गूगल पर है 150 से ज्यादा भाषाओं का खजाना

Share Us

1545
गूगल पर है 150 से ज्यादा भाषाओं का खजाना
27 Sep 2021
3 min read

News Synopsis

आज गूगल की कीमत सभी लोग जानते हैं छोटी सी जानकारी खोजनी हो या फिर कोई बड़ी खोज करनी हो यह सूचना का बड़ा खजाना है। 27 सितंबर 2021 को गूगल ने अपना 23वां जन्मदिन मनाया है, इतने सालों में जिसका वर्चस्व बढ़ता ही चला जा रहा है। इस बढ़ते स्तर की खासियत भी ढेरों है। आपको जानकर हैरानी होगी कि गूगल पर करीब 150 से ज्यादा भाषाओं में खोज की जा सकती है। दुनिया के कोने-कोने में रह रहे हर व्यक्ति की अपनी भाषा में गूगल पर खोज की जाती है। गूगल ने सभी तक सुगम जानकारी पहुंचाने का अपना लक्ष्य बखूबी निभाया है।