आने वाले समय में गर्मी बनेगी बड़ा खतरा

Share Us

2287
आने वाले समय में गर्मी बनेगी बड़ा खतरा
04 Aug 2021
4 min read

News Synopsis

जलवायु परिवर्तन अलग-अलग क्षेत्रों में कई अलग-अलग बदलाव ला रहा है, जो कि मौसम में अधिक गर्मी होने के साथ और बढ़ेगा। इनमें नमी और सूखापन, हवाओं, तटीय क्षेत्रों और महासागरों में परिवर्तन शामिल हैं।  अमरीका में पोर्टलैंड, ऑरेगॉन और कनाडा के वैंकूवर में तापमान 49.5 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर पहुंच गया है। अचरज की बात है कि यूरोप और साइबेरिया तक में गर्म हवाएं चल रही हैं। हाल के महीनों में अमेरिका में आग, उत्तरी अक्षांशों में लू और चीन और यूरोप में विनाशकारी बाढ़ आई है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन के प्रभाव अब सूक्ष्म नहीं हैं। हमें कोयला और उन सभी चीज़ों का उपयोग अब कम से कम करना चाहिए, जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लोगों को गोइंग ग्रीन के महत्व के बारे में बता कर और हरित नौकरियों में निवेश करके हम पर्यावरण में बदलाव ला सकते हैं।

 

TWN In-Focus