14 मार्च -अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस | International Mathematics Day

Share Us

2955
14 मार्च -अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस | International Mathematics Day
14 Mar 2022
5 min read

Blog Post

गणित एक बहुत ही विस्तृत और हर किसी के जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में बेहद ही उपयोगी विषय है इसलिए गणित को लोगों के बीच मनोरंजक तरीके से पहुँचाने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिससे लोग इसके महत्व को समझ सकें। यूनेस्को ने 2019 में 14 मार्च को विश्व गणित दिवस मनाने की घोषणा की इसलिए इसे हर वर्ष 14 मार्च को पूरी दुनिया भर में मनाया जाता है।

गणित विषय की कितनी महत्ता है इस बात से तो हर कोई वाकिफ है। हम अपने दैनिक जीवन में भी जाने अनजाने कितनी बार गणित का प्रयोग करते हैं। हमारे भारत देश में भी बहुत महान गणितज्ञ पैदा हुए हैं। इनके महान योगदान के लिए आज भी पूरा विश्व भारत का ऋणी हैं। गणित एक बहुत ही व्यापक विषय है। यह हमारे जीवन के हर क्षेत्र के लिए बहुत ही उपयोगी और जरुरी विषय है। बस इसी गणित विषय की महत्वपूर्ण भूमिका का जश्न मनाने और इसके महत्व को समझने के लिए अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। चलिए विस्तार से जानते हैं कि कब और क्यों मनाया जाता है International Day of Mathematics अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस।

अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस कब और क्यों मनाया जाता है? When and why is International Mathematics Day celebrated?

26 नवंबर, 2019 को यूनेस्को UNESCO के 40वें सम्मेलन में 14 मार्च को इस दिवस को मनाने की उद्घोषणा को मंजूरी दी गई इसलिए हर साल अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस 14 मार्च को मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों में गणित विषय के प्रति रूचि पैदा करने इसको और मनोरंजक बनाने और उन महान गणितज्ञों great mathematicians के द्वारा गणित विषय के क्षेत्र में दिए गए महान योगदान को बताने के लिए और साथ ही गणित के क्षेत्र में उनके किये गए कार्यों को याद करने के लिए मनाया जाता है। मतलब हम कह सकते हैं कि गणित की सुंदरता और उसका महत्व और हर किसी के जीवन में गणित की बेहद ही महत्वपूर्ण भूमिका का उत्साह मनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। गणित दिवस को मनाने का उद्देश्य मानवता के विकास में गणित के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना है। 14 मार्च को कई देशों में गणित के कांस्टेंट (π) का दिन ‘पाई दिवस‘ (Pi Day) मनाया जाता है। दरअसल यह दिन पाई के मान 3.14 के आधार पर चुना गया है। ‘पाई दिवस‘ के अलावा इस दिन यानि 14 मार्च के दिन अल्बर्ट आइंस्टाइन Albert Einstein की जयंती और स्टीफन हॉकिंस Stephen Hawking की पुण्यतिथि भी होती है।

Also Read: ‘चलती फिरती’ लाइब्रेरी

कैसे मनाते हैं इस दिन को

यह दिन गणित को समर्पित है। गणित के कारण ही मुश्किल लगने वाली गणनायें आसानी से हल की जा सकती हैं। गणित के कारण ही हमें न जाने कितने रहस्यों का पता चल पाया है। गणित को लोग बोझ न समझें, इसकी आवश्यकता और इसके महत्व को समझें इसी कारण इसे एक मनोरंजक रूप देने के लिए बहुत सारे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। बिना गणित के तो आज हम किसी भी चीज की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। गणित का अंतरराष्ट्रीय दिवस (IDM) International Day of Mathematics हर साल विश्व स्तर पर सभी देशों के स्कूलों, संग्रहालयों और शैक्षिक संस्थानों Schools, museums and educational institutions के द्वारा बड़े ही उमंग, उत्साह के साथ मनाया जाता है। यानि गणित की विशालता और उसे ज्यादा से ज्यादा मनोरंजक बनाने के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुत सारे कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इस मौके पर गणित संबंधी कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती है, और मॉडल या प्रोजेक्ट बनाने जैसे क्रियाकलाप भी किए जाते हैं। मॉडल या प्रोजेक्ट बनाने जैसे कई क्रियाकलापों का आयोजन और International Mathematical Union (Mathunion.org) द्वारा एक विश्व पोस्टर चैलेंज भी आयोजित किया जाता है।

Also Read: CV रमन और राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस का उद्देश्य और थीम | Objective and Theme of International Mathematics Day

अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस (IDM) एक विश्वव्यापी उत्सव है। हर वर्ष 14 मार्च को सभी देशों को स्कूलों, संग्रहालयों, पुस्तकालयों और अन्य स्थानों में छात्रों और आम जनता के लिए गतिविधियों के माध्यम से भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जाता है। आज इस बात से कोई भी अनभिज्ञ नहीं है कि गणित हमारे लिए कितना उपयोगी विषय है इसलिए गणित के महत्व importance of maths और इसकी भूमिका को पहचानना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है। इसके अलावा इस दिवस को मनाने का उद्देश्य यह है कि गणित के महत्व के बारे में लोगो में जागरूकता आए। हम गणित के महान विद्वानों जैसे आर्यभट्ट Aryabhatta जिन्होंने invention of zero शून्य का आविष्कार कियाब्रह्मगुप्त, महावीर, भास्कर द्वितीय और श्रीनिवास रामानुजन, Brahmagupta, Mahavira, Bhaskara II and Srinivasa Ramanujan  जिनका सिर्फ 32 साल की आयु में देहांत हो गया था, इन्होने अपनी इस छोटी सी आयु में दुनिया को 3500 गणितीय सूत्र दिए थे, इन सबके द्वारा गणित को दिए गए महत्वपूर्ण योगदानों को याद कर सकें। साथ ही अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस का उद्देश्य बच्चों पर ध्यान देते हुए उनकी गणितीय और वैज्ञानिक शिक्षा की क्षमता निर्माण Capacity building of mathematical and scientific education में योगदान देना और उसको बढ़ावा देना और विशेषकर लड़कियों को गणित में मजबूत बनाना, टेक्नोलॉजी में गणितीय विज्ञान में बुनियादी अनुसंधान की उपयोगिता और महत्व पर जोर देना। इसके अलावा आधुनिक समाज के संगठन में गणित की भूमिका पर प्रकाश डालना आदि हैं। अब जानते हैं अन्तराष्ट्रीय गणित दिवस 2022 की थीम Theme के बारे में। क्योंकि यह हर बार एक अलग थीम के साथ मनाया जाता है। 2022 का अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस का विषय “Mathematics Unites” गणित यूनाइट्स है जिसका मतलब है "गणित एकजुट करता है यह संकेत देने के लिए कि गणित एक विषय है जिसके साथ एक दूसरे को खोजना है।