News In Brief Success Stories
News In Brief Success Stories

एम एस धोनी व्यापार के मैदान में भी मार रहे 'हेलीकॉप्टर शॉट' - जन्मदिन विशेष 

Share Us

6812
एम एस धोनी व्यापार के मैदान में भी मार रहे 'हेलीकॉप्टर शॉट' - जन्मदिन विशेष 
07 Jul 2022
8 min read

News Synopsis

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी Former Indian Captain Mahendra Singh Dhoni का आज जन्मदिन है। सात नंबर जर्सी Seven Number Jersey उनका लकी नंबर Lucky Number है। धोनी के बारे में बहुत कुछ लिखा गया, सुना गया और अब लगता है शायद इस खिलाड़ी के लिए जितना कुछ लिखा जाए वो कम ही पड़ जाएगा। अपनी जिंदगी की किताब में हर दिन एक नया अध्याय जोड़ने वाले माही केवल देश में हीं बल्कि पूरे विश्व के क्रिकेट फैंस के दिलों पर राज करते हैं। हिंदुस्तान में क्रिकेट दिलों पर बसता है। यहां पर हर बच्चे की तमन्ना सचिन तेंदुलकर Sachin Tendulkar बनने की होती थी। मगर साल बदला और क्रिकेट जगत में एंट्री हुई एक ऐसे शख्स की जिसने भारतीय क्रिकेट की हवा को बदल के रख दिया। 2007 के ट्वेंटी विश्वकप 2007 Twenty20 World Cup से शुरू हुआ सफर 2011 के वनडे विश्वकप 2011 ODI World Cup की ट्रॉफी पर जाकर थमा।  

यह धोनी को चाहने वालों का जूनून ही है कि बीते दो दिनों से ही उनका नाम ट्विटर पर ट्रेंड Trends on Twitter कर रहा है। थाला, माही, धोनी, कैप्टन कूल Thala, Mahi, Dhoni, Captain Cool तमाम नामों से फैंस उनको बधाई दे रहे हैं। धोनी का बचपन भले ही रांची में बीता हो, मगर उनका परिवार मूलरूप से उत्तराखंड का रहने वाला है। लेकिन सोशल मीडिया पर उनको सबसे ज्यादा प्यार साउथ इंडिया से मिल रहा है। धोनी के क्रिकेट कैरियर  के बारे में तो आप जानते ही होंगें। लेकिन बिज़नेस के मैदान Business Grounds पर उनके हेलीकॉप्टर शॉट Helicopter Shot से शायद ही आप परिचित होंगें।  

धोनी के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके बिज़नेस के बारे में बताते हैं, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगें। इस कड़ी में धोनी ने तेजी से उभरते ड्रोन बिजनेस Drone Business गरुड़ एयरोस्पेस Garuda Aerospace में इन्वेस्टमेंट का ऐलान हाल ही में किया था। वह कंपनी के इन्वेस्टर के साथ-साथ उसके ब्रांड एंबैसडर भी बने हैं। इससे पहले धोनी ने पिछले साल होमलेन Homelane कंपनी में निवेश किया था। यह कंपनी इंटीरियर डेकोरेशन के उत्पाद बनाती है। 

इसी कड़ी में एक नाम आता है तेजी से बढ़ रही फिनटेक कंपनी खाताबुक Khatabook का। धोनी खाताबुक के साथ ब्रांड एंबैसडर के तौर पर मार्च 2020 में जुड़े थे। धोनी के इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो में यूज्ड कार Used Car का कारोबार करने वाली कंपनी कार्स24 Cars24 का नाम भी शामिल है। इसके साथ ही धोनी ने रन एडम में अगस्त 2018 में निवेश किया था।  इस कंपनी में धोनी के पास 25 फीसदी हिस्सेदारी है। इसके अलावा धोनी दक्षिण भारत के एक्टर अक्किनेनी नागार्जुन Akkineni Nagarjuna के साथ मिलकर माही रेसिंग टीम इंडिया Mahi Racing Team India भी चलाते हैं।