एक नया तरीका विकसित करने के लिए दिया गया है। पुरस्कार मिलने के बाद लिस्ट ने कहा कि उनके लिए यह पुरस्कार एक आश्चर्य की तरह है क्योंकि इसकी उनको बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। 'स्वीडन के लुंड विश्वविद्यालय से समिति के सदस्य प्रो पीटर सोमफाई ने शोध को लाभान्वित करने वाला बताया और बताया कि यह संपूर्ण मानवजाति के लिए एक बहुत बड़ी खोज है और कार्बनिक रसायन विज्ञान में एक नया उपकरण मिलना हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है।