पुरानी नक्काशियों को देखकर हैरान हुए एक्सपर्ट्स
3987
16 Oct 2021
2 min read
News Synopsis
वैसे तो हम सब यह जानते हैं कि इतिहास हमारे लिए एक खूबसूरत धरोहर है, जो अपनी कलाकृतियों से हमें अचंभित करता है। हम इस तथ्य से परिचित रहते हैं परन्तु जब भी हम इतिहास के किसी नए पहलू से रूबरू होते हैं, तो खुद को उनके हुनर के आगे नतमस्तक किये बगैर नहीं रह पाते हैं, हाल ही में तुर्की में सिकंदर के जमाने के मिले मकबरों पर हुई नक्काशी को देखकर हम क्या पुरातत्व के विशेषज्ञ भी आश्चर्यचकित हैं। मकबरे पर की गयी नक्काशियों ने आधुनिक समय में मशीनों द्वारा बनाई जा रही कलाकृतियों को भी शर्मिंदा कर दिया है। इस खोज से हम यह समझ सकते हैं कि बिना साधन के भी पुराने जमाने में मनुष्य कई रूपों से समृद्ध था।


