भारत की 5 सबसे अमीर महिलाएं | Top 5 Richest Women In India

Share Us

6734
भारत की 5 सबसे अमीर महिलाएं | Top 5 Richest Women In India
28 Jan 2022
7 min read

Blog Post

सदियों से चलते आ रहे इस पुरूष प्रधान समाज ने औरतों को हमेशा चारदीवारी में कैद रखा। लेकिन मौका मिलते ही हमारे समाज की औरतों ने ये साबित कर दिखाया कि वो किसी से कम नहीं है। उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में अपनी काबिलयती के झंडे गाड़ दिए, मानो जैसे ये बरसों से बस एक मौके की तलाश में हों । इसलिए आज हम आपको बताएंगे भारत कि 5 सबसे अमीर महिलाओं (India's Richest Women) और उनकी इनकम के बारे में।

दोस्तों आज का ये आर्टिकल भारत की 5 सबसे अमीर महिलाओं (Richest Women In India) पर है जिन्होंने आज पूरे भारत में अपना नाम अमीर लोगों कि सख्यां में 5 स्थान में खुद को शामिल किया है। ये महिलाएं भी आम महिलाओं कि तरह थी लेकिन मौका मिलते ही इन्होंने ये साबित कर दिखाया कि वो किसी से कम नहीं है बल्कि पुरुषों  के साथ कंधे से कंधा मिला कर चल सकती हैं। ये बात आज सब जानते है कि जितना बदलाव आज महिलाओं के रहन सहन और उनके व्यक्तित्व में आया है वो एक बहुत बड़ा बदलाव है। इनके हौसले ने हर क्षेत्र पर विजय हासिल की  है। औरतों को हमेशा से ही घर संभालने का काम दिया जाता है जहां उनके हाथ पर पैसा तो रखा जाता है लेकिन उस पैसा का मालिकाना अधिकार नहीं दिया जाता लेकिन आज महिलाओं ने संपति के मामले में भी पुरुषों को पछाड़ दिया है। आज यहां उन महिलाओं कि बात होने जा रही है जो पढ़ने के बाद आपको लगेगा कि माँ लक्ष्मी ने खुद साक्षात आकर अपनी तिजोरी की चाबी इनके हाथ दे दी हो।

भारत में शीर्ष 5 सबसे अमीर महिलाएं | Top 5 Richest Women In India

1. सावित्री जिंदल Savitri Jindal

सावित्री जिंदल एक आम औरत कि तरह अपने जीवन को व्यतीत करती है। इनके पति ओम प्रकाश जिंदल Om Prakash Jindal जो  मंत्री थे ,वो  3 साल हिसार विधानसभा क्षेत्र के  चुनाव जीते पर दुर्भाग्यवश  2005 में हवाई जहाज़ दुर्धटना में चल बसे जिसके बाद कारोबार की जिम्मेदारी खुद सावित्री जिंदल ने अपने हाथों में ले ली और इस जिमेदारी को उन्होंने बहुत अच्छे से निभाया भी। सावित्री जिंदल कि संपत्ति कि बात करें तो 7.1 अरब डॉलर यानी 52,000 करोड़ है। सावित्रि जिंदगी कि घर गृहस्ती  की बात करें तो ये 9 बच्चों की माँ है जिसने एक अच्छी माँ,पत्नी से लेकर जिंदल ग्रुप्स की चेयरपर्सन तथा हरियाणा सरकार में पूर्व मंत्री तक रहने से लेकर हर किरदार को बखूबी निभाया है। इन्हें कोई आम नहीं बल्कि खास महिला के नाम से जाना जाता है। ये भारत ही नहीं विदेश में भी जानी जाती है अमेरिका की बात करें तो ये अमेरिका की ऑलओवर सूची में इनका नाम20 वें नंबर पर आता है।

2. लीना गांधी तिवारी Leena Gandhi Tiwari

लीना गांधी ने अपने पिता के बाद उनके बिज़नेस को संभाल है लीना के पिता विट्ठल गांधी Vitthal Gandhi, ने 1961 में एक फार्मा कंपनी की शुरुआत की थी जिसका नाम यूएसवी इंडिया USV India है । आपको बता दें ये कंपनी डायबिटिक और कार्डियोवस्कुलर ड्रग्स Diabetic and Cardiovascular Drugs बनाती है। अक्सर हमारे समाज में हर कोई ये चाहता है कि उनके घर लड़का जरूर पैदा हो ताकि आगे चलकर वो उनके परिवार और व्यवसाय को बढ़ा सके लेकिन लीना गांधी सिर्फ अपने पिता एकलौती औलाद है।जिन्होंने सारे कारोबार को बड़े अच्छे ढंग से चलाया है और कभी अपने पिता को लड़के कि कमी का एहसास नहीं होने दिया। लीना गांधी की संपत्ति देखें तो आज इनके पास कुल 3.55 बिलियन डॉलर यानी लगभग 2212 करोड़ की सपत्ति है।

3. किरण मजूमदार शॉ Kiran Mazumdar Shaw

बड़े सपने देखने के लिए बड़े प्रयास की भी आवश्यकता होती है ऐसी ही है किरण मजूमदार शॉ वो सभी मध्यवर्गीय महिलाओं और लड़कियों के लिए प्रेरणा है। किरण मजुमदार भी एक मध्यवर्गीय परिवार से तालुक रखती है।उन्होंने ब्रिउइंग में आस्ट्रेलिया से मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की थी. ब्रिउइंग कोर्स एक किण्वन की प्रक्रिया है जिसमें अलग-अलग तरह के अल्कोहल सही तरह से मिलाने की कला सिखाई जाती है। इसमें पढ़ाई के बाद इसमें अपना करियर बनाना इनके लिए बहुत मुश्किल था। पढ़ाई पूरी करने के बाद जब ये भारत लौटी तो इन्हें बहुत समय तक किसी बीयर कंपनी में नौकरी नहीं मिली। इसका सबसे बड़ा कारण इनका एक लड़की होना था। लेकिन किरण ने कभी हार नहीं मानी और वो रोज नोकरी की तलाश करती थी फिर एक दिन उन्हें स्कॉटलैंड में नौकरी मिली और यहीं से उन्हें अपने करियर को शुरू करने का अवसर मिल गया। किरण ने उस समय अपने 132 डॉलर यानी 1200 रुपए जमा किए हुए थे जिससे उन्होंने बिज़नेस शुरू किया और भारत की पहली अरबपति महिला बनीं। आज इस कंपनी की कीमत लगाएं तो ये 37000 करोड़ रुपयों की है। यही नहीं फोर्ब्स ने आज उन्हें दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया है।

4. विनोद राय गुप्ता Vinod Rai Gupta

विनोद राय गुप्ता ने अपना जीवन आम औरतों की तरह घर के काम काज में गुजरा है। लेकिन पति की मृत्यु के बाद इन्हें घर के साथ- साथ कारोबार भी संभालना पढ़ा जहाँ इन्होंने ये साबित कर दिया कि ये एक ग्रहणी होने के अलावा अच्छा कारोबार भी संभाल सकती है। विनोद राय गुप्ता के पति कीमत राय गुप्ता ने 1958 में एक कंपनी की शुरुआत कि थी जसका नाम हैवल्स Havells था और आज इस नाम से सब बाकिफ़ है क्योंकि इस कंपनी ने भारतीय लोगों के बीच अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। आज ये अपने पति के कारोबार को अपने बेटे अनिल राय गुप्ता के साथ देखती है। लेकिन आज विनोद राय गुप्ता अकेली  3.55 बिलियन डॉलर यानी 2618 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।

5. रोशनी नाडर मल्होत्रा Roshni Nadar Malhotra

38 साल की रोशनी नाडर मल्होत्रा HCL टेक्नोलॉजीज HCL Technologies की चैयरपर्सन है। जो भारत की सबसे आमिर महिला है। कुछ समय पहले कोटक वेल्थ Kotak Wealth की मदद से हुरुन इंडिया Hurun India, ने 100 भारतीय अमीर महिलाओं की लिस्ट तैयार की थी। इस लिस्ट में शामिल महिलाओं की कुल संपत्ति 2.72 लाख करोड़ रुपये है। लेकिन रोशनी नाडर मल्होत्रा की कुल संपत्ति 54.8 हजार करोड़ रुपये है। ये अपनी 28 साल की उम्र में कंपनी की CEO बन गई थी।ये सब इन्हें अपने पिता जी से मिला क्योंकि ये अपने पिता की इकलौती संतान है। लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि ये अपना दिमाग और अपनी काबिलयती से यहां तक पहुँची है। रोशनी नाडर ने अपनी पिता की संपत्ति को सही उपयोग करके उनके कारोबार को आज यहाँ तक ला दिया है। क्योंकि आज रौशनी 54,850 करोड़ की संपत्ति की अकेली मालकिन हैं।

अंत में दोस्तों आज इस आर्टिकल को पढ़ा होगा तो आप अनुमान लगा सकतें है कि आज हमारी भारतीय महिलाएं हर क्षेत्र में सबसे आगे हैं फिर चाहे उन्हें घर रहकर उन्हें अपना परिवार संभालना पड़े या बाहर आकर काम करना पड़े ये सब जगह निपुण है।

Also Read - भारत की अमीर और सफल उद्यमी बेटियाँ