प्री मॉनसून के लिए अभी इन्तजार, जानिये लखनऊ के मौसम का हाल

News Synopsis
उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh में बारिश के लिए लोगों को अभी एक सप्ताह का इंतजार करना होगा। शनिवार को भी तपिश जैसी स्थिति का सामना प्रदेश के लोगों को करना पड़ेगा। अगले बुधवार से प्री-मॉनसूनी pre-monsoon छींटे पड़ने के आसार जताए जा रहे हैं। बारिश शुरू होने के बाद ही लोगों को तपते मौसम से राहत मिलेगी। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। राजधानी के हर हिस्से में लोगों को जलती-चुभती गर्मी का अहसास हो रहा है। राजधानी लखनऊ capital Lucknow से लेकर नोएडा Noida और गाजियाबाद Ghaziabad तक लोगों को तपिश और पसीना छुड़ाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
राजधानी लखनऊ में शनिवार की सुबह में 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली, लेकिन उससे कोई फायदा नहीं दिखा। शनिवार को दिन में शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है। वहीं, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इससे रात को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाएगी। शहर में 15 जून से प्री-मानसून के आगमन का अनुमान है। 16 जून को बादल गहराने और 17 जून को तेज बारिश का अनुमान जताया गया है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक Director of Zonal Meteorological Center जेपी गुप्ता JP Gupta के मुताबिक अगले चार से पांच दिनों में प्रदेश के आसमान में बादल आएंगे।
नोएडा में भी भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। मौसम विभाग की ओर से शनिवार को बारिश का अनुमान जताया गया है। सुबह से मौसम भारी है। दिन में बादल आने का अनुमान भी जताया गया है। लेकिन, शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान बढ़कर 32 डिग्री तक जाने का अनुमान है। इससे लोगों को दिन और रात दोनों समय भीषण गर्मी का अहसास होगा।