एक जिला एक उत्पाद-बुलंदशहर (सिरेमिक उत्पाद)

Share Us

1152
एक जिला एक उत्पाद-बुलंदशहर (सिरेमिक उत्पाद)
30 Apr 2022
7 min read

News Synopsis

भारत India के राज्य उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh का बुलंदशहर Bulandshahr एक जनपद है। बुलंदशहर दिल्ली Delhi राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र National Capital Region (एनसीआर) का एक हिस्सा है और इसके अंतर्गत लगभग 7795 हेक्टेयर के वन क्षेत्र Forest area आता है। इस वन क्षेत्र में मुख्य रूप से आम Mango, अमरूद और अन्य फल Guava and other fruits की पैदावार होती है। दोआबा क्षेत्र Doaba region के कारण इस क्षेत्र की भूमि बहुत उपजाऊ माना जाती है। गंगा और यमुना नदी Ganga and Yamuna river की निकटता की वजह से इस क्षेत्र में पानी बहुत अधिक है। अगर हम बुलदंशहर में उद्योग की बात करें तो शहर में कुल पंजीकृत औद्योगिक इकाइयां Registered industrial units 5565 स्थापित हैं।

बुलंदशहर चीनी मिट्टी के उत्पाद Ceramic products के लिए बहुत मशहूर है। चीनी मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए गीली मिट्टी को एक आवश्यक आकार दिया जाता है। फिर उन्हें एक भट्ठी में उच्च तापमान High temperature तक गर्म कर दिया जाता है जो मिट्टी से सभी पानी सोख लेती है। पानी सूख जाने से आकार सख्त हो जाता है और विभिन्न उत्पादों का निर्माण किया जाता। यहां की मिट्टी एक प्रकार की चीनी मिट्टी होती है जिनसे कई आकार में मिट्टी के बर्तन निर्मित किए जाते हैं। जहां पर यह उत्पाद तैयार किए जाते हैं उस जगह को भी पॉटरी ,Pottery कहा जाता है। बुलंदशहर के खुर्जा में बादशाह फिरोज शाह तुगलक Badshah Firoz Shah Tughlaq के शासनकाल से, पारंपरिक मिट्टी के बर्तन traditional pottery का निर्माण चला आ रहा है। यह सिरेमिक बर्तन नीली कला blue art के प्रदर्शन के साथ शुरू हुआ। बर्तन उद्योग में जिले के करीब 350 इकाइयां हैं। इन इकाइयों से यहां के सैकड़ों लोगों को रोजगार employment मिला हुआ है।