क्या है Teenager की पसंद?

Share Us

2442
क्या है Teenager की पसंद?
19 May 2022
7 min read

Blog Post

आज टीनेजर की परिभाषा पूरी तरह बदल चुकी है नई परिभाषा कुछ यह है- 13 से 19 साल की आयु जिसमें बच्चे पढाई करते हैं, अब चैटिंग, इंटरनेट ब्राउजिंग, इंस्टाग्राम,(Instagram) वॉट्सऐप (whatsapp) चलाते है, टीनेजर के लिए यह फेज मजेदार होता है इसमें भावनाएं, हार्मोन्स प्यूबर्टी (Puberty)  समय के उच्चतम स्तर पर होती है। हालाँकि, वास्तव में कुछ अच्छी और कुछ अजीब चीजें आज के टीनेजर के लाइफ से जुड़ी हुई हैं। आप यह ब्लॉग को पढ़ने के बाद इसे बेहतर ढंग से समझ पाएंगे!

टीनेज जीवन की वह अवस्था है, जिसमें बच्चे मैच्योर (mature) होने की तरफ कदम बढ़ाते हैं। जीवन के क्या गोल्स होंगे और चुनौतियों का सामना करते हुए उन्हें कैसे हासिल किया जाएगा, इसकी पृष्ठभूमि टीनेज में ही तैयार होती है। इस उम्र में दुनिया जीत लेने का हौसला जाग जाता है, कुछ कर दिखाने का जुनून होता है, हालांकि टीनेज Teenage की अवस्था काफी चैलेंजिंग भी होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि, इस समय में कई तरह के बदलाव आते हैं। इस उम्र में शारीरिक से लेकर इमोशनल लेवल तक, हर स्तर पर कई तरह के बदलावों का सामना करना पड़ता है। यह सबकुछ हार्मोन्स में होने वाले बदलाव की वजह से होता है। फिलहाल हम बात करते हैं कि आजकल टीनेजर को क्या पसंद होता है। 

चलिए शुरू करते हैं-

सोशल मीडिया  के दीवाने -

सोशल मीडिया social media का इस्तेमाल पिछले दशक के बाद काफी तेजी से बढ़ गया है टीनेजर और सोशल मीडिया (social media) का एक अटूट सम्बन्ध हैं। जहां टीन की बात हो वहां सोशल मीडिया की बात होना लाजमी है| जैसा कि हम देख रहे हैं फेसबुक और ट्विटर छोड़कर इन दिनों यह स्नैपचैट और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल ज़्यादा कर रहे है। ब्लॉगर, इन्फ्लुएंसर, के साथ मॉडल भी आजकल कई फिल्टर का इस्तेमाल कर रहे है, हम जानते हैं कि इन दिनों उन्हें क्या व्यस्त रख रहा है!

यहाँ - वहाँ घूम ना-

यहाँ वहां घूमना टीनेजर का टेलेंट है। ब्रेक के नाम पर उन्हें एक मिनट दें तो वह कैफे, हुक्का, बार, और क्लब में बिना किसी वजह के फालतू बैठना पसंद करते है। यह सब करने से वह खुश रहते है। 

वीडियो स्ट्रीमिंग-

टीनेजर (Teenager) के बीच ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का बढ़ना कोई हैरानी की बात नहीं है, लेकिन YouTube के बारे में ऐसा क्या है की टीनएजर इसे सबसे ज़्यादा पसंद करते है? 52% से अधिक टीनेजर ने अन्य सभी स्ट्रीमिंग सेवाओं के ऊपर YouTube को पसंद किया। वास्तव में, 72% से अधिक टीनएजर रोज YouTube पर वीडियोज देखते हैं। YouTube पर लोकप्रिय टीनएजर ब्लॉगर लगातार अपने फैंस के लिए मनोरंजक म्यूजिक वीडियो, ब्लॉग बना रहे हैं और उसे अपने YouTube चैनलों पर पोस्ट करते हैं| 

स्पोर्ट्स देखना-

क्रिकेट और फुटबॉल दो सबसे लोकप्रिय खेल हैं। हम सभी जानते हैं कि कैसे आईपीएल ने इस लॉकडाउन में सभी का मनोरंजन किया। धन्यवाद बीसीसीआई! और साथ ही, एमएस धोनी, विराट कोहली, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनेल मेस्सी ओजी का इनकी वजह से हम लॉकडाउन में मनोरंजन का मजा उठा पाये | 

