भारत की टॉप 5 फेमस महिला फैशन डिजाइनर

Share Us

16352
भारत की टॉप 5 फेमस महिला फैशन डिजाइनर
08 Mar 2024
6 min read

Blog Post

भारत में फैशन उद्योग बहुत तेजी से विकसित हो रहा है। आधुनिक तकनीकों, विदेशी प्रभावों और विश्वसनीय फैशन डिजाइनरों के सहयोग से भारतीय फैशन इंडस्ट्री में नया जीवन आया है। इसमें महिला फैशन डिजाइनरों का अहम योगदान है।

भारतीय फैशन उद्योग दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहा है।  यहां की महिला फैशन डिजाइनरों ने अपनी कला और उत्पादन दक्षता से दुनिया भर में चर्चा की है।

महिलाएं जो किसी भी जगह पे आज बड़े ही सम्मान से पुरषों की तरह काम कर रही हैं और हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। फिर चाहे बात कॉर्पोरेट सेक्टर की हो या सरकारी नौकरी से लेकर फैशन डिज़ाइनिंग की हो। महिलाएं हर सेक्टर में आज पुरषों के मुकाबले आगे बढ़कर सफलता हासिल कर रही हैं।

हर महिला की अपनी सिग्नेचर स्टाइल होती है और फैशन का कई महिलाओं के जीवन में महत्वपूर्ण प्रभाव होता है, यह स्टाइल्स हमारी महिलाओं को उनके रोजमर्रा के जीवन या विशेष अवसरों में चमक की गारंटी देता है। ये डिज़ाइनर अद्भुद डिज़ाइन दे रहे हैं और विश्व स्तर पर सभी महिलाओं के लिए एक कभी न भूलने वाला क्षण बनाते हैं। 

इसलिए आज का ये पोस्ट भारत की टॉप 5 फेमस महिलाएं Top 5 Famous Women Fashion Designers of India जो प्रोफेशन से फैशन डिजाइनर हैं से जुड़ा है जो दुनियां की फैशन इंड्रस्ट्री में अपनी धमक और चमक बरकरार रखे हुए हैं।

महिलाओं की बात करें तो हमारी भारतीय महिलाएं (Indian women) घर की रसोई में खाना पकाने से लेकर बाहर नौकरी और business करने से लेकर हर सेक्टर में बिल्कुल फिट बैठती हैं। पुरषों के मुकाबले आज महिलाएं हर जगह आगे हैं जो पुरषों से भी अच्छा कार्य कर रही हैं।

इसी बीच आज बात करते हैं भारत की टॉप 5 में फैशन डिजाइनर fashion designer की ये ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने फैशन सेक्टर में नया बदलाव लाकर ख़ुद के हुनर से अपनी पहचाना अंतरराष्ट्रीय स्तर तक बना ली है। तो आइये अब शुरू करते हैं:-

महिलाओं को जब-जब ख़ुद को साबित करने का मौका मिला है तब-तब उन्होंने अपनी काबिलियती के झंडे गाढ़ें हैं। वे दुनियां के हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। यदि आज हम फैशन की बात करें तो यहाँ भी महिलाएं आगे हैं।

आज हर व्यक्ति में नए-नए फैशन को अपनाने का क्रेज देखने को मिल रहा है। इस फैशन के दौर में सबसे ज़्यादा सहयोग भी महिलाओं का है। तो आइये आगे बात करते हैं इन टॉप पांच महिलाओं की।

भारत की टॉप 5 फेमस महिला फैशन डिजाइनर Top 5 Famous Women Fashion Designers of India

1. रितु कुमार  Ritu Kumar

भारतीय संस्कृति को फैशन के दौर में नया रूप देने का सारा श्रय रितु कुमार जी को दिया जाता है। जिन्होंने हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान को इंटरलेशनल लेवल तक पहुंचाया है। आज फैशन की दुनिया में जानी मानी हस्ती बन चुकी हैं। रितु जी ने अपने काम की शुरुआत छोटे से शहर कोलकाता से की थी। और अगर आज के समय की बात करें तो इनके पास पुरे देश के 70 से भी अधिक क्लोथिंग स्टोर्स (clothing stores) हैं।

रितु कुमार Ritu Kumar ऐसी पहली भारतीय महिला फैशन डिजाइनर हैं जिन्होंने भारतीय संस्कृति को नया रूप दिया है। वह एक अनुभवी भारतीय फैशन डिज़ाइनर हैं, जिन्हें भारत में बुटीक की शुरुआत करने वाले लोगों में से एक माना जाता है। उन्होंने प्राचीन भारतीय डिजाइन पेश किए और इसे उदार शैली से सुसज्जित किया।

