चंद्रमा की मिट्टी से मिल सकती है ऑक्‍सीजन- वैज्ञानिक

Share Us

447
चंद्रमा की मिट्टी से मिल सकती है ऑक्‍सीजन- वैज्ञानिक
07 May 2022
7 min read

News Synopsis

लोगों में अंतरिक्ष Space के बारे में जानने की उत्सुक्ता हमेशा बनी रहती है। वैज्ञानिक scientists भी आए दिन ब्रह्मांड Cosmos के बारे में नए-नए खुलासे करते रहते हैं। इसी कड़ी में दुनिया भर के वैज्ञानिक चंद्रमा Moon पर इंसान की स्‍थायी मौजूदगी बनाए रखने के तरीके खोजने में लगे हुए हैं। इसके लिए चंद्रमा को एक्‍सप्‍लोर explore किया जा रहा है। इस बीच, चीनी रिसर्चर्स chinese researchers ने दावा किया है कि चंद्रमा की मिट्टी soil में ऑक्सीजन और ईंधन Oxygen and fuel पैदा करने की क्षमता मौजूद है। उनका कहना है कि चंद्रमा पर मिट्टी में एक्टिव कंपाउंड्स active compounds  होते हैं।

ये कार्बन डाइऑक्साइड carbon dioxide को ऑक्सीजन और ईंधन में बदल सकते हैं। इन निष्कर्षों से पता चलता है कि चंद्रमा की सतह पर मौजूद मिट्टी का इस्‍तेमाल हाइड्रोजन और मीथेन hydrogen and methane को हासिल करने के लिए किया जा सकता है। इनकी मदद से इंसान की अहम जरूरतें पूरी की जा सकती हैं और वह चंद्रमा पर जीवन यापन कर सकता है। रिसर्चर्स का कहना है कि वो चंद्रमा में सांस लेने लायक वातावरण भी पैदा कर सकते हैं। आने वाले वर्षों में चंद्रमा पर कई देशों के मिशनों के लैंड होने की उम्‍मीद है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी US Space Agency नासा Nasa भी अपने आर्टेमिस मिशन Artemis mission के तहत दोबारा से अंतरिक्ष यात्रियों को चांद पर भेजने की कोशिश कर रही है।