मानसून ने इस राज्य में दी दस्तक, लखनऊ में राहत की उम्मीद नहीं

News Synopsis
भारतीय मौसम विभाग India Meteorological Department के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून South-West Monsoon ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल West Bengal में अपनी दस्तक दे दी है। इसके बाद करीब पांच दिन तक पूर्वोत्तर राज्यों के साथ बंगाल में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है। अगले पांच दिनों तक नॉर्थ ईस्ट North East का मौसम प्रभावित होगा वहीं बंगाल के गंगा किनारे वाले जिलों में बिजली चमकने और हल्की बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने कहा कि उत्तरी ओडिशा के तटीय हिस्से और पश्चिम बंगाल के गंगा वाले भाग पर एक चक्रवाती परिसंचरण बनने और बंगाल की खाड़ी से पूर्वोत्तर भारत की ओर तेज दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलने के कारण ऐसे हालात बने हैं।
वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में शनिवार को भी भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। IMDके अनुसार दक्षिण यूपी में 5 जून तक हीट वेव के चलने के आसार हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने आठ जिलों में लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में प्रयागराज Prayagraj आगरा Agra जालौन Jalaun झांसी Jhansi फतेहपुर Fatehpur बांदा Banda चित्रकूट Chitrakoot और कौशांबी Kaushambi शामिल हैं।
इससे पहले शुक्रवार को यूपी की राजधानी UP Capital लखनऊ Lucknow में अधिकतम तापमान सामान्य से दो ज्यादा 42.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 ज्यादा 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान प्रयागराज में 45.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में 26 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके साथ ही मौसम साफ रहेगा।