खेल कैसे लाते हैं एकता?

Share Us

4649
खेल कैसे लाते हैं एकता?
01 Nov 2021
9 min read

Blog Post

दुनिया भर के देशों में ‌अनेक प्रकार की विविधता होती है।‌ संस्कृति, भाषा और धर्म के आधार पर लोगों में विविधता देखी जाती है। इन्हीं असमानता‌‌ओं के कारण लोगों के लिए दुनिया के ‌अन्य हिस्सों के लोगों के साथ जुड़ना बड़ा मुश्किल होता है। लेकिन एक अच्छी ‌बात यह है कि खेल इस समस्या के समाधान में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह लोगों की और राष्ट्र की एकता बनाए रखने में सहायक होते हैं। यह लोगों को व्यक्तिगत रूप से जोड़े रखने में सक्षम होते हैं। राजनीतिक स्तर पर भी यह देशों को एकजुट करने में मदद करते हैं। इसके साथ-साथ विभिन्न देशों का‌ नेतृत्व कर रहे खिलाड़ियों में भी एक‌ उचित संबंध बनाने में खेल विशेष रूप से अपना योगदान देते हैं। खेल के‌ द्वारा, लोगों का एकजुट होना इस बात की परवाह नहीं करता कि उन लोगों में कई तरह की असमानता है।

खेल, संबंध स्थापित करने में सहायक

दुनिया भर के लोगों को जोड़े रखने के लिए खेल एक अद्भुत ज़रिया है। खेल न केवल पूरे समुदाय और देश को एक साथ ला सकते हैं, बल्कि वे लोगों को व्यक्तिगत स्तर पर भी जोड़े रखते हैं। खेल खेलना या देखना, दोनों ही दूसरे लोगों के साथ अच्छा संबंध स्थापित करने का एक शानदार तरीका है। लेकिन अगर खेल खेलने की बात करें तो टीम में और दूसरी टीमों के साथ खेलना बेहतर संबंध बनाने के लिए सबसे अच्छा तरीका है। खेल कई तरीकों से व्यक्तियों और समाज को साथ लेकर आता है। खास करके स्पोर्ट्स में एक अच्छा प्रदर्शन करने वाली टीम इस कार्य को और बेहतर ढंग से करने में मदद करती है। अच्छा खेलने वाली टीम का समाज पर खास प्रभाव रहता है।

दर्शकों को एकजुट करने में सक्षम‌

जब कोई टीम ‌खेल में अच्छा प्रदर्शन करती है, तो दर्शकों में संबंध स्थापित करने की संभावना बढ़ जाती है। लोग आपस में अच्छे खिलाड़ियों या उस खेल के दौरान हुए खास हिस्सों के बारे में चर्चा करने को मजबूर हो जाते हैं। यह उनके आपस के संबंध को बनाने का पहला पड़ाव होता है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि स्टेडियम में मैच देखते समय आस-पास बैठे लोग एक दूसरे को ना जानते हुए भी मित्रवत हो जाते हैं और विशेष रूप से वह लोग जो एक ही टीम का समर्थन करते हैं। खेल सभी जाति और धर्म के लोगों को एकजुट करता है।

राष्ट्रीय एकता में खेल बनते हैं माध्यम

सिर्फ लोगों को ही नहीं बल्कि, खेल दो देशों को भी आपस में जोड़ने का काम करता है। खेल देशों को एकजुट कर उन देशों में शांति स्थापित करने में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ये राष्ट्रों के बीच मित्रता को बढ़ाने में अपना विशेष योगदान करते हैं। शायद यही मित्रता खेल को बेहतर और अधिक मनोरंजक बनाए रखने में मदद करती है। राजनीतिक स्तर पर तो यह प्रभावी होता ही है लेकिन साथ-साथ यह दो विभिन्न देशों का नेतृत्व करने वाले खिलाड़ियों को भी एकता से जोड़े रखने में मदद करता है। खेल राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना पैदा करके राष्ट्र निर्माण का समर्थन करता हैै।

खेल को शब्दों की आवश्यकता नहीं होती। यह दो भिन्न लोगों को सिर्फ इस कारण से एकजुट करने की क्षमता रखता है कि वह दो लोग‌ एक ही टीम का समर्थन करते हैं। अलग-अलग भाषा बोलने वाले लोगों को भाषा की विविधता की चिंता करने की जरूरत ही नहीं होती, उनके लिए बस यह काफी होता है कि उनकी पसंद एक है। यह उनके आपस के संबंध और वार्तालाप को आगे बढ़ाने के लिए काफी होता है।‌ दुनिया भर के देशों में विभिन्न संस्कृतियों में विविधता होने के कारण दुनिया के अन्य हिस्सों के लोगों के साथ जुड़ना मुश्किल हो जाता है। वास्तव में यह केवल भाषाओं की बाधा नहीं होती‌‌, बल्कि साथ-साथ संस्कृतियों का अलग होना भी एक कारण होता है। सीधे शब्दों में कहें तो हम एक दूसरे को समझ ही नहीं पाते। लेकिन मज़े की बात यह है कि खेल एक ऐसा क्षेत्र है, जो दुनिया भर के लोगों को जोड़े रखने की ताकत रखता है।