चुनाव की वजह से ताज महोत्सव आयोजन की तारीखों में फेरबदल
1277

29 Jan 2022
5 min read
News Synopsis
आगरा Agra में कला और संस्कृति Art and Culture का मेला ताज महोत्सव Taj Mahotsav का आयोजन अब मार्च में किया जाएगा। यूपी विधानसभा चुनाव Assembly Election के चलते ताज महोत्सव का आयोजन इस बार फरवरी में नहीं होगा। महोत्सव समिति Festival Committee ने 20 से 29 मार्च तक महोत्सव का आयोजन कराने का फैसला लिया है। महोत्सव के लिए थीम "आजादी के अमृत महोत्सव के संग ताज महोत्सव के रंग' चुनी गई है। पिछले वर्ष कोरोना वायरस Corona Virus के संक्रमण के चलते महोत्सव का आयोजन नहीं हो पाया था। शहर में कला, संस्कृति और व्यंजनों के एकमात्र आयोजन ताज महोत्सव की शुरुआत वर्ष 1992 में शिल्पग्राम Shilpgram में की गई थी। तभी से महोत्सव का आयोजन 18 से 27 फरवरी तक होता रहा है। अब 20 से 29 मार्च तक ताज महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।