Navratri 2022: नवरात्रि के व्रत के हैं कई फायदे, इसमें इन बातों का रखें ख्याल

Share Us

339
Navratri 2022: नवरात्रि के व्रत के हैं कई फायदे, इसमें इन बातों का रखें ख्याल
26 Sep 2022
min read

News Synopsis

Navratri 2022: आज यानी 26 सितंबर से नवरात्रि का पर्व शुरू हो चुका है। इस त्योहार में लोग अपने दोस्तों और परिवार Friends and Family के साथ उत्सव मनाते हैं। इस दौरान सड़कें रंगों और रोशनी से जगमगाती हुई नजर आती हैं। जबकि कई लोग अपने प्रियजनों को नए कपड़े उपहार Gift में देते हैं, और एक साथ उत्सव का मजा लेते हैं। देवी शक्ति और देवी दुर्गा की पूजा करने के बाद लोग उपवास रखते हैं। महिलाएं अपने परिवार के लिए देवी का आशीर्वाद लेने के लिए दिन भर उपवास रखती हैं। आज हम नवरात्रि के दौरान रखने वाले व्रत केफायदे के बारे में जानेंगे- अगर बात करें तो, नवरात्रि ऐसा समय है आराम करने, एक ब्रेक लेने और लोगों और हमारे चारों ओर की खुशियों के प्रति आभारी होने का भी समय है।

फास्टिंग शरीर को आराम देने और मन की बेचैनी को कम करने में मदद करता है। वहीं फास्टिंग Fasting शरीर को साफ करती है, फास्टिंग शरीर में पाचन को सही रखती है। यह शरीर के टॉक्सिन Toxin को निकालने और शरीर को साफ करने में भी मदद करती है। यह शरीर में सुस्ती को कम करने में भी फायदेमंद है। वहीं फास्टिंग से शरीर डिटॉक्स होता है, अगर आप 16 घंटे कुछ नहीं खाते तो सिस्टम को रेस्ट मिलता है और शरीर डिटॉक्स होता है। फास्टिंग से मन की बेचैनी कम होती जाती है, ऐसे में ध्यान लगाना आसान हो जाता है। ये शरीर को शांत करने में भी मददगार होता है।

इस दौरान कुछ बातों का ख्याल रखना भी आवश्यक है जिसमें-फास्टिंग से कुछ दिन पहले ही कम खाना खाएं। सलाह दी जाती हैं कि हफ्ते पहले से ही कम खाना खाएं, ताकी फास्ट के दौरान परेशानी ना सामने आए। फास्टिंग के दौरान हाइड्रेशन  Hydration का ख्याल रखें। कम पानी पीने पर थकान हो सकती हैं। इसलिए व्रत के दौरान खूब सारा पानी पीएं। व्रत के दौरान ज्यादातर लोग फ्राइड खाना खाते हैं, ऐसे में आपको इस तरह के खाने से बचना चाहिए क्योंकि ये ना सिर्फ मोटापा बढ़ाएगा। बल्कि इस तरह के खाने से आपको बेचैनी भी हो सकती है।