पारंपरिक शिल्प कौशल को पुनर्जीवित करने के उनके प्रयासों ने अविकसित क्षेत्रों में रोजगार सृजन करने में एक प्रमुख भूमिका निभाई है। वो सिर्फ जाने माने लोगों के लिए ही नहीं बल्कि मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर भी कपड़े डिजाइन करती हैं जिससे लोग आसानी से उनके बनाए कपड़ों को पहन सकें।

फैशन उद्योग में उनका बहुत बड़ा योगदान है और इस कारण से, उन्हें प्रतिष्ठित ‘इंदिरा गांधी प्रियदर्शिनी पुरस्कार’ Indira Gandhi Priyadarshini Award से सम्मानित किया गया है। अपने कपड़ों में वो कपास, रेशम और चमड़े का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करती हैं। 

उन्होंने अब तक कई शोज के लिए कपड़े डिजाइन किए हैं। इसके अलावा उन्होंने कई सारे सेलिब्रिटीज के लिए भी अलग-अलग कपड़ों को डिजाइन किया है, जिनकी वजह से ही आज उनका नाम महिला फैशन डिजाइनरों में सबसे ऊपर लिया जाता है। कला इतिहास और संगीतवाद के व्यापक ज्ञान ने रितु कुमार को फैशन के जगत में एक प्रसिद्ध हस्ती बना दिया। रितु कुमार ने मिस वर्ल्ड और मिस एशिया प्रशांत में भाग लेने वाले प्रतियोगियों के लिए भी डिजाइनिंग की है।

इनके डिजाइन किये लोगों में सिंडी क्रॉफर्ड, नाओमी कैंपबेल, पामेला एंडरसन, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय बच्चन Naomi Campbell, Pamela Anderson, Amitabh Bachchan, Deepika Padukone, Aishwarya Rai Bachchan आदि आते हैं। इनके प्रमुख स्टोर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बैंगलोर, हैदराबाद, पुणे, सूरत, जयपुर, दुबई आदि जगह हैं ।

2. नीता लूला Neeta Lulla

यदि आप फैशन से जुड़ी जानकारी को जानने का इंटरस्ट रखते हैं तो आपने इस क्षेत्र में नीता लूला का नाम तो सुना ही होगा। नीता लूला फैशन के प्रोफेशन में एक फेमस हस्ती हैं जिन्होंने 300 से अधिक फिल्मों के कॉस्टयूम डिजाइन किये हैं।

यह कंगना रनौत, ऐश्वर्या राय जैसी बड़ी-बड़ी हिरोइन (heroine) के कपड़ों को डिजाइन कर फ़िल्म इंडस्ट्री में ग्लेमर का जलवा दिखाती हैं। इसके आलवा ये शादी आदि के कपड़े भी डिजाइन करती हैं।

नीता लूला उद्योग में सबसे सफल भारतीय फैशन डिजाइनरों में से एक हैं, जो अपने शानदार संग्रह के लिए जानी जाती हैं। नीता अपने स्कूल के दिनों में फैशन में कोई दिलचस्पी नहीं थी। वह पढ़ाई में उतनी अच्छी नहीं थी।

नीता में पढ़ने की आदत डालने के लिए, उनके पिता ने उन्हें लोकप्रिय पत्रिकाएँ “सेवेंटीन” और “कॉस्मोपॉलिटन” खरीदीं। पत्रिकाओं ने बॉलीवुड के फैशन के संबंध को दिखाया, जिसने फैशन में उनकी रुचि को आकर्षित किया।

श्याम लुल्ला से शादी के बाद उन्होंने मुंबई में एसएनडीटी विश्वविद्यालय से पैटर्न मेकिंग और गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग में डिप्लोमा प्राप्त किया। उनके गुरु हेमंत त्रिवेदी Hemant Trivedi ने उन्हें मेकअप, फैशन कोरियोग्राफी और स्टाइलिंग शो में प्रशिक्षित किया। उन्होंने फैशन कोरियोग्राफर जीन नौरोजी Fashion Choreographer Jean Naoroji के सहायक के रूप में अपना करियर शुरू किया।

फैशन उद्योग में ज्ञान और अनुभव प्राप्त करने के बाद, उन्होंने एक सिलाई मशीन और एक कारीगर के साथ अपनी यात्रा शुरू की। उन्हें 1988 में फिल्म तमाचा के लिए अपना पहला बॉलीवुड डिजाइन प्रोजेक्ट मिला। आज, नीता लूला एक अंतरराष्ट्रीय ब्रांड है जिसने अनगिनत पुरस्कार जीते हैं।

उन्होंने 350 से अधिक फिल्मों के लिए वेशभूषा डिजाइन की है और दुनिया भर में लगभग 10 लाख रुपये के ग्राहकों को सेवा दी है। उनका फैशन ब्रांड, हाउस ऑफ नीता लूला, चार अलग-अलग ब्रांडों के साथ जुड़ा हुआ है, जिसका नाम है “निष्क”, “नीता लूला”, “लिटिल निश्क” और “एन ब्राइड”। 

नीता लूला अपने आकर्षक वस्त्र संग्रह और पोशाक डिजाइन के लिए जानी जाती हैं, वह दो दशकों से अधिक समय से भारतीय फैशन उद्योग का एक अनिवार्य हिस्सा रही हैं। उनके सर्वोत्कृष्ट डिज़ाइन समकालीन और एथनिक परिधानों के बीच एक सही संतुलन बनाते हैं। नीता लूला आज एक जानी मानी कॉस्ट्यूम डिजाइनर और फैशन स्टाइलिस्ट हैं।

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय ने 2002 में फिल्म देवदास में अपने पहनावे पहनने के बाद लुल्ला का नाम भारतीय फिल्म उद्योग के साथ अटूट रूप से जुड़ गया। उन्होंने श्रीदेवी, जूही चावला, शिल्पा शेट्टी, सलमा आजाद, ईशा कोप्पिकर और अन्य के लिए भी डिजाइन किया है।

नीता का मुंबई में एक फैशन संस्थान है, The Whistling Wood International Neeta School of Fashion “द व्हिसलिंग वुड इंटरनेशनल नीता स्कूल ऑफ फैशन”। यह संस्थान फैशन, ऑनलाइन मार्केटिंग और मर्चेंडाइजिंग पाठ्यक्रमों की एक विस्तृत सीरीज प्रदान करता है। वह एकमात्र भारतीय फैशन डिजाइनर हैं जिन्होंने अपने अद्भुत काम के लिए चार राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं।

प्रसिद्ध कॉस्टयूम डिज़ाइनर, फैशन स्टाइलिस्ट नीता लूला से कोई अपरिचित नहीं उन्होंने फैशन इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनायी है। उन्होंने 300 से अधिक हिंदी फिल्मों में कॉस्टयूम दिए हैं। वह देश की पहली ऐसी डिज़ाइनर है, जिन्हें 4 बार नेशनल अवार्ड National award खूबसूरत कारीगरी के लिए मिला है।

नीता ने महाराष्ट्र की प्राचीन कारीगरी पैठनी को लेकर कई प्रयोग किये है, जिसमें कई रंगों के धागे के साथ सिल्वर और गोल्ड थ्रेड का प्रयोग कर एक नई खूबसूरत सिल्क का निर्माण करना है, जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ पारंपरिक भी लगे।

3. अनिता डोंगरे Anita Dongre

फैशन की बात करें तो इसके बहुत से अलग-अलग प्रकार हैं वैसे ही एक कमर्शियल फैशन (commercial fashion) है जिसमें अनिता डोंगरे मशहूर डिजाइनर हैं। जो अपने नाम से जानी जाती है। 1995 से शुरू किया ये डिजाइनिंग का सफर आज एक ब्रांड बन चुका है।

आज आप इनके AND (Western wear) और Global Desi नाम से ब्रांड market में मौजूद हैं। इसके अलावा अनिता डोंगरे इनका एक सिग्नेचर ब्रांड (signature brand) है जिसमें ये शादी के कपड़े डिजाइन करती हैं।

अनीता डोंगरे इंडियन फैशन वर्ल्ड की सबसे चर्चित नामों में से एक हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। अनीता के घर में कोई भी महिला बाहर नौकरी नहीं करती थी। बचपन में अनीता की मां अपने बच्चों के लिए कपड़े सिला करती थीं, जिसे देखकर अनीता के मन में भी सिलाई का शौक चढ़ा।

डोंगरे ने करीना कपूर से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक के लिए ड्रेस डिजाइन किए हैं।

जयपुर के एक छोटे से शहर की रहने वाली, उसने अपने एक बेडरूम वाले फ्लैट में दो सिलाई मशीनों के साथ डिजाइनिंग के अपने जुनून का पालन किया। वह भारतीय दुल्हन के वस्त्र और डिजाइन के अग्रणी डिजाइनरों में से एक हैं। उसके डिजाइन सूक्ष्म लेकिन उदार और शानदार हैं जिन्हें ठीक से देखा जा सकता है।

भारत में अनिता डोंगरे Anita Dongre का नाम उन महिलाओं में शामिल है, जो फैशन सेक्टर fashion sector में एक नया बदलाव लेकर आई हैं। अनिता डोंगरे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर international level पर भी एक अलग पहचान मिली है इसलिए अनिता डोंगरे का नाम आज फैशन और डिजाइनर कपड़ों की रेंज में कोई नया नहीं है। फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे (Anita Dongre) आज 800 करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति वाली कंपनी की मालकिन हैं। 

अनीता डोंगरे का जन्म एक सिंधी परिवार में हुआ था। अनीता के पापा की पोस्टिंग मुंबई में थी। इसलिए उन्हें अलग वातावरण मिला था। उस वक्त भारत के कॉरपोरेट वर्ल्ड में काम करने वाली महिलाओं के लिए कोई ऐसा ब्रांड नहीं था जो सही रेंज में कपड़े बनाता हो। अनीता ने दो सिलाई मशीन से अपने काम की शुरुआत की।

इसके लिए उन्होंने अपने पिता से पैसे उधार लिए थे। डोंगरे ने अपनी बहन के साथ मिलकर 300 वर्गफुट के कमरे में काम शुरू किया था। वह महिलाओं के लिए वेस्टर्न आउटफिट सिलती थीं। उनकी कंपनी AND Designs India Ltd में चार अलग सब-कंपनीज काम करती हैं। 

साल 2015 में AND के साथ ही ग्लोबल देसी, हाउस ऑफ अनीता, अनीता डोंगरे ब्राइडल काउचर Global Desi, House Of Anita, Anita Dongre Bridal Couture और अनीता डोंगरे पिंक सिटी Anita Dongre Pink City जैसे बहुत सारे ब्रांड खुल गए और उनके स्टोर्स सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी हैं।

बॉलीवुड की बहुत सारी एक्ट्रेसेस अनिता द्वारा डिजाइन किए गए कपड़े ही पहनना पसंद करती हैं। आज अनिता किसी परिचय की मोहताज नहीं है। अनिता फैशन सेक्टर में एक नया बदलाव लेकर आई हैं, वह देश की सबसे सफल कॉमर्शियल फैशन डिजाइनरों Most Successful Commercial Fashion Designers में से एक हैं। क्रिएटिविटी के मामले में इनका कोई सानी नहीं है। वह आज भारत की टॉप फेमस महिला फैशन डिजाइनर हैं।

4. मसाबा गुप्ता Masaba Gupta

मसाबा गुप्ता को (bollywood films) हिंदी फ़िल्म की मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता (Actress Neena Gupta) की बेटी होने के नाते सब जानते हैं लेकिन मसाबा गुप्ता ने अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। ये आज देशभर में एक लोकप्रिय फैशन डिजाइनरस में से एक हैं।

मसाबा गुप्ता बचपन से एक्ट्रेस बनना चाहती थी। लेकिन वह इस क्षेत्र में कहीं न कहीं इतनी काबिल नहीं थी इसलिए उन्होंने इस सपने को छोड़ कर अपना 100% फैशन डिजाइनर की दुनिया में दे दिया और उन्हें इतनी सफलता मिली की आज इस क्षेत्र में उनका नाम टॉप 5 की सूची में आ चुका हैं।

मसाबा के पिता मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी सर विवियन रिचर्ड्स हैं। इनका ज्यादातर बचपन इनकी माँ के साथ गुजरा है इनका पालन-पोषण इनकी माँ ने किया, इनका परिवार नई दिल्ली से मुंबई आ गया था। उसके माता-पिता ने कभी शादी नहीं की और वह नीना गुप्ता के मातृत्व में पली-बढ़ी।

19 साल की उम्र में उन्होंने फैशन डिजाइनिंग में अपना करियर बनाना शुरू कर दिया था।उनका बचपन मुंबई और वेस्टइंडीज में गुजरा है और उन्होंने श्रीमती नाथीबाई ठाकरसे महिला विश्वविद्यालय से फ़ैशन डिजाइन की शिक्षा ग्रहन की है।

आज उनका नाम जानी मानी फैशन डिजाइनरों की लिस्ट में आता है। मसाबा गुप्ता, फैशन उद्योग में सबसे कम उम्र के और सबसे होनहार चेहरे में से एक है, यही वजह है कि उन्होंने लैक्मे फैशन वीक में खुद को ‘मोस्ट प्रॉमिसिंग डिजाइनर’ का खिताब दिलाया। उन्होंने अपने क्रांतिकारी गुणों से अपना नाम बनाया है।

काफ्तान से लेकर सुरुचिपूर्ण साड़ियों और जंपसूट तक, उसने कपड़ों की एक नई लहर पेश की जो विशिष्ट और अद्वितीय थी। उसने अपने बोल्ड और उग्र शैलियों के माध्यम से अपने लिए एक बेंचमार्क बनाया है। उन्होंने कई भारतीय अभिनेत्रियों के लिये अपनी सेवाएं प्रदान की हैं।

मसाबा गुप्ता एक फैशन डिजाइनर, टीवी सेलिब्रिटी और मुंबई की महिला आइकन हैं। वह भारतीय-कैरेबियन संस्कृति से सम्बन्ध रखती है। इनके ऊपर डांस का जूनून भी सवार हुआ था और इन्होने जूनून को पूरा करने के लिए , गुप्ता श्यामक डावर की डांस अकैडमी ज्वाइन कर ली। माँ ने इन्हे डांसर ना बनने की सलाह दी। 

संगीत और डांस में अपनी माँ का साथ ना मिलने के कारण इनका मन डांस और संगीत में नहीं लगा और इन्हे बार-बार अकेलापन महसूस होने लगा और वह लंदन में कर रही संगीत और डांस की पढ़ाई छोड़ वापस भारत आ गयी।

इसके बाद मसाबा ने बाद में श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकरे महिला विश्वविद्यालय Smt. Nathibai Damodar Thackeray Women's University में फ़ैशन और डिज़ाइन कोर्स करने के लिए दाखिला ले लिया और आज इसी फ़ैशन और डिज़ाइन के क्षेत्र में में इन्होने अपना करियर बना लिया है।

इंडो-कैरिबियन फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकरे महिला विश्वविद्यालय से डिग्री लेने के बाद 2009 में अपनी खुद की कंपनी “हाउस ऑफ मसाबा” House of Masaba शुरू किया। 

फैशन एवं डिजाइनिंग का अच्छा अनुभव रखने वाली, डिजाइनर मसाबा गुप्ता को विश्व स्तर पर ‘प्रिंट की रानी’ के नाम से भी जाना जाता है और साल 2017 में फोर्ब्स अंडर 30 की सूची में भी स्थान बनाने में भी कामयाब रही। मसाबा गुप्ता को फ्यूजन ट्रेंड में महारत हासिल है और इसका मुख्य कारण इनकी मां नीना गुप्ता जो एक भारतीय अभिनेत्री है और उनके पिता वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर रिचर्ड्स विव से विरासत में मिली संस्कृति है। 

मसाबा गुप्ता और उनकी मां नीना गुप्ता ने 2019 में, नेटफ्लिक्स द्वारा आयोजित TV Web Series में भी अपने अभिनय के जलवे बिखेरे है , टीवी वेब सीरीज “मसाबा मसाबा”, में मसाबा गुप्ता और उनकी माँ नीना गुप्ता फैशन और फिल्म के साथ अपने जीवन की झलक भी दिखाते हैं। 

मसाबा गुप्ता ने अपने प्रेमी मधु मंटेना Madhu Mantena से 2 जून 2015 में पारंपरिक तरीके से शादी की लेकिनं कुछ इन दोनों की शादी लम्बे समय तक नहीं टिक पायी और शादी के 4 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। साल 2020 में दोनों ने पूर्ण रूप से तलाक ले लिया। मसाबा गुप्ता की कुल संपत्ति 2021 में $ 9 मिलियन होने का अनुमान है। 

Also Read: दुनिया के सर्वोच्च फैशन ब्रांड्स

5. अनामिका खन्ना Anamika Khanna

रॉयल डिजाइनर में टॉप 5 में अपना नाम शामिल कर चुकी हैं अनामिका खन्ना। यह राजस्थान की रहने वाली हैं। अनामिका ने भारतीय फैशन डिजाइन के लिए कई सुंदर-सुंदर कॉस्टयूम तैयार किये हैं। ये अपने कपड़ों को किसी और नहीं बल्कि अपने लेबल से ही प्रमोट करती हैं। शायद आपको ये जानकारी नहीं होगी कि अनामिका पहली ऐसी भारतीय डिजाइनर हैं जिन्होंने अपना अंतर्राष्ट्रीय लेबल लगाया, जिसका नाम है: अना मिका।

2007 में इन्होंने पेरिस और लंदन Paris and London में आयोजित कार्यक्रम फैशन वीक में भाग लिया और अपने डिजानर कपड़ों को शो करने वाली पहली भारतीय महिला रही हैं। 

तो दोस्तों  यह हैं भारत की टॉप 5 फेमस फैशन डिजाइनर जिन्होंने अपनी ऐसी पहचान बनाई हैं कि जिससे पूरा भारत उनको जानता हैं। ये पहचान इन्होंने अपने टेलेंट और मेहनत से बनाई हैं। और साथ ही भारतीय संस्कृति को भी बढ़ावा दिया हैं।

अंत में आज इस आर्टिकल में स्पेशल उन महिलाओं की बात हुई हैं जिन्होंने भारत को फैशन के मामले में अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया है और विदेशों में भी भारत का नाम रोशन किया है। उम्मीद है कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा।

कोलकाता की इस डिजाइनर का फैशन से कोई कनेक्शन नहीं था। उनकी मां आर्टिस्ट और बहनें पेंटिंग व ज्वेलरी डिजाइनिंग से जुड़ी थीं। उनकी स्कैचिंग अच्छी थी। अफ्रीकन टेक्सटाइल की एक किताब ने उनकी रुचि फैशन में जगाई। उन्होंने अपने स्कैच बनाए। इन्हीं में से एक डिजाइन ने 1998 में दमाणिया फैशन अवॉर्ड जीता, जिससे उनका नाम फैशन जगत में चमका।

उनके डिजाइन पश्चिमी दृष्टिकोण के साथ भारतीय स्पर्श और तकनीक के मिश्रण के बारे में हैं। सदाबहार धोती साड़ियों को दान करने या भारतीय पोशाक के लिए केप के विचार जैसे हस्ताक्षर डिजाइन उनके नवाचार थे। दुनिया के नामी डिजाइनर्स में अपनी नई और क्रिएटिव सोच के साथ अनामिका खन्ना अलग खड़ी होती है।

सोनम कपूर को फैशनिस्ता बनाने वाली हैं अनामिका खन्ना। उन्हीं के फ्यूजन वियर पहनकर सोनम हर जगह तारीफ बटोरती हैं। अनामिका खन्ना का जन्म जोधपुर में, 19 जुलाई 1971 को हुआ। वह एक भारतीय फैशन डिजाइनर हैं, जो कोलकाता में स्थित अपने स्टूडियो से संचालन करती हैं।

उन्हें भारतीय डिजाइनर होने के लिए बिजनेस ऑफ फैशन (बीओएफ) Business Of Fashion द्वारा कवर किया गया है, जिन्होंने पारंपरिक भारतीय वस्त्रों और तकनीकों को पश्चिमी सिल्हूट और सिलाई के साथ मिश्रित किया है। उनके डिज़ाइन पूरे भारत और विदेशों में ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर पर बेची जाती हैं। फैशन उद्योग में प्रवेश करने से पहले, अनामिका शास्त्रीय नृत्यांगना और चित्रकार थीं। 

खन्ना के करियर की शुरुआत वर्ष 1998 में हुई थी। 2003 में, उन्हें ब्राइडल एशिया के एक हिस्से के रूप में अपने ब्राइडल कलेक्शन दिखाने के लिए पाकिस्तान आमंत्रित किया गया था। 2004 में, उन्होंने अपना अंतर्राष्ट्रीय लेबल: अना मीका, लॉन्च किया और लक्मे फैशन वीक के ग्रैंड फिनाले में अपने संग्रह प्रदर्शित किए।

2005 में, उन्होंने विल्स फ़ैशन वी स्प्रिंग और समर संस्करण में अपना संग्रह "द बॉटनिस्ट" प्रदर्शित किया और लंदन फ़ैशन वीक में भाग लिया। 

2007 में, उन्होंने मनीष अरोरा के साथ पेरिस फैशन वीक में भाग लिया और 2008 में एचडीआईएल इंडिया कॉउचर वीक में भाग लिया, उन्होंने अपने सिग्नेचर काउल के आकार के कपड़े पेश किए, जो महात्मा गांधी द्वारा पहनी जाने वाली धोती के समान थे। सोनम कपूर पहली बार रैंप पर चलीं और उन्होंने जरदोजी से अलंकृत गोल्डन काउल के आकार का गाउन पहना हुआ था। 

2009 में, वह लक्मे फैशन वीक (एलएफडब्ल्यू) फॉल/विंटर संस्करण में फाइनल डिजाइनर बनीं। 2012 में, दिल्ली कॉउचर वीक में उन्होंने साड़ी ड्रेप्स और फ्लोर-लेंथ जैकेट के साथ अपनी खास धोती-पैंट का प्रदर्शन किया। 

खन्ना ने कई बॉलीवुड फिल्मों जैसे मौसम, फैशन, आयशा और भाग मिल्खा भाग के लिए संग्रह तैयार किए हैं। खन्ना ने सिमी गरेवाल द्वारा अपने टॉक शो 'सिमी सेलेक्ट्स: इंडियाज मोस्ट डिजायरेबल' में पहनी पोशाकें डिजाइन की हैं।

सोनम कपूर को 2013 में कान्स रेड-कार्पेट गाला, कान्स 2014 और कान्स 2016 सहित विभिन्न रेड कार्पेट कार्यक्रमों में खन्ना की कृतियों को पहने देखा गया था।

मीरा राजपूत ने अपनी शादी में अनामिका खन्ना का लहंगा पहनना चुना। दीपिका पादुकोण, नीता अंबानी ईशा अंबानी, श्लोका मेहता, राधिका मर्चेंट, कैटरीना कैफ, शिल्पा शेट्टी, श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर, नेहा धूपिया सहित अन्य हस्तियां विभिन्न अवसरों पर उनके डिज़ाइन को पहने देखा जाता है।

कुछ अन्य फेमस महिला फैशन डिजाइनर Some other famous women fashion designers

अगर फैशन डिजाइनिंग की बात की जाए तो भारत की कई ऐसी फैशन डिजाइनर हैं जिनके डिजाइनिंग का सिक्‍का देश ही नहीं विदेशों में भी चलता है। ऊपर बताये गए भारत की इन टॉप 5 फेमस महिला फैशन डिजाइनर के अलावा आपको कुछ ऐसी महिला फैशन डिजाइनर्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाई है, उनके नाम हैं -

1. रितु बेरी Ritu Beri

रितु बेरी अपनी क्रिएटिविटी, जबरदस्त कॉन्फिडेंस और जोखिम लेने की क्षमता के लिए जानी जाती रही हैं। उन्होंने कई सेलेब्रिटीज के लिए ड्रेस डिजाइन की है। 

रितु बेरी एक भारतीय फैशन डिजाइनर हैं जो नई दिल्ली में जन्मीं। वह अपनी कारिगरी को संदेश और स्वतंत्रता की उपलब्धियों से जुड़े लोगों के साथ जोड़ती हैं। रितु ने प्रतिष्ठित इंटरनेशनल ब्रांड लव फेंटेक (Love Fentech) की स्थापना की है जो फैशन, ज्योतिष और वास्तु शास्त्र से जुड़ा हुआ है।

रितु बेरी को भारत की फेशन इंडस्ट्री का एक अहम नाम माना जाता है। उन्होंने अपनी कारिगरी में कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते हैं, जैसे कि पद्मश्री पुरस्कार, इंदिरा गांधी पर्यावरण पुरस्कार, इंडियन ऑफ द ईयर अवार्ड आदि। उन्होंने दुनिया भर के बड़े इवेंट्स में भी अपनी पेशकश की है, जैसे कि कैनेडा के टोरोंटो फैशन वीक, न्यूयॉर्क फैशन वीक, सिंगापुर फैशन वीक आदि।

रितु बेरी ने अपने फैशन करियर के दौरान कई बड़े ब्रांडों के साथ काम किया है, जैसे कि लव फेंटेक, आर्ट ऑफ लिविंग, लॉरेटा, अलेक्जेंडर मैकींग आदि। उन्होंने अपनी कला को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदर्शित किया है, जब उन्होंने भारतीय रेलवे के लिए विश्व के सबसे लंबे ट्रेन, ट्रेन १८००० के इंटीरियर का डिजाइन किया था।

2. अंजू मोदी Anju Modi

अंजू मोदी एक भारतीय फैशन डिजाइनर हैं जो बॉलीवुड फिल्मों और शो के कपड़े बनाने के लिए जानी जाती हैं। वह अपने प्रेम के लिए बनाये गए लंगड़ा और शेरवानी द्वारा प्रसिद्ध हुईं।

अंजू मोदी के अंतर्राष्ट्रीय फैशन शो कार्यक्रमों में भी भाग लेने का अनुभव है। उन्होंने फ्रांस, इटली, स्पेन, जर्मनी, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा जैसे कई देशों में अपनी कला का प्रदर्शन किया है। अंजू मोदी को नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड्स, स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स और अन्य कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

3. पायल सिंघल Payal Singhal

प्रमुख दक्षिण एशियाई डिजाइनरों में से एक को वैश्विक अपील के साथ भारतीय दुल्हन के परिधानों के लिए सराहा जाता है। पायल सिंघल भारत की सबसे ज्यादा अधिक खरीदे जाने वाली फैशन डिजाइनरों में से एक हैं। वह उन डिजाइनरों में से हैं जो दुनिया भर में सबसे अधिक खरीदे जाने वाली दुकानों में से एक के साथ सहयोग करती हैं। उन्होंने कई पुरस्कार जीते हैं

हम आपके लिए पायल सिंघल के बारे में कुछ दिलचस्प तथ्य और जानकारी लेकर आए हैं।

बचपन से ही फैशन की शौकीन थीं

पायल सिंघल ने बचपन से ही फैशन के शौक से अपना संबंध बनाया था। उन्होंने अपनी डिजाइनिंग की पढ़ाई अमेरिका से की थी। उनकी डिजाइन करने की भावना बचपन से ही थी।

भारतीय ट्रेडिशनल वियर में विशेषज्ञ

पायल सिंघल भारतीय ट्रेडिशनल वियर के मामले में विशेषज्ञ हैं। उन्होंने भारतीय और पश्चिमी ट्रेडिशन को एक साथ मिलाकर अपने कपड़ों में उतारा है। उनकी डिजाइन ने सभी उम्र के लोगों को अपनी तरफ खींचा है।

उनके कपड़ों को पहनने वाली प्रसिद्ध व्यक्तियों की सूची में नाम हैं -

  • अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, जिन्होंने उनके कपड़े कई बार अपनाए हैं। उन्होंने अपनी फिल्म पद्मावत में पायल सिंघल के डिजाइन के कपड़े पहने थे।
  • अभिनेत्री अलिया भट्ट ने भी पायल सिंघल के कपड़े पहने हैं।
  • जाह्नवी कपूर भी उनकी दृष्टि के बड़े प्रशंसक हैं और उनके कपड़े पहनती हैं।
  • अनुष्का शर्मा भी उनकी डिजाइनिंग के कपड़ों के शौकीन हैं और उन्हें कई बार पहना है।
  • दिशा पटानी भी उनकी डिजाइन के कपड़े पहनती हैं।

पायल सिंघल ने अपनी फैशन करियर में कई पुरस्कार जीते हैं, जैसे कि इंडिया फैशन इंडस्ट्री अवार्ड (India Fashion Industry Award) और जेड ओरो इंडियन ज्वेलर्स अवार्ड (Jade Oro Indian Jewellery Award)। उन्होंने अपनी डिजाइनिंग को विदेशों में भी प्रसिद्ध किया है और उन्हें न्यूयॉर्क और लंदन में फैशन शो में शामिल होने का मौका मिला है।

4. रिद्धि मेहरा Ridhi Mehra

बॉलीवुड उद्योग में अपनी शानदार कृतियों के लिए व्यापक रूप से जानी जाती हैं, वह एक उत्कृष्ट और सर्वोत्कृष्ट डिजाइनों की पुरोधा हैं।

रिद्धि मेहरा भारत की शीर्ष महिला फैशन डिजाइनरों में से एक हैं। वह बॉलीवुड के स्टार्स और आम लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। उनकी डिजाइन्स अंतरराष्ट्रीय रूप से प्रतिष्ठित फैशन शोज में भी प्रदर्शित हुई हैं। उनकी शैली में संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय फैशन का मिश्रण होता है।

रिद्धि मेहरा के कपड़े उनकी विशिष्ट डिजाइन और शैली के कारण बहुत लोकप्रिय हैं। उनकी डिजाइन्स में भारतीय रंगों का उपयोग, जाली काम और एक्सेंट के रूप में शामिल होता है। वे लेहेंगे और साड़ियों के साथ-साथ टॉप और सूट का भी डिजाइन करती हैं।

उनके कपड़ों को बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटी भी पसंद करते हैं। वे अपने कपड़ों को सोनम कपूर, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, शिल्पा शेट्टी जैसी सेलेब्रिटीज को भी पहनाती हैं। उनकी डिजाइन्स को भारत में और विदेशों में भी खूब पसंद किया जाता है।