News In Brief Environment and Ecology
News In Brief Environment and Ecology

इस दिन से बदलेगा लखनऊ का मौसम, जानें कब दस्तक देगा मानसून

Share Us

267
इस दिन से बदलेगा लखनऊ का मौसम, जानें कब दस्तक देगा मानसून
13 Jun 2022
8 min read

News Synopsis

भीषण गर्मी से तप रहे राजधानी लखनऊ Capital Lucknow का मौसम 16 जून से बदलने के पूरे आसार हैं। मौसम विभाग Meteorological Department के अनुसार 17 जून से मानसून की फुहारें भिगोना शुरू कर सकती हैं। फिलहाल आपको बता दें कि चार दिन धूप और गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। रविवार को भी शहर भीषण गर्मी की चपेट में रहा और यहाँ का अधिकतम पारा सामान्य से चार डिग्री अधिक 43.2 रहा वहीं रात की गर्मी में कोई गिरावट नहीं आई। वहीं दूसरी ओर पूर्वी यूपी  Eastern UP के कई जिलों में रविवार को आसमान में बादल रहे। 

इस बारे में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार लखनऊ में इसका असर 14 जून से दिखना शुरू हो जाएगा। चौदह से 16 जून तक बदली रहेगी। ऐसा मौसम दो तीन दिनों तक रहेगा। इसके बाद मानसून लखनऊ में इंट्री करेगा। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता Director of Meteorological Department JP Gupta ने बताया कि रात में पारा अधिक होने से दिन में गर्मी ज्यादा सता रही है। मानसून आने के पहले ऐसी स्थितियां बनती ही हैं। अगर लखनऊ में आज के मौसम की बात की जाए तो मौसम साफ रहेगा। वहीं अगर तापमान को देखा जाए तो अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम को लेकर मौसम विभाग ने बताया कि गर्म और शुष्क पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर पश्चिम भारत लू की चपेट में है। हालांकि 15 जून के बाद उत्तर भारत के राज्यों को जून के बाद उत्तर भारत North India के राज्यों को गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है।

TWN In-Focus