चाइनीज कंपनी Hisense ने नया गेमिंग टीवी किया लांच

Share Us

628
चाइनीज कंपनी Hisense ने नया गेमिंग टीवी किया लांच
14 Mar 2022
7 min read

News Synopsis

चाइना China की बड़ी टेक कंपनी Hisense ने नया गेमिंग टीवी New Gaming TV लांच कर दिया है। कंपनी ने इस स्मार्ट टीवी Smart TV को Game TV Ace 2023 65E55H के नाम से लांच किया है। अभी फिलहाल इस टीवी को केवल चीन में उतारा गया है। इस टीवी की खास बात इसका रिफ्रेश रेट Refresh Rate है जो कि 240Hz का है। इसके अलावा टीवी का साइज भी काफी बड़ा है। यह 65 इंच की 4K डिस्प्ले से लैस है। इसमें 178° का वाइड व्यूइंग एंगल Wide Viewing Angle दिया गया है। Game TV Ace 2023  की कीमत 4,999 युआन (लगभग 60,000 रुपए) रखी गई है। यह चीन में खरीद के लिए उपलब्ध है। जबकि, चीन से बाहर इस टीवी को कब लांच किया जाएगा अभी कंपनी ने इसकी जानकारी नहीं दी है। Game TV Ace 2023 को खासतौर पर गेमर्स Gamers के लिए डिजाइन किया गया है। इसीलिए इसमें मल्टीपल रिफ्रेश रेट Multiple Refresh Rate दिए गए हैं जो 120Hz, 144Hz और 240Hz तक जाते हैं। टीवी में जबरदस्त रेस्पोंस टाइम Great Response Time मिलता है, जो केवल 2.7ms का है। इस टीवी में Hisense U+ सुपर इमेज क्वालिटी इंजन 2.0 Super Image Quality Engine 2.0 दी गई है। साथ ही कई तरह की AI आधारित फीचर्स AI Based Features भी इस टीवी में शामिल हैं।