News In Brief Environment and Ecology
News In Brief Environment and Ecology

गर्मी से नहीं मिलेगी अभी दो दिन राहत 

Share Us

1404
गर्मी से नहीं मिलेगी अभी दो दिन राहत 
19 May 2022
8 min read

News Synopsis

केरल Kerala समेत कई राज्यों में मॉनसून समय से पहले पहुंच रहा है। जिससे बुधवार को तापमान में गिरावट रही और लोगों को कुछ राहत महसूस हुई। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली National Capital Delhi में अभी भी लोग गर्मी से परेशान हैं और आने वाले 2 दिनों में इससे राहत की कोई भी उम्मीद नहीं है। फिलहाल केंद्र सरकार ने मॉनसून को लेकर मौसम विभाग Meteorological Department के अनुमान को देखते हुए राज्यों को दिशा - निर्देश जारी किया है। इस बारे में मौसम अधिकारियों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ Western Disturbance के प्रभाव से रुक-रुक कर होने वाली मौसम गतिविधि के कारण अगले एक सप्ताह में तापमान में ज्यादा वृद्धि की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2 दिनों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश की संभावना से अगले 3 से चार दिनों तक पारा नियंत्रण में रहेगा। वहीं दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस साल अब तक का सबसे अधिक तापमान है। आज आसमान साफ रहेगा और चमकदार और तेज धूप खिलेगी। दिल्ली में अधिकतम तामपान 43 और न्यूनतम 28 डिग्री के आसपास रह सकता है।

अगर बात करें लखनऊ Lucknow के मौसम की तो यहाँ मौसम साफ़ रहेगा और तेज धूप रहेगी। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40.2  डिग्री सेल्सियस  रहेगा। अल्ट्रावॉयलेट सूचकांक  Ultraviolet Index 12 रहने की उम्मीद है।

TWN In-Focus