कील खाने का जानलेवा शौक 

Share Us

3923
कील खाने का जानलेवा शौक 
04 Oct 2021
2 min read

News Synopsis

बचपन में हम सब मिट्टी-चॉक खाते थे, लेकिन बड़े होकर हम समझदार होने के साथ ऐसी आदतों को बचपन की यादों में छोड़ आते हैं। लेकिन यूरोप के एक देश लिथुआनिया में एक शख्स ने तो हद ही पार कर दी। इस इंसान को कील और लोहे से बनी चीजों को खाने का शौक था। लेकिन यह शौक जानलेवा साबित हो गया, एक दिन अचानक से शख्स के पेट में तेज दर्द हुआ जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टर्स ने कई बार शख्स के पेट में स्कैन किया उसके बाद पता चला की उसने 1 किलो से ज्यादा लोहे की छोटी-छोटी कीलें खा ली हैं। डॉक्टर्स के लिए कीलों को निकाल पाना मुश्किल था और शख्स की जान भी खतरे में थी। फिर भी डॉक्टर्स ने हार नहीं मानी और उसकी जान बचा ली गयी। फ़िलहाल पूरी तरह ठीक होने के लिए शख्स को कुछ और दिन अस्पताल में बिताने होंगे।