आस्था से भी ऊँचा एक दुर्गा पूजा पंडाल

Share Us

4129
आस्था से भी ऊँचा एक दुर्गा पूजा पंडाल
07 Oct 2021
1 min read

News Synopsis

कोलकाता में दुर्गा पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। माँ दुर्गा की आराधना की जाती है। दुर्गा पूजा की रौनक यहाँ देखते ही बनती है। वैसे तो दुर्गा पूजा अब हर जगह मनायी जाती है पर कई जगह जैसे पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा में इसको बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है और यह वर्ष का सबसे बड़ा उत्सव माना जाता है इसलिए दुर्गा पूजा के अवसर पर कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के लेक टाउन में श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब नामक संस्था ने एक दुर्गा पूजा पंडाल बनाया है, जो कि दुबई के बुर्ज खलीफा टावर जैसा है। ये करीब 145 फीट ऊँचा है। इसको करीब 250 मजदूरों ने बनाया है और इसको बनाने में 2 महीने का वक्त लगा है। ये बहुत ही खूबसूरत बनकर तैयार हुआ है जो कई सारी लाइट्स से जगमगा उठता है।