इन राज्यों में होगी बारिश, जानिए लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम

News Synopsis
उत्तर भारत North India के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बारिश और आंधी-तूफान के चलते गर्मी से राहत है। लेकिन अब फिर से इन राज्यों में तापमान बढ़ने लगा है। आपको बता दें कि दिल्ली Delhi हरियाणा Haryana उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में पिछले कई दिनों बारिश की गतिविधियां देखने को मिली थीं। मौसम विभाग Weather Department के मुताबिक दिल्ली में आज, 27 मई को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली में हल्की बारिश की भी संभावना है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी Capital of Uttar Pradesh लखनऊ Lucknow में भी आज बारिश का अनुमान है। अगर तापमान की बात करें तो राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। लखनऊ में बारिश की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद Ghaziabad में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार केरल के कई इलाकों में भी अगल कुछ दिनों तक भारी बारिश की स्थिति बनी रहेगी। अगर तापमान की बात करें तो केरल Kerala के कोच्चि Kochi में आज न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री रह सकता है।