एक जिला एक उत्पाद- बस्ती (काष्ठ कला, सिरका उत्पाद)

Share Us

1589
एक जिला एक उत्पाद- बस्ती (काष्ठ कला, सिरका उत्पाद)
22 Apr 2022
6 min read

News Synopsis

भारत India के राज्य उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh में बस्ती Basti नगर है। यह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ  Lucknow से 180 किमी दूर घाघरा और अमी नदियों Ghagra and Ami Rivers के मध्य स्थित है। अगर यहां की फसलों की बात की जाए तो, इस जनपद की मुख्य फसलों में गन्ना Sugarcane, तिलहन Oilseeds,,कपास Cotton, धान तथा गेहू Paddy and Wheat आदि शामिल हैं। बस्ती का मुख्य खनिज रेत है जो घाघरा, कुवानी और मनोरमा नदियों Kuwani and Manorama rivers से प्राप्त होती है। बस्ती की प्राकृतिक वन सम्पदा में यहां सागौन Teak, हल्दू Haldu, शीशम Shisham, तिबाऊ Tibau, महुआ Mahua, बांस Bamboo, नीम जामुन और आम Neem, Jamun and Mango अधिक मात्रा में मौजूद है।

अगर बस्ती के औद्योगिक क्षेत्र Industrial Area की बात की जाए तो, इस जनपद में कुल 7418 पंजीकृत औद्योगिक इकाइयां Industrial Units मौजूद हैं। बस्ती में काष्ठ कला बहुत चरम पर है। यहां पर लकड़ी का बड़े पैमाने पर काम होता है। लकड़ी के काम में यहां तरह-तरह के लकड़ी के उत्पादों Wood Art के साथ-साथ सोफा सेट और बेड Sofa Sets and Beds इत्यादि यहां निर्मित किए जाते हैं। लकड़ी के कारोबार में यहां पर सैकड़ों लोग लगे हुए हैं, जिससे उनका जीवन यापन होता है। प्राकृतिक रूप से बस्ती जनपद काष्ठ कला के लिए कच्चे माल Raw Materials से भरपूर है।