लखनऊ में बारिश का करना होगा इंतजार, जानिए मौसम का हाल

News Synopsis
दिल्ली Delhi समेत पूरे उत्तर भारत North India में बारिश के चलते गर्मी से राहत मिली है। अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण तापमान में भी कमी आई है। हालांकि अभी तक मानसून ने पूरी तरह से यहां पर दस्तक नहीं दी है, लेकिन प्री-मानसून Pre-monsoon की गतिविधियों के कारण मौसम सुहाना हो चुका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग Indian Meteorological Department ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। आईएमडी के मुताबिक, मानसून 27 जून तक आसपास दिल्ली पहुंचेगा। वैज्ञानिकों ने बताया कि दिल्ली में फिलहाल प्री मानसूनी गतिविधियां बनी हुई हैं।
वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की राजधानी capital of Uttar Pradesh लखनऊ Lucknow की बात करें तो पिछले साल 19 जून को ही मानसून ने यहाँ धमाकेदार दस्तक दे दी थी। लेकिन इस बार लखनऊ मानसूनी बरसात के लिए तरस रहा है। गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग ने कहा मानसूनी बरसात के लिए अभी चार दिन इंतजार करें।
आपको बता दें कि मौसम विभाग दस दिनों से बरसात का पूर्वानुमान लगा रहा है। लेकिन उसका यह अंदाज़ा बार बार फेल हो जा रहा है। शुक्रवार को जारी पूर्वानुमान के मुताबिक अब 28 जून से बरसात की संभावना है। बारिश ना होने की वजह से तापमान में भी इजाफा हुआ। दिन का पारा 40 डिग्री दर्ज किया गया। इस बारे में मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता Director of Meteorological Department JP Gupta ने बताया कि मानसून के लिए पांच-छह दिन इंतजार है। फिलहाल यूपी में दाखिल होकर मानसून सोनभद्र Sonbhadra में रुका हुआ है।