रिस्क टेकर होती हैं इन राशियों की महिलाएं

Share Us

2490
रिस्क टेकर होती हैं इन राशियों की महिलाएं
20 Nov 2021
8 min read

Blog Post

जरूरत पड़ने पर रिस्क risk लेना समझ में आता है परंतु कुछ महिलाएं तो ऐसी होती हैं जिनकी कुंडली में ही कई रिस्क लेना लिखा होता है। अलग-अलग राशि zodiac-sign की महिलाओं को जीवन में अलग-अलग तरीके के रिस्क लेना अच्छा लगता है।

इसमें कोई दोराय नहीं है कि जीवन में सफलता पाने के लिए हम सभी को रिस्क risk लेना ही पड़ता है पर कई शोधों से यह पता चलता है कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा रिस्क लेना पसंद करती हैं। महिलाएं रिस्क लेती हैं और खुद को आजमाती हैं कि वे जिंदगी में कितनी कामयाब हो सकती हैं। 

जरूरत पड़ने पर रिस्क लेना समझ में आता है परंतु कुछ महिलाएं तो ऐसी होती हैं जिनकी कुंडली में ही कई रिस्क लेना लिखा होता है। हर राशि की महिलाओं को जीवन में अलग-अलग तरीके के रिस्क लेना अच्छा लगता है। तो आइए जानते हैं उन राशि की महिलाओं के बारे में जिन्हें रिस्क लेना बेहद पसन्द होता है और वे लाइफ में किस तरह के रिस्क लेती हैं

1.कुंभ राशि Aquarius

कुंभ राशि Aquarius zodiac sign की महिलाएं बेहद बोल्ड स्वभाव की होती हैं और उन्हें हर वह काम करना अच्छा लगता है जिसे करने में दूसरे लोग हिचकिचाते हैं। कुंभ राशि की महिलाओं को दूसरों से मदद लेना अच्छा नहीं लगता है क्योंकि उनकी नज़र में वे सबसे बेहतर होती हैं। कुंभ राशि की महिलाओं में आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा होता है और कठिन से कठिन काम को ये सही प्लानिंग के साथ बेहद ऑर्गेनाइज्ड organized तरीके से करती हैं।

2.मिथुन राशि Gemini

मिथुन राशि gemini zodiac sign की महिलाएं सोचने में अपना वक्त ज़ाया नहीं करती हैं। उनसे जुड़े बड़े से बड़े डिसीजन को वे एक बार में ही ले लेती हैं और अपने लिए गए फैसलों के बारे में ज्यादा सोच विचार नहीं करती हैं। इनमें सोचते ही फैसला लेने वाली आदत होती है और कभी-कभी यही आदत इन्हें मुसीबत में भी डाल देती है। 

3.सिंह राशि Leo

सिंह राशि leo zodiac sign की महिलाओं में जन्म से ही लीडरशिप क्वालिटी leadership quality होती है और स्वभाव से ये बेहद ड्रामेटिक होती हैं। इनका एटीट्यूड दूसरी राशि की महिलाओं से अलग होता है और इन्हें रिस्क लेने से जरा सा भी डर नहीं लगता है। सिंह राशि की महिलाओं को सबसे हटकर और अलग काम करना अच्छा लगता है और ये उन कामों को करना चाहती हैं जिन्हें करने में हर व्यक्ति हिचकिचाता है। अपने इस नेचर की वजह से ये अपने घर, ऑफिस और फ्रेंड ग्रुप में बेहद पॉप्यूलर रहती हैं। 

4.वृश्चिक राशि Scorpio

वृश्चिक राशि scorpio zodiac sign की महिलाएं हमेशा कुछ यूनिक करना चाहती हैं। इन्हें जीवन में एक्सपेरिमेंट experiment करना बेहद पसंद होता है इसीलिए कोई भी काम करने से पहले यह देखती हैं कि उसमें रिस्क है या नहीं। जन्म से ही ये बेहद बहादुर होती हैं और ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करना चाहती हैं। रिस्क से जुड़ी हर चीज़ को करने में ये सबसे आगे रहती हैं।

5.धनु राशि Sagittarius

धनु राशि sagittarius zodiac sign की महिलाओं को नई-नई चीज़ें सीखने में मज़ा आता है इसीलिए इन्हें रिस्क लेना ही पड़ता है। जब इन्हें पता लगता की कोई काम मुश्किल है और हर कोई इसे नहीं कर पाता है तो ये उसे और मज़े से करने लगती हैं। इन्हें खुद को मोटिवेट करना अच्छा लगता है क्योंकि इन्हें बाद में अफसोस करने से डर लगता है कि ये काम को कर सकती थीं लेकिन इन्होंने किया नहीं।