News In Brief Environment and Ecology
News In Brief Environment and Ecology

मानसून के लिए अभी करना होगा इंतजार, जानिए लखनऊ का हाल 

Share Us

328
मानसून के लिए अभी करना होगा इंतजार, जानिए लखनऊ का हाल 
18 Jun 2022
7 min read

News Synopsis

उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh के कई इलाकों में शुक्रवार को चिलचिलाती गर्मी और तेज धूप से थोड़ी राहत मिली। वहीं आज लखनऊ Lucknow सहित प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। लेकिन उत्तर प्रदेश को अभी सप्ताह भर मानसून Monsoon की फुहारों के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग Indian Meteorological Department के अनुसार प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर अगले 5 से 6 दिनों में बारिश के आसार हैं। हालांकि शुक्रवार को अलग-अलग राज्यों में बारिश हुई है। 

आपको बता दें कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर तैयार निम्न हवा के दबाव का क्षेत्र जम्मू एवं कश्मीर Jammu and Kashmir की तरफ बढ़े पश्चिमी विक्षोभ Western Disturbance ने मौसम में बदलाव किया है, जिससे मेरठ Meerut समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बरसात हुई है। ऐसे ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दो-तीन चरण में बरसात हुई है। मौसम विभाग के अनुसार  मानसून बिहार Bihar में पहुंचकर ठहर गया है और वह जितनी तेजी से चला था उतनी तेजी से आ नहीं पाया।  

गौरतलब है कि दिल्ली Delhi में देर रात हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है।  पिछले कई दिनों से गर्मी के सितम ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया दिया था। प्री-मानसून की बारिश के बाद यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक की कमी दर्ज की गई है। अगर लखनऊ के मौसम की बात करें तो शहर में सुबह का तापमान अन्य दिनों की अपेक्षा कम दिखाई दिया है। आसमान में बादल छाए हुए हुए हैं। सुबह 8 बजे तक शहर का तापमान 29 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री रहने की उम्मीद की गई है।

TWN In-Focus