विश्व दृष्टि दिवस का इतिहास और महत्व

Share Us

3342
विश्व दृष्टि दिवस का इतिहास और महत्व
14 Oct 2021
3 min read

News Synopsis

अक्टूबर महीने के दूसरे गुरुवार को विश्व भर में विश्व दृष्टि दिवस मनाया जाता है। विश्व दृष्टि दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य आँखों से संबंधित समस्याओं और रोग के बारे में लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना है। दुनिया भर में आज करीब 1 अरब लोगों को आँखों से संबंधित कोई ना कोई समस्या है मगर सिर्फ भारत में ही पूरी दुनिया की 20 प्रतिशत से भी ज्यादा नेत्रहीन आबादी रहती है। 

दुनिया भर में विश्व दृष्टि दिवस को पहली बार सन् 2000 में मनाया गया था और सन् 2005 में वर्ल्ड साइट डे की थीम थी- राइट टू साइट। इसके बाद से वर्ल्ड साइट डे को हर साल एक निश्चित थीम के साथ मनाया जाने लगा। 2020 में वर्ल्ड साइट डे की थीम थी- होप इन साइट और इस साल विश्व दृष्टि दिवस की थीम है-लव योर आईज़ (अपनी आंखों से प्यार करो)। यह थीम आँखों के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए रखी गई है।