कितना जानते हैं आप खुद को?

Share Us

3714
कितना जानते हैं आप खुद को?
22 Nov 2021
9 min read

Blog Post

जब आप खुद पर काम करते हैं तो आपको खुद के बारे में जानना भी जरूरी होता है। खुद के बारे में जानने का सबसे आसान तरीका है खुद से सवाल करना, जो बहुत से लोग नहीं करते हैं। आज हम आपसे कुछ सवाल पूछेंगे और अगर आपको उसका जवाब पता है तो समझ लीजिए कि आप अपने उत्साह को सही दिशा में लगा रहे हैं, अपनी जीवन शैली lifestyle को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं और जल्द ही आप जो भी कर रहे हैं उसमें सफल होंगे।

हम सभी को हम जैसे हैं उससे बेहतर बनना है। आसान भाषा में कहें तो हम सब अपनी ज़िंदगी को बदलने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहते हैं। जब आप खुद पर काम करते हैं तो आपको खुद के बारे में जानना भी जरूरी होता है। खुद के बारे में जानने का सबसे आसान तरीका है खुद से सवाल करना, जो बहुत से लोग नहीं करते हैं। 

आज हम आपसे कुछ सवाल पूछेंगे और अगर आपको उसका जवाब पता है तो समझ लीजिए कि आप अपने उत्साह को सही दिशा में लगा रहे हैं, अपनी जीवन शैली motivated lifestyle को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं और जल्द ही आप जो भी कर रहे हैं उसमें सफल होंगे। आइए जानते हैं कि आप खुद को कितना जानते हैं-

1.आपको लाइफ में क्या करना है?

आपने अक्सर लोगों को यह पूछते हुए सुना होगा कि तुम आगे क्या करना चाहते हो और तुम्हें क्या बनना है। कई लोग तो ये सब दूसरों से पूछते हैं कि मैं क्या करूं, मेरी लिए क्या सही होगा लेकिन एक बात ध्यान में रखिए कि ज़िंदगी आपकी है तो फैसले भी आपके ही होने चाहिए। ये सवाल आपको खुद से पूछने की जरूरत है कि आपको क्या करना है और आप किस चीज़ के लिए बने हो। अगर आपको इसका जवाब पता है तो सफलता success पाने के लिए इस पर काम करना शुरू कर दीजिए।

2.क्या करना आपको खुशी देता है?

सफल बनने का सबसे आसान तरीका है उस काम को करना जो आपको खुशी देता है। जब आप ऐसे काम को चुनते हो जिसे करने से आप खुश रहते हो तो आपको उससे जुड़ी समस्याओं का हल जानने में भी मज़ा आता है।

उदाहरण- अगर किसी व्यक्ति को बच्चों को पढ़ाना अच्छा लगता है और वह व्यक्ति जीवन भर यही करना चाहता है लेकिन अगर उसे कोई ऐसा काम दे दिया जाए जिसे करना उसे अच्छा नहीं लगता तो वह उस काम को कर तो लेगा लेकिन खुश नहीं रह पाएगा और चाह करके भी उसमें सर्वश्रेष्ठ नहीं बन पाएगा क्योंकि उस काम में उसकी रुचि नहीं है।

3.आप किस चीज़ में अच्छे हैं?

क्या आपको पता है कि जिस चीज़ में आप अच्छे नहीं होते हैं, लेकिन अपने आप को उस काम में अच्छा बनाने के लिए प्रयास best practice करते रहते हो, तो आप उस काम में अच्छे बन जाते हो लेकिन जिस काम में आप पहले से ही अच्छे होते हैं और उसमें प्रयास करते हो तो आप उस काम में सर्वश्रेष्ठ best बन जाते हो। 

किसी भी काम में सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए आपको यह जानना होगा कि आप किस चीज़ में अच्छे हैं। हर काम में अच्छे बनने के चक्कर में उस टैलेंट talent को मत खो दीजिए, जिसमें आप हमेशा से अच्छे रहे हैं।

4.कुछ अच्छा करने से आपको क्या रोक रहा है?

जब आप प्लांस plans बना लेते हैं और काम करने बैठते हैं तो बहुत सी ऐसी चीज़ें होती हैं जो आपको काम करने से रोकती हैं, जिसे हम डिस्ट्रैक्शन distraction कहते हैं। ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि आपको कुछ अच्छा करने से क्या रोक रहा है। एक बार जब आपको पता चल जाए कि आपका डिस्ट्रैक्शन क्या है तो उस पर काम करना शुरू करिए। 

5.क्या आप त्याग करने के लिए तैयार हैं?

कुछ पाना है तो कुछ खोना पड़ेगा। अगर आपको सफल बनना है तो आपको त्याग करना ही पड़ेगा। ऐसी बहुत सी चीज़ें हैं जो हमें पसंद होती हैं और वही हमें हमारे लक्ष्य से दूर भी करती हैं। अब ये आपको तय करना है कि आपको आपका लक्ष्य प्यारा है या वह चीज़ जो आपको आपके लक्ष्य success goals से दूर ले जा रही है।

6.आपका क्या महत्व है?

अपने महत्व को जानने के लिए आपको अपनी पहचान बनानी होगी। कुछ ऐसा करें कि लोग आपको आपके काम की वजह से जानें।