फिटकरी एक फायदे अनेक

Share Us

2768
फिटकरी एक फायदे अनेक
17 Nov 2021
8 min read

Blog Post

फिटकरी के बहुत ही बेमिसाल फायदे होते हैं। फिटकरी का इस्तेमाल बहुत समय से चला आ रहा है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। चोट लगने पर जब खून निलकता है उस जगह पर भी इसका प्रयोग किया जाता है। त्वचा संबंधी समस्याओं में, सर्दी के कारण पैदा होने वाली समस्याओं में,जहरीले कीड़े के डंक का उपचार करने में, इंफेक्शन में, दांत दर्द में और इसके अलावा अन्य कई समस्याओं में इसका प्रयोग किया जाता है। हम यह कह सकते हैं कि फिटकरी कई गुणों का खजाना है। इसे हमें अपने घर में जरूर रखना चाहिए क्योंकि सिर्फ एक फिटकरी से ही हम कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

हम अपने डेली रूटीन में बहुत सारी ऐसी चीज़ों का प्रयोग करते हैं जिनके बारे में हमे यह पता नहीं होता है कि वास्तव में यह हमारे लिए कितने लाभकारी हैं। हम बस उसका प्रयोग सीमित तौर पर करते हैं क्योंकि हमें उसके चमत्कारिक गुणों के बारे में पता नहीं होता है। ऐसी ही एक चीज है फ़िटकरी। यह हमारी दैनिक जीवन में बहुत उपयोगी है। यह अक्सर हर घर में पायी जाती है। फिटकरी पानी में पनपे कीटाणुओं को खत्म कर सकता है। यह त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए और बहते खून को रोकने के काम भी आता है। इसके अलावा इसके और भी कई फायदे हैं। इसके चमत्कारिक गुणों के बारे में हर किसी को पता होना चाहिए तभी हम इसके असली फायदों के बारे में जान सकते हैं।

पानी को साफ़ करना 

फिटकरी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इस वजह से इसका प्रयोग बहुत जगह किया जाता है। फिटकरी के इस्तेमाल से पानी को साफ़ किया जाता है और पानी पीने लायक बन जाता है। फिटकरी में गंदगी को साफ़ करने का गुण  पाया जाता है। फिटकरी का सबसे अच्छा प्रयोग यह है कि पानी में जितने भी कीटाणु होते हैं फिटकरी उनको खत्म कर देता है। 

चोट लगने पर रक्त के बहाव को रोकना  

जब चोट लगने पर खून निकल जाता है तो उसमें भी फिटकरी बहुत काम आती है। खून निकलने पर अगर आप तुरंत  फिटकरी का उपयोग करते हैं तो खून निकलना  बंद हो जाता है और साथ ही साथ बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं। इसके लिए फिटकरी को पानी में डुबाकर खून निकलने वाली जगह पर लगाने से खून निकलना बंद हो जाता है। 

त्वचा के दाग धब्बे हटाना

अगर आपके चेहरे या त्वचा पर दाग धब्बे हैं तो फिटकरी से आप उन दाग धब्बों को कम कर सकते हो। इसको चेहरे पर लगाने से त्वचा खिल उठती है। आप चेहरे की फिटकरी से मसाज भी कर सकते हो या फिर फिटकरी के पानी से चेहरा भी धो सकते हैं। चेहरे की झुर्रियों के लिए भी यहअचूक उपाय है। इसको नियमित रूप से  चेहरे पर लगाने से झुर्रियाँ काफी हद तक कम हो जाती हैं। 

 सर्दी के कारण होने वाली समस्यायें 

फिटकरी से सर्दी के कारण होने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है। यह खांसी और मौसमी एलेर्जी आदि बीमारियों में भी बचाव करता है। फिटकरी बहुत सी स्वास्थ्य समस्याओं में  काम आती है। फिटकरी के पानी से नहाना भी बहुत अच्छा माना जाता है। इससे शरीर के सारे कीटाणु खत्म हो जाते हैं। 

माउथवाश और मुहांसों के लिए 

मुँह से गंदी बदबू आना भी एक बहुत बड़ी समस्या है। फिटकरी के द्वारा आप इसकी रोकथाम कर सकते हो। मुँह से गंदी बदबू आने का कारण है मुँह में बैक्टीरिया का होना लेकिन फिटकरी वाले माउथवाश से अगर आप मुँह की सफाई करते हो मुँह में बदबू आना बंद हो जाता है और इससे बैक्टीरिया भी खत्म हो जाते हैं। इसके साथ ही यदि आपके मुँह पर मुंहासे हैं तो मुंहासे वाली जगह पर फिटकरी लगाने से मुंहासे आना बंद हो जाते हैं। 

पसीने की बदबू और दांत दर्द में राहत 

कई लोग पसीने की बदबू से बहुत परेशान रहते हैं। फिटकरी का प्रयोग करने से शरीर से पसीने की दुर्गंध से भी बचा जा सकता है और साथ ही साथ पैरों की बदबू को भी दूर किया जा सकता है। इसके अलावा फिटकरी दांत दर्द में भी बहुत फायदेमंद होती है। इसका पाउडर बनाकर दर्द वाले दांत पर लगाने से आराम मिलता है। 

जहरीले कीड़े के डंक से बचाव 

कई बार कुछ जहरीले कीड़े जैसे बिच्छू, मधुमक्खी आदि डंक मार देते हैं जिसके कारण बहुत परेशानी होती है लेकिन अगर आपके पास फिटकरी है तो आप इसके जहर से बच सकते हो। इसके लिए फिटकरी को पानी में घोलकर उस डंक मारने वाली जगह पर लगा दीजिये। इससे आपको तुरंत आराम मिलेगा और कीड़े का जहर भी खत्म हो जायेगा।