सच्चा उद्यमी बनना है तो इन शक्तियों को धारण करें

Share Us

5389
सच्चा उद्यमी बनना है तो इन शक्तियों को धारण करें
27 Sep 2021
8 min read

Blog Post

अच्छे उद्यमी के व्यक्तित्व के बारे में बात की जाए तो वह एक परिपक्व आत्मविश्वासी व्यक्ति होता है। आज हम आपको कुछ ऐसी शक्तियों के बारे में बताने वाले हैं जो एक सच्चे उद्यमी में अवश्य मौजूद होती हैं, जिनका पालन करके वह अपने व्यवसाय में ऊंचाइयां हासिल करते हैं।

अच्छे उद्यमी के व्यक्तित्व के बारे में बात की जाए तो वह एक परिपक्व आत्मविश्वासी व्यक्ति होता है। जिसकी सोच और समझ इतनी तगड़ी होती है कि कब क्या निर्णय लेना है कब किसके साथ कैसे पेश आना है यह उन्हें भली-भांति पता होता है। ऐसे लोग हमेशा ऊर्जा से भरे होते हैं। जो कुछ भी उनके सामने आता है वह इसका सामना चतुराई से करते हैं और जीवन के आने वाले अवसरों को खूबसूरती से स्वीकार कर आगे बढ़ते हैं। इसके अलावा चाहे लोगों के साथ घुलने मिलने की बात हो या फिर अपने व्यवसाय को रचनात्मकता के साथ आगे बढ़ाने की यह कभी पीछे नहीं रहते। आज हम आपको कुछ ऐसी शक्तियों के बारे में बताने वाले हैं जो एक सच्चे उद्यमी में अवश्य मौजूद होती हैं, जिनका पालन करके वह अपने व्यवसाय में ऊंचाइयां हासिल करते हैं।

उद्यमी साहसी होते हैं

सच्चे उद्यमी में सबसे बड़ी बात यह होती है कि वह साहसी व्यक्ति होते हैं जिनमें ऊर्जा का संचार हमेशा चलता रहता है। वह कुछ ना कुछ नया करने के लिए भरे बैठे होते हैं। जहां उन्हें कोई ऐसा अवसर दिखे जहां सहज दिखाकर आगे बढ़ना है तो वह पीछे नहीं रहते। कई बार लोग सोच सोच कर इतना परेशान हो जाते हैं कि वह निर्णय नहीं ले पाते, लेकिन सच्चे उद्यमी साहसी बन कर उन अवसरों का फायदा उठाते हैं और आगे बढ़ते हैं।

वास्तविकता की शक्ति में जीना

उद्यमी का व्यक्तित्व वास्तविकता की शक्ति से भरा होता है। उनके पास ज्ञान का पिटारा भले ही भरा हो लेकिन इसका प्रयोग कैसे करना है उन्हें अच्छे से पता है। किसी भी परिस्थिति में वास्तविकता को ध्यान में रखते हुए ही निर्णय लेना उनकी सर्व प्रथम प्राथमिकता होती है। तर्कों के आधार पर निर्णय लेना भी उनका एक खास व्यवहार होता है। ऐसे लोग समय को बहुमूल्य समझते हैं और जरा भी वक्त खराब नहीं करते।

सच्चा व्यक्तित्व होना 

आज के दौर में जहां व्यवसायिक गतिविधियों में भारी लूटा मारी जारी है जिसको देखते हुए यह सुनकर यह काफी अजीब लगेगा कि एक उद्यमी का सच्चा व्यक्तित्व होता है, लेकिन इस बात में पूरी सच्चाई है जो सच्चे उद्यमी होते हैं वह सच्चे होते हैं और लोगों के सामने सच्चाई के साथ पेश आते हैं। धोखाधड़ी करने वाले ज्यादा सफल नहीं होते वह सफल होकर एक दिन इस मुकाम पर पहुंच जाते हैं कि उनका फिर से आगे बढ़ना मुश्किल हो जाता है। इसलिए अगर आप भी उद्यमिता में आगे बढ़ना चाहते हैं तो सच्चाई बरकरार रखें।

उद्यमी के सोचने का नजरिया अलग

जैसे आम लोगों का सोचने का नजरिया होता है वैसा उद्यमी का नहीं होता। वह आम इंसान की तरह सोचे तो पैसा नहीं कमा सकते। जब आप एक निजी व्यवसाय की शुरुआत करते हैं, जिसे आप कमाई का जरिया बनाते हैं। इसके लिए सोच और नजरिया अलग किसम का रखना पड़ता है। जो एक सच्चे उद्यमी की निशानी है। ऐसे व्यक्तित्व वाले लोग किसी भी परिस्थिति में नई योजना बनाकर उससे निकलने में सक्षम होते हैं।

साफ बात कहना और खुश रहना

उद्यमी हमेशा सीधा बोलने पर विश्वास करते हैं, क्योंकि उन्हें पता है कि कोई भी गोलमोल बात उनके व्यवसाय पर असर डाल सकती है। इसलिए वह सीधी सच्ची बात कहने पर और खुश रहने पर ध्यान देते हैं। यह उनका स्वाभाविक स्वभाव ना भी हो तो उन्हें इसे उद्यमिता में शामिल करना पड़ता है। यही उनके लिए अच्छा विकल्प है नहीं तो उनको हानि होना लाजमी है।

मिलनसार होना बनाता है धनी

उद्यमिता में आपको कई लोगों से मिलना जुलना होता है और मिलनसार व्यक्ति हमेशा इस परिस्थिति में अच्छी तरह पेश आते हैं। जब आपका व्यवहार किसी के साथ बेहतरीन होता है तो वह आपसे आकर्षित हो जाता है और आपसे आकर्षित होने के बाद आपकी हर बात को मनवाना आसान हो जाता है। मिलनसार व्यक्तित्व के धनी होने की कला इनके लिए धन बनाने का काम करती है। व्यवसाय से हटकर भी किसी आयोजन में एकत्रित होने को लेकर भी इनका व्यक्तित्व मिलनसार होता है। जिसकी वजह से यह जहां भी जाते हैं वहां माहौल को अपनी ओर खींच लेते हैं। आप भी मिलनसार बनिए तथा इसका जादू देखिए। 

हमारे द्वारा बताई गई उद्यमिता की सभी शक्तियों को अपनाकर आप भी अपने व्यक्तित्व में शामिल करें और देखें कि किस तरह धीरे-धीरे आप अपने व्यवसाय में जो उन्नति कर रहे थे, उससे ज्यादा उन्नति होने लगेगी।