आपकी हड्डियों को नुकसान पहुंचाती हैं ये आदतें, आज ही बदलें अपना रुटीन

News Synopsis
अक्सर लोगों के शरीर Body में गलत आदतों Wrong Habits की वजह से कई परेशानियां देखने को मिलती हैं। शरीर में इन समस्याएं की वजह गलत खान-पान और आदतें Food and Habits हो सकती हैं। इनमें गलत आदतों से आप हड्डियों की कमजोरी Weakness of Bones का शिकार भी हो सकते हैं। गौर करने वाली बात ये है कि हड्डियों को नुकसान पहुंचना यानी शरीर के सपोर्ट सिस्टम Support System को नुकसान पहुंचना।
ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हड्डियों को क्षतिग्रस्त होने से बचाया जाए। लोगों को पता होना चाहिए कि किन आदतों के कारण हमारी हड्डियां कमजोर हो रही हैं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कौन सी चीजों के कारण हड्डियां कमजोर हो रही हैं।
1- ध्य़ान देने वाली बात ये है कि आजकल लोग 9 से 6 घंटे की जॉब करते हैं। वहीं वे बाहक निकलने से कतराते हैं, जिसके कारण उनकी हड्डियां पर्याप्त मात्रा में धूप नहीं ले पातीं। धूप Sunlight के अंदर विटामिन डी पाया जाता है। वहीं अगर शरीर में विटामिन डी Vitamin D की कमी हो जाए तो इससे हड्डियों को सही तरीके से कैल्शियम नहीं मिल पाता।
2-ज्यादातर लोग नमक Salt का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं। गौरतलब है कि नमक के अंदर सोडियम Sodium पाया जाता है। ऐसे में शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ जाए तो इससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और सोडियम का लेवल बढ़ने लगता है।
3- आज के समय में लोग लंबे लंबे समय तक बैठे रहते हैं। एक ही स्थान पर बैठे रहने के कारण और मूवमेंट ना करने के कारण भी हड्डियों को नुकसान पहुंच रहा है, इससे बचना चाहिये।
4- सॉफ्ट ड्रिंक Soft Drinks के सेवन से भी हड्डियां क्षतिग्रस्त हो सकती हैं. दरअसल इसमें फास्फोरिक एसिड पाया जाता है, जिसके कारण हड्डियों से कैल्शियम Calcium दूर होने लगता है।