DRDO का सफल परीक्षण

Share Us

856
DRDO का सफल परीक्षण
20 Feb 2023
5 min read

News Synopsis

Latest Updated on 20 February 2023
भारत India ने शुक्रवार को ओडिशा Odisha के तट पर स्थित परीक्षण केंद्र से चांदीपुर Chandipur से एक वर्टिकल लॉन्चेड शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल Vertical Launched Short Range Surface to Air Missile का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल को भारत की सीमा पर हवाई खतरों से निपटने के लिए डिजाइन Design किया गया है। इस हथियार प्रणाली के अधिग्रहण से भारतीय नौसेना की रक्षा क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह Defence Minister Rajnath Singh ने डीआरडीओ DRDO और भारतीय नौसेना Indian Navy को चांदीपुर, ओडिशा के तट से वर्टिकल लॉन्च शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल के सफल उड़ान परीक्षण Successful Flight Test पर बधाई दी। यह सफलता हवाई खतरों के खिलाफ भारतीय नौसेना के जहाजों की रक्षा क्षमताओं को बेहतर बनाने में मदद करेगी। बयान में कहा गया है, कि चांदीपुर आईटीआर द्वारा लगाए गए कई ट्रैकिंग उपकरणों का उपयोग करके वाहन के उड़ान पथ की निगरानी की गई। परीक्षण लॉन्च की निगरानी डीआरडीओ और भारतीय नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गई थी।

नौसेना प्रमुख एडमिरल ने कहा कि इस स्वदेशी मिसाइल प्रणाली Indigenous Missile System के विकास से भारतीय नौसेना को अपनी बेहतर रक्षा करने में मदद मिलेगी। रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव डॉ. जी.एस. रेड्डी Secretary, Department of Defense Research and Development Dr. G.S. Reddy ने भी परियोजना में शामिल टीम की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह हथियार प्रणाली भारतीय नौसेना के लिए बहुत उपयोगी होगी और पीएम मोदी PM Modi के 'आत्मनिर्भर भारत Self-Reliant India' बनाने के लक्ष्य की दिशा में एक और कदम है।

Last Updated on 27 September 2021

DRDO ने "आकाश प्राइम Aakash Prime" का सफल परीक्षण किया है, जो कि "आकाश" मिसाइल का नया वर्जन है। अब दुश्मनों को संभल जाना चाहिए क्योंकि भारतीय सेना की ताकत अब बढ़ती जा रही है। भारतीय रक्षा अनुसंधान कुछ न कुछ ऐसा करती है कि हर भारतीय को उन पर गर्व होता है। इससे पहले जुलाई में भी DRDO ने आकाश मिसाइल (आकाश एन जी) का भी सफल परीक्षण किया था और अब आकाश प्राइम का सफल परीक्षण करके ये साबित हो गया कि सैन्य उपकरणों के मामले में भारतीय सेना अब पहले से मजबूत हो गयी है। आकाश मिसाइल हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है और "आकाश प्राइम" सतह से हवा में वार करने वाली है। आकाश प्राइम मिसाईल के लिए जो लक्ष्य रखे गए थे उसने उन मानवरहित हवाई लक्ष्यों को रोककर सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। इसका सफल परीक्षण ITR, चांदीपुर, ओडिशा से किया गया। "आकाश प्राइम" लक्षित किये गए टारगेट को बड़ी आसानी से हवा में ही मार गिरा देता है।