अगले 5 दिनों के लिए इन राज्यों में बारिश अलर्ट, जानिए लखनऊ का हाल

News Synopsis
भारतीय उपमहाद्वीप Indian Subcontinent में मानसून Monsoon के आगे बढ़ने के साथ ही भारतीय मौसम विभाग Indian Meteorological Department ने रविवार को अगले पांच दिनों के लिए तमिलनाडु Tamil Nadu और पुडुचेरी Puducherry के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा मौसम विभाग ने यह भी कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम Sub-Himalayan West Bengal and Sikkim में तेज बारिश का मौजूदा दौर जारी रहने और उसके बाद कम होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने कहा है कि तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बिजली के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। IMD ने भविष्यवाणी की है कि अगले 24 घंटों के लिए आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अगर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली National Capital Delhi की बात करें तो दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रह सकता है। वहीं दिल्ली में आज बादल छाए रहने के साथ बारिश की प्रबल संभावना है।
अगर लखनऊ Lucknow के मौसम की बात करें तो शहर में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। आसमान में बादल छाए हुए हुए हैं। सुबह शहर का तापमान 29 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री रहने की उम्मीद की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 72 घंटे में राजधानी में बारिश होने की संभावना है।