News In Brief Environment and Ecology
News In Brief Environment and Ecology

दिल्ली में आंधी-तूफान, जानें यूपी-बिहार का हाल

Share Us

411
दिल्ली में आंधी-तूफान, जानें यूपी-बिहार का हाल
31 May 2022
6 min read

News Synopsis

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली National Capital Delhi के कुछ हिस्सों में रविवार शाम को हल्की बारिश हुई, जिससे झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिली। इधर दक्षिण-पश्चिम मानसून South-West Monsoon अपने निर्धारित समय एक जून से तीन दिन पहले रविवार को केरल Kerala पहुंच गया। जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि गर्मी से जल्द राहत मिलेगी। राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में तेज हवा के साथ भारी बारिश हुई है। राजधानी में सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग Weather Department की मानें तो, दिल्ली Delhi यूपी UP हरियाणा Haryana पंजाब Punjab हिमाचल प्रदेश Himachal Pradesh गुजरात Gujarat और आस-पास के राज्यों में 25 जून तक मॉनसून पहुंच सकता है। 

अगर उत्तर प्रदेश की राजधानी Capital of Uttar Pradesh लखनऊ Lucknow की बात करें तो यहां मौसम साफ रहने का अनुमान है। सोमवार की सुबह ठंडी हवा के साथ हुई लेकिन थोड़ी ही देर में मौसम करवट लेने लगा। दोपहर होते-होते गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी प्रदेश के कुछ जिलों में हल्‍की बारिश हो सकती है।

TWN In-Focus