Dengue home remedy: बढ़ा डेंगू का खतरा! संकेत मिलते ही घोल के पी लें ये 5 पत्ते

Share Us

398
Dengue home remedy: बढ़ा डेंगू का खतरा! संकेत मिलते ही घोल के पी लें ये 5 पत्ते
06 Sep 2022
min read

News Synopsis

देश के कई हिस्सों में डेंगू Dengue एक बार फिर अपने पैर पसारने लगा है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन Center for Disease Control and Prevention (CDC) के अनुसार, डेंगू एक गंभीर बीमारी है। डेंगू के वायरस से संक्रमित एडीज प्रजाति के मच्छरों Infected Aedes species mosquitoes के काटने से यह बीमारी लोगों में फैलती है। दुनिया की करीब आधी आबादी, लगभग 4 अरब लोग डेंगू के खतरे वाले क्षेत्रों में रहते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मसुख मंडाविया Union Health Minister Masukh Mandaviya ने राज्यसभा Rajya Sabha को सूचित किया, भारत ने 2019 में 2,05,243 मामलों की तुलना में 2021 के दौरान डेंगू के 1,64,103 मामले दर्ज किए थे। एक बार फिर भारत में डेंगू के मामले बढ़ रहें हैं।

जबकि कोई भी मच्छर जनित वायरल बीमारी का शिकार हो सकता है। डेंगू होने पर इसके लक्षण 3-14 दिनों तक रह सकते हैं। लेकिन प्राकृतिक घरेलू उपचार Natural home remedies से इसके ठीक होने की प्रक्रिया को तेज किया जा सकता है। एनसीबीआई की रिपोर्ट NCBI report के अनुसार,पपीते के पत्तों Papaya leaves को डेंगू संक्रमण से लड़ने के लिए सबसे अच्छे और सबसे प्रभावी प्राकृतिक उपचारों में से एक माना जाता है।

इस घरेलू नुस्खे को बनाने के लिए पपीते के पत्तों को एक बाउल में धोकर काट लें और इसमें एक गिलास पानी डाल दें। पानी जैसा पेस्ट बनाने के लिए इसे दरदरा पीस लें। तैयार मिश्रण को छान कर पी लें। यह प्लेटलेट काउंट Platelet count और आपकी इम्युनिटी को बढ़ाने में प्रभावी रूप से मदद कर सकता है। साथ ही इसमें मेथी के पत्ते Fenugreek leaves,नीम के पत्ते Neem leaves,​तुलसी पत्ते और जौ घास Tulsi leaves and barley grass भी कारगर साबित होती है।