मंगल ग्रह की सतह पर दिखीं शानदार आकृतियां

Share Us

841
मंगल ग्रह की सतह पर दिखीं शानदार आकृतियां
10 May 2022
8 min read

News Synopsis

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी European Space Agency (ESA) के मार्स एक्सप्रेस ऑर्बिटर Mars Express Orbiter से एक ताजा रिलीज में मंगल ग्रह के भूविज्ञान Geology को लेकर बेहद दिलचस्प जानकारियां साझा की हैं। इससे ऐसा लगता है कि लाल ग्रह की सतह पर भारी खरोंचें हैं। जबकि, ये निशान टैंटलस फॉसे Tantalus Fosse का हिस्सा हैं, जो मंगल पर एक विशाल फॉल्ट सिस्टम Giant Fault System है।

तस्वीर की डिटेल्स के साथ ही यहां जो ध्यान देने वाली एक और जरूरी बात ये है इसका साइज। ये कुंड 350 मीटर (1,148 फीट) तक गहरे, 10 किलोमीटर चौड़े हैं और यह चौड़ाई 1,000 किलोमीटर तक लंबी हो सकती हैं। तस्वीर 'ट्रू कलर' 'True Colour है, जिसका मतलब है कि यदि मनुष्य इस जगह को अपनी आंखों से देखेंगे, तो उन्हें यह क्षेत्र समान रंग का दिखाई देगा।

मंगल ग्रह पर कई रहस्य मौजूद हैं और लाल ग्रह की सतह पर काम करते रहने वाले रोबोट Robots हर दिन नई जानकारियों New Information का खुलासा कर रहे हैं। ESA ने एक प्रेस रिलीज में कहा है कि, "पहली नज़र में ये फीचर्स ऐसे दिखते हैं जैसे किसी ने लाल ग्रह की सतह पर अपने नाखूनों को उकेरा है।"

आगे कहा गया है कि टैंटलस फॉसे मंगल पर एक प्रमुख विशेषता है। यह निशान मंगल ग्रह के विशाल ज्वालामुखी Giant Volcano अल्बा मॉन्स Alba mons के पूर्वी ढलान पर स्थित है। जैसे-जैसे अल्बा मॉन्स का शिखर ऊंचाई में बढ़ा, उसने आस-पास की सहत को चकनाचूर कर दिया और उससे फॉसे बना है।