घोंसला - 60 फीट ऊंचा

Share Us

3597
घोंसला - 60 फीट ऊंचा
24 Sep 2021
2 min read

News Synopsis

मध्य प्रदेश के उज्जैन में 60 फीट ऊंचे 2 घोंसले तैयार हो रहे हैं। घोंसले तो बहुत देखे हैं पर इतना बड़ा घोंसला पहली बार सुना है। जिसमें करीब 2 हजार पक्षी रह सकेंगे। गुजरात के वाघ जी महाराज के द्वारा यह पक्षीघर बनाया जा रहा है। 60 से 65 फीट की ऊँची ये मीनार बहुत ही सुंदर तरीके से बनायी गयी है। इससे हम पक्षियों का जीवन बचा पायेंगे और उनको दाना, पानी भी मिल जाएगा। ये 40 साल से इस अभियान से जुड़े हैं और पूरे भारत में कई जगह ये काम कर चुके हैं। जंगल और पेड़ लगातार कट रहे हैं। जिससे पक्षियों के आशियाने कम होते जा रहे हैं। यही सोचकर इनको विचार आया कि क्यों न कुछ ऐसा किया जाए जिससे ये समस्या हल हो जाये। तब जाकर इन्होंने ये काम शुरू किया। आज के टाइम में इस तरह की सोच बहुत कम ही लोग रख पाते हैं। अगर हमारे द्वारा प्रकृति को नुकसान पहुँच रहा है तो हमारा भी कर्तव्य है कि हम उसका संरक्षण करके प्रकृति और पर्यावरण को बचा पायें। इस तरह के विचारों से हम बहुत चीज़ों का संरक्षण कर सकते हैं। जीव-जंतुओं को बचाना भी हमारी प्राथमिकता है, इसलिए वाघ जी महाराज का ये प्रयास सभी के लिए एक प्रेरणा है।