अब अमेरिका जा सकेंगे भारतीय

Share Us

3923
अब अमेरिका जा सकेंगे भारतीय
16 Oct 2021
2 min read

News Synopsis

भारत से प्रति वर्ष कई भारतीय अमेरिका में नौकरी की तलाश में या फिर किसी कंपनी द्वारा काम के लिए जाते हैं। कोविड-19 के बाद इस प्रक्रिया पर पूर्णतः पूर्णविराम लग गया था। इस कारण से अर्थव्यवस्था पर बहुत प्रभाव पड़ रहा था। अमेरिका के नए नियम से अब इस मुश्किल से भारतियों को छुटकारा मिल पायेगा। अब जो भारतीय वैक्सीन के दोनों डोज ले चुके हैं, अमेरिका की यात्रा कर सकते हैं। अमेरिका ने यह नियम न केवल भारत के लिए अन्य 26 देशों के लिए भी लागू किया है। इससे अमेरिका की अर्थव्यवस्था में और अधिक सुधार होगा और वह अर्थव्यवस्था चक्र को पुनःजीवित करेगा तथा इससे भारत की अर्थव्यवस्था को भी लाभ पहुंचेगा।