एक जिला एक उत्पाद- बदायूं (जरदोजी)

Share Us

697
एक जिला एक उत्पाद- बदायूं  (जरदोजी)
13 Apr 2022
7 min read

News Synopsis

भारत India के उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh राज्य में बदायूं Badaun स्थित है। यह बरेली मंडल Bareilly division का एक जनपद है । बदायूं 11 दिसंबर 1949 से पूर्व  एक स्वतंत्र रियासत independent princely state था । अगर क्षेत्रफल area की बात करें तो बदायूं जनपद 5168 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इसमें 6 तहसील tehsil और 18 विकास खंड development block हैं । बदायूं में 5000 से अधिक पंजीकृत औद्योगिक इकाइयां industrial units मौजूद हैं। यहां के मुख्य उद्योगों में ज़री और जरदोज़ी मुख्य रूप से शामिल है। इसके अलावा कुछ अन्य लघु उद्योग जैसे कृषि आधारित उद्योग agro based industry, वस्त्र उद्योग textile industry लकड़ी के फर्नीचर उद्योग wood furniture industry भी यहा मौजूद हैं।

बदायूं को ज़री-जरदोज़ी उत्पादों के लिए मुख्य रूप से जाना जाता है। यहां बड़े पैमाने पर यह कार्य बदायूं, बिसोली और दातागंज तहसीलों में होता है। लगभग 35 फीसदी परिवार इस कार्य में यहां लगे हुए हैं, जिससे उनका जीवन यापन होता है। जरदोज़ी मूल रूप से एक कुटीर उद्योग है । इसमें उपयोग किया जाने वाला कच्चा माल यथा रेशम silk, करदाना मोती kardana pearl, कोरा kora, कसब kasab, मछली पकड़ने Fishing thread वाला धागा, नकशी Nakashi, मोती, चनला Chanla, जरकन नूरी Zarkan Nuri, पत्तियां Leaves, शीशे  Glass, सुनहरी जंजीर Golden chain यहां आसानी से मिल जाता है। जिसके जरिए जरदोजी का काम किया जाता है उसे कारचोब कहा जाता है। मौजूदा समय में बदायूं के जरदोजी से बने कपड़ों की डिमांड दूर-दूर तक है।