गेमिंग-

वीडियो गेम इंड्रस्टी ने 2018 में $180 बिलियन कमाया है। टीनेजर के पसंदीदा गेम PUBg, बैटलग्राउंड, (Candy Crush) कैंडी क्रश, कॉल ऑफ़ ड्यूटी, क्लैश ऑफ़ क्लंस, फ्री फायर (Free Fire)  आदि शामिल हैं।

काल्पनिक कथा-

वैम्पायर (Vempire) से लेकर सुपरहीरो (Super Hero) से लेकर वॉरलॉक तक,टीनएजर इन इम्मोर्टल करेक्टर्स (Immortal Characters) से बाहर ही नहीं आ पा रहे हैं  - किताबों में हो या फिल्म में। हैरी पॉटर (Harry Potter)  और ट्वाइलाइट (Twilight) ! पहली हैरी पॉटर पुस्तक को पब्लिश हुए 20 साल से ज़्यादा समय हो गया है, लेकिन फ्रैंचाइज़ी अभी भी मजबूत हो रही है, जिसकी अब तक 500 मिलियन से अधिक कॉपी बिक चुकी हैं।

सेलिब्रिटी

सेलिब्रिटी (Celebrity) कल्चर टीनएजर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। उनके लिये घोटाले विवाद, झगडे, आने वाली फिल्मे सब कुछ एक ऐसी खबर है जिसमे उनकी दिलचस्पी रहती है। (Tylor Swift) टेलर स्विफ्ट से लेकर (Srk) शाहरुख खान तक, इनकी लिस्ट लंबी है जो कभी न खत्म होने वाली है।

स्मार्टफोन्स-

जब बात यहाँ पर आती है की टीन सबसे ज़्यादा किसे पसंद करते है, तो इसमें कोई शक की बात नहीं है कि लगभग आधे टीन अपने मोबाइल फोन को सभी चीजों से ऊपर पसंद करते हैं। और वह ये क्यों नहीं करेंगे? स्मार्टफोन टीनेजर्स को उन सभी चीजों से जोड़ता हैं जिसकी वह परवाह करते हैं - मैसेंजर और सोशल मीडिया ऐप पर वह अपने दोस्तों के साथ चैटिंग करने से लेकर गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग जैसी सभी प्रकार के मनोरंजन का मजा मिलता है।

फ़ूड -

हर व्यंजन (Meal) अपने में अद्भुत है फास्ट फूड उनके लिए कभी ना खत्म होने वाले प्यार की तरह है। टीनेजर Pizza पिज़्ज़ा, Sushi सुशी और गोलगप्पे, मोमोस खाना बहुत पसंद करते हैं! 

मीम Memes -

यहाँ बात "मीम" (Memes) का उल्लेख किए बिना समाप्त नहीं हो सकता और न ही होगा। ये (Funny) फनी और सुपर क्रिएटिव (Super Creative) होते हैं! जिसे टीन बहुत पसंद करते है और एक दूसरे को मेंशन भी करते है!

टीनऐज एक ऐसी उम्र होती है जहां से हमारे भविष्य का निर्धारण होने लगता है। टीनेजर्स बहुत सी मस्तियां और शरारतें करते हैं, और साथ ही जिंदगी के मायने भी इस उम्र के बाद समझ आने लगते हैं। ऐसे में टीनेजर्स को अपना पैशन और अपना पसंदीदा हर काम करने से पहले उसके बारे में सोचना चाहिए कि क्या वो उनके लिए लाभदायक होगा? या सिर्फ उनका समय बर्वाद करेगा, जैसे ज्यादा फ़ोन चलाना, लगातार फ़ास्ट फ़ूड खाना, सेलिब्रिटीज को आंख बंद करके फॉलो करना ये सभी नुकसानदायक हो सकते हैं। हालांकि, सारी चीज़ें एक लिमिट में करने पर कोई नुकसान नहीं होता। बाकी तो उम्र कोई भी हो हमे वही काम करने चाहिए जिससे हमे ख़ुशी मिले। 

Think with Niche पर आपके लिए और रोचक विषयों पर लेख उपलब्ध हैं एक अन्य लेख को पढ़ने के लिए कृपया नीचे  दिए लिंक पर क्लिक करे-

इतिहास की कहानियों को साकार करता 0TT Platform