वेब सीरीज ले रहीं टीवी शो की जगह

Share Us

2015
वेब सीरीज ले रहीं टीवी शो की जगह
23 Oct 2021
7 min read

Blog Post

वेब सीरीज आज युवा वर्ग के बीच वेब सीरीज एक बड़ा और मुख्य मनोरंजन का साधन बन गए हैं। खास कर के उन युवाओं के बीच जो टीवी चैनलों पर नियमित डेली सोप, घरेलू कहानियों और रियलिटी शो से ऊब चुके हैं। वेब सीरीज विभिन्न जीवन शैली पर आधारित होती है और नई प्रतिभाओं के लिए यह अपना हुनर दिखाने का एक सबसे अच्छा माध्यम बनती है।

मनुष्य के जीवन में मनोरंजन की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है जो उन्हें प्रसन्नता और तनाव मुक्त जीवन प्रदान करती है। बदलते समय के साथ मनोरंजन के साधन में भी बदलाव आया है। इंटरनेट की उपलब्धता के कारण लोग‌ आज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज को मनोरंजन के लिए अपना रहे हैं। युवा वर्ग में इसकी रुचि टीवी शो के मुकाबले अधिक दिखाई पड़ती है। क्योंकि इनकी चित्रण सामग्री विशेष रूप से उनकी जीवनशैली पर आधारित होती है। साथ ही इन्हें किसी भी समय देखा जा सकता है और यह सीमित एपिसोड में प्रसारित किए जाते हैं जिसके कारण लोग अपने खाली समय में भी इसे देख सकते हैं। हालांकि इतनी सुविधाओं के बाद भी टीवी शो के दर्शकों में कमी नहीं है। दोनों अपने-अपने दर्शकों को लक्षित कर उनका प्रसारण बखूबी करते हैं।
 

व्यस्त जीवन के बीच मनोरंजन

मनोरंजन का हमारे जीवन में बहुत खास महत्त्व है जो मन को प्रसन्न करता है। ऐसा कहा जाता है कि खुशहाल जीवन ही असली संपत्ति है। आज के दिनों में अधिकतर लोग व्यस्त जीवन व्यतीत कर रहे हैं और उनके पास अन्य गतिविधियों के लिए बिल्कुल भी समय नहीं होता। लेकिन लोग अपने मस्तिष्क को तरोताजा रखने के लिए कुछ मनोरंजक गतिविधियों में अपना समय निकाल ही लेते हैं। मनोरंजन कई रूपों में किया जा सकता है जैसे दोस्तों के साथ समय बिताना, खेल खेलना, फिल्में देखना आदि ये सभी मनोरंजन के साधन हैं। लेकिन अपने खाली समय को व्यतीत करने का सबसे अच्छा साधन है फिल्में देखना। हालांकि दशकों से टेलीविजन मनोरंजन का साधन रहा है लेकिन इंटरनेट और अनेकों ओटीटी प्लेटफॉर्म  के निरंतर विकास के साथ मनोरंजन का एक नया साधन 'वेब सीरीज' ने युवाओं में अपनी विशेष जगह बना ली है। 

वेब सीरीज का बढ़ता क्रेज़

वेब सीरीज इन दिनों नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है और निरंतर टेलीविजन मनोरंजक सामग्री से कई बेहतर सामग्रियों को विकसित कर रहे हैं। जिसके कारण युवाओं में इसकी रूचि बढ़ती जा रही है और यह मनोरंजक‌ जगत में टीवी शो से बेहतर स्कोर कर रही है। युवाओं के बीच इसकी क्रांति अलग ही स्तर पर है। दुनिया भर में, वेब श्रृंखला के निर्माण ने युवा वर्ग के उत्साह को बढ़ाया है‌। युवाओं द्वारा टीवी शो से हटकर वेब सीरीज में अपनी दिलचस्पी अधिक दिखाने के अनेकों कारण हैं जो उन्हें आकर्षित करते हैं।
 

टीवी शो के बदले वेब सीरीज का चुनाव

अपनी कहानी चित्रण में वेब सीरीज उद्योगों ने युवाओं को आकर्षित करने में और उनके दिलों में अपनी जगह बनाने में काफी अच्छा काम किया है। यह उद्योग ऐसे विषयों का चयन करते हैं जो विशेष रूप से युवा वर्ग की जीवनशैली से संबंधित होते हैैं। ऐसी प्रासंगिक सामग्रियों से युवा भीड़ खुद को इससे जुड़ा हुआ महसूस करती है और यह उन्हें काफी प्रभावित करती है। हालांकि टीवी उद्योगों ने ऐसी सामग्रियां बनाने का प्रयास किया है लेकिन यह युवाओं का 

ध्यान केंद्रित करने में असमर्थ रहीं। अमूमन ऐसा देखा गया है कि टीवी शो और मूवी में सिर्फ जाने-माने अभिनेता और मशहूर हस्तियां ही अपने शो को सफल बनाने में सक्षम होते हैं और यहां नए चेहरों को इतनी सराहना नहीं मिलती। वहीं वेब सीरीज उद्योगों द्वारा चुने गए पात्र लोगों में अपने वास्तविक अभिनय द्वारा दर्शकों में अपनी जगह बनाते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म के आने से वेब सीरीज उद्योगों में नए चेहरों और प्रतिभाओं को अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिला है। साथ ही इन्हें टीवी शो की तरह निश्चित समय पर देखने की जरूरत नहीं होती। इन्हें कभी भी और कहीं भी देखा जा सकता है। युवाओं में इसके प्रति रुचि का सबसे बड़ा कारण है कि यह सीमित एपिसोड के साथ प्रसारित किए जाते हैं। यह ज्यादा से ज्यादा 6-10 एपिसोड में सीमित होते हैं और एक निश्चित विषय पर आधारित होते हैं। ना सिर्फ कलाकारों को बल्कि यह नए उम्दा और प्रतिभाशाली लेखकों को सामने लाने के लिए भी जिम्मेदार है। पाताल लोक, असुर, दिल्ली क्राइम, ऐसपिरेंट्स, आदि कुछ लोकप्रिय भारतीय वेब सीरीज हैं जिसने दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाई है। वेब सीरीज़ आज टीवी पर दिखाई जाने वाली बहुत सारी सामग्री की तुलना में अधिक विविध है, अधिक प्रामाणिक, संबंधित, ताज़ा और रचनात्मक है।

वेब सीरीज आज युवा वर्ग के बीच वेब सीरीज एक बड़ा और मुख्य मनोरंजन का साधन बन गए हैं। खास कर के उन युवाओं के बीच जो टीवी चैनलों पर नियमित डेली सोप, घरेलू कहानियों और रियलिटी शो से ऊब चुके हैं। वेब सीरीज विभिन्न जीवन शैली पर आधारित होती है और  नई प्रतिभाओं के लिए यह अपना हुनर दिखाने का एक सबसे अच्छा माध्यम बनती है। हालांकि वेब सीरीज उद्योग के तेरी से उन्नति करने पर भी आज टीवी दो दर्शकों की संख्या व्यापक है‌। प्रत्येक माध्यमिक लक्षित वर्ग को टार्गेट करती है इसलिए चाहे वह टीवी उद्योग हो या वेब सीरीज उद्योग दोनों ने अपने-अपने दर्शकों को लक्षित किया है और यह जारी रहेगा। प्रत्येक वर्ग अपनी पसंद के अनुसार इनका चुनाव करता है। इसलिए यह कहना ग़लत नहीं होगा कि दोनों ही मनोरंजन उद्योगों की दर्शकों के बीच अपनी भूमिका है।