पसंदीदा रंग बताएंगे व्यक्ति का स्वभाव

Share Us

1404
पसंदीदा रंग बताएंगे व्यक्ति का स्वभाव
06 Feb 2022
6 min read

Blog Post

जैसा हमारा स्वभाव होता है, वैसा ही रंग हमें पसंद होता है। यही कारण है कि इंटरव्यू के दौरान यह अक्सर पूछा जाता है कि आपका पसंदीदा रंग कौन सा है?

कई बार इंटरव्यू में कैंडिडेट से उनका पसंदीदा रंग favorite colour पूछा जाता है और इससे वह व्यक्ति के स्वभाव को जानना चाहते हैं। कई कंपनी एम्प्लॉय को हायर करने से पहले ये सवाल इसीलिए करती हैं ताकि वह जान सकें कि व्यक्ति जिस चीज़ के लिए इंटरव्यू देने आया है क्या उसका स्वभाव उसके मुताबिक है या नहीं। 

जैसा हमारा स्वभाव होता है, वैसा ही रंग हमें पसंद होता है। तो चलिए जानते हैं कि पसंदीदा रंगो की मदद से आप किसी व्यक्ति का स्वभाव कैसे जान सकते हैं-

1. पीला रंग 

पीला रंग yellow colour पसंद करने वाले लोगों को प्रकृति से बेहद लगाव होता है। ये लोग बेहद हंसमुख होते हैं और दूसरे लोगों को खुश रखने का प्रयास करते हैं। जीवन को सकारात्मक तरीके positive way से जीना और ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करना इन्हें अच्छा लगता है। जीवन में सफलता पाने के लिए ये प्रयास करना नहीं छोड़ते हैं।

2. हरा रंग

इस बात को ज्यादातर लोग जानते होगें कि हरा रंग green colour संपन्नता और खुशहाली का प्रतीक कहा जाता है। इस रंग को पसंद करने वाले लोगों का स्वभाव भी कुछ ऐसा ही होता है। हरे रंग को पसंद करने वाले लोग बेहद क्रिएटिव creative होते हैं और इनकी ड्राइंग और हैंड राइटिंग बहुत अच्छी होती है। ये लोग दूसरों को दुखी नहीं देखना चाहते हैं और दूसरों को दुख में देखकर ये उनकी मदद करना चाहते हैं। इन्हें लड़ाई-झगड़ा करना बिलकुल भी पसंद नहीं होता है और ऐसी चीज़ों से ये दूर भागते हैं।

3. सफेद रंग

जिन लोगों को सफेद रंग white colour पसंद होता है, उनका स्वभाव लाल रंग को पसंद करने वाले लोगों से ठीक विपरित होता है। सफेद रंग पसंद करने वाले लोगों को जल्दी गुस्सा नहीं आता, ये बेहद शांत और शर्मीले स्वभाव के होते हैं। ये योजना बनाने में माहिर होते हैं इसीलिए ज्यादातर कामों में इन्हें सफलता भी मिलती है। इनके शर्मीले स्वभाव shy nature की वजह से इनके कम दोस्त होते हैं। 

4. लाल रंग

लाल रंग red colour बेहद आकर्षित होता है और इस रंग को पसंद वाले लोग भी थोड़े अलग स्वभाव के होते हैं और भीड़ में भी सबसे अलग दिखाई देते हैं। हर काम को ये पूरे जोश के साथ करते हैं लेकिन जल्दी गुस्सा आना इनकी सबसे बड़ी कमजोरी weakness होती है।

5. नीला रंग

नीले रंग blue colour को पसंद करने वाले लोग खुद तो बहुत लॉयल loyal होते हैं लेकिन दूसरों पर जल्दी भरोसा नहीं करते हैं। इन्हें दूसरों से मदद लेना अच्छा नहीं लगता है और ये खुद के दम पर सफलता हासिल करना चाहते हैं।

6. गुलाबी रंग

जिन लोगों को गुलाबी रंग pink colour पसंद होता है, वे थोड़े इमोशनल emotional स्वभाव के होते हैं। इन्हें लोगों का ख्याल रखना अच्छा लगता है। ये लड़ाई-झगड़े से दूर रहते हैं, बेहद समझदार होते हैं और दिल के साफ होते हैं। इन्हें व्यवसायिक और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाकर रखना अच्छे से आता है। 

7. काला रंग

काला रंग black colour पसंद करने वाले लोगों को परिवर्तन पसंद नहीं होता। ये थोड़े घमंडी और रूढ़िवादी स्वभाव के होते हैं। इनकी सबसे अच्छी खासियत यह है कि ये आसानी से किसी भी बात की वजह से निराश नहीं होते हैं।