बच्चों का जीवन संवारता UNICEF

Share Us

2327
बच्चों का जीवन संवारता UNICEF
13 Dec 2021
8 min read

Blog Post

दुनिया में जनसंख्या वृद्धि, असमृद्ध स्थान ने भूखमरी तथा स्वास्थ्य की समस्या को असीमित कर दिया है, यही कारण है कि बच्चों में बीमारियों का स्तर बढ़ता जा रहा है, साथ ही इन कारकों की वजह से बच्चों के प्रति अपराध की दर में भी वृद्धि हो रही है। ऐसे में UNICEF ऐसे बच्चों के लिए एक वरदान की तरह है, जो प्रतिदिन उनके हित के लिए कार्य कर रहा है।

बच्चे भगवान का रूप होते हैं, बच्चों का मन बहुत सच्चा होता है। बच्चे कभी भी झूठ नहीं बोलते हैं, उनका मन बहुत ही पवित्र होता है। यह सब बातें हम अक्सर सुनते रहते हैं तथा कहीं न कहीं हम इन बातों को सच भी मानते हैं। कहीं न कहीं यह तथ्य सत्य भी है वास्तव में जितनी निर्मलता बच्चों के मन में होती है, उतनी किसी के मन में नहीं होती  है। दुनिया के सारे मायाजालों से अनभिज्ञ वे अपने द्वारा निर्मित एक अलग दुनिया में जीवन जीते हैं, जहां पर उनके भाव में ना किसी के लिए छल होता है और ना ही कोई हीन भावना। शायद इन्हीं कारणों से उनके हर एक कार्य में मासूमियत झलकती है, शायद इसीलिए हम बच्चों से अधिक प्यार करते हैं। परन्तु इस सच्चाई से भी हम मुंह नहीं फेर सकते हैं कि बच्चे जैसे जीवन के हक़दार होते हैं, दुनिया के अधिकतर  बच्चे उस दुनिया को नहीं जी पाते है। ऐसे कई कारक हैं जिनकी वजह से बच्चों का जीवन अत्यधिक प्रभावित होता है। दुनिया  में ऐसे लाखों बच्चे हैं जो असहज जीवन जीने को मजबूर हैं। इन्हीं मासूमों को एक उत्तम जीवन देने के लिए UNICEF जैसी संस्था दिन-रात लगी हैं और इस प्रयास में हैं कि कैसे इन बच्चों को एक सुनहरा भविष्य दिया जा सके।

UNICEF (United Nations Children's Fund) विश्व में एक ऐसी संस्था है जो बच्चों के हित में कार्य करती है। इसका यह उद्देश्य  है कि वह बच्चों के जीवन को किस प्रकार सुधार सके और उन्हें एक अच्छा भविष्य दे सके। United Nations द्वारा निर्मित यह संस्था बच्चों के लिए विश्व भर से फंड इकट्ठा करती  है ताकि वह ज़रूरतमंद बच्चों के लिए कुछ अच्छे कार्य कर सके। यह उन स्थानों पर भी पहुंचकर बच्चों के हित के लिए कार्य करती है, जहां पर लोगों का जीवन बहुत कठिन होता है।

विश्व में चल रहे टीकों के सबसे बड़े मुहिम में युनिसेफ ने बहुत योगदान दिया। विश्व की सबसे बड़ी संस्था में से एक यूनिसेफ बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण, सुरक्षित जल और स्वच्छता safe water and sanitation, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा quality education तथा कौशल निर्माण skill building के लिए समर्पित रहती है। इसके अलावा माताओं और शिशुओं के लिए एचआईवी की रोकथाम और उनका उपचार, हिंसा और शोषण से बच्चों और किशोरों की सुरक्षा का समर्थन करता है।

190 से अधिक देशों में यह संस्था कार्यरत है। यह बाल शिक्षा तथा स्वास्थ्य के प्रति सबसे अधिक संवेदनशील और कार्यरत रहती  है। युनिसेफ ने एकत्रित किए फंड fund से उन स्थानों के बच्चों को नया जीवन दिया है, जहां पर लोगों को दो वक़्त का भोजन भी मिलना कठिन होता है।

दुनिया में जनसंख्या वृद्धि,और अन्य कारकों ने भुखमरी  तथा स्वास्थ्य की समस्या को असीमित कर दिया है, यही कारण है कि बच्चों में बीमारियों का स्तर बढ़ता जा रहा है, साथ ही इन कारकों की वजह से बच्चों के प्रति अपराध की दर में भी वृद्धि हो रही है। ऐसे में UNICEF ऐसे बच्चों के लिए एक वरदान की तरह है, जो प्रतिदिन उनके हित के लिए कार्य कर रहा है। दुनिया के प्रत्येक व्यक्ति की यह जिम्मेदारी है कि वह बच्चों के प्रति संवेदनशील रहें। चाहे वह उनके घर का बच्चा हो या बाहर का, परन्तु प्रत्येक बच्चा अच्छे जीवन का हक़दार है और उसके प्रति हम सबको सजग रहना है।

 Unicef  की वर्ष 2021 की  प्रमुख उपलब्धियां जिन्होंने  मानवीय जीवन को बेहतर बनाने  में उल्लेखनीय योगदान दिया है निम्न हैं  -

  • 22.4 मिलियन बच्चों और महिलाओं ने यूनिसेफ समर्थित सुविधाओं में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त की।

  • 34 मिलियन लोगों तक सुरक्षित पीने योग्य जल पहुंचाया ।

  • 2.4 मिलियन बच्चों का गंभीर कुपोषण से इलाज।

  • लगभग 5 मिलियन बच्चों और देखभाल करने वालों ने मानसिक स्वास्थ्य और मनोसामाजिक सहायता प्राप्त की।

  • 110.7 मिलियन बच्चों ने  औपचारिक या अनौपचारिक शिक्षा formal or informal education प्राप्त की ।

  • 14.9 मिलियन परिवारों को नकद सहायता पहुंचाई